रतलाम,12जनवरी(खबरबाबा.काम)/ माणक चौक थाना पुलिस ने रविवार को दबिश देकर जुआ खेलते 10 लोगों को गिरफ्तार किया है ।आरोपियों के पास 48 हजाऱ रुपए से अधिक की नगद राशि और ताश जब्त की गई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
माणक चौक थाना प्रभारी अयूब खान ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने लक्कड़पीठा क्षेत्र में एक मैरिज गार्डन पर दबिश दी और वहां जुआ खेल रहे 10 लोगो को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मौके से सौरभ, भावेश,महेश और विकास नामक युवक को 10,000 से अधिक की नगद राशि के साथ जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने यहीं से योगेश ,ऋषभ, रवि आकाश ,गौरव और राजेश नामक युवक को भी जुआ खेलते पकड़ा और उनसे 38 हजार से अधिक की नगद राशि जब्त की। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
कार्रवाई में रहे यह शामिल
कार्रवाई में एएसआई एन एल बसेर, एएसआई आर.एस. दवार, प्रधान आरक्षक पप्पू वाघेला, आरक्षक नरेंद्र चावड़ा ,प्रवीण गर्ग, धीरज सोलंकी, रोशन और विजय थापा की भूमिका रही।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.