रतलाम-नामली,5 जनवरी2020(खबरबाबा.काम)। पंचेड़ रोड नामली के कोचा तालाब को बनाने में भारी भ्रष्ट्राचार का मामला सामने आया है। आरोप हैं कि डीपीआर के अनुरूप एक ही काम की राशि 1 करोड़ 81 लाख की मंजूरी कराकर फिर से उसे ही दिखाकर राशि का गबन किया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ है।
नामली टप्पा के अपर तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल की रिपोर्ट पर नामली थाना पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित धोखाधड़ी का मामला नगर परिषद् अध्यक्ष नरेन्द्र सोनावा, तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरुण ओझा तथा ठेकेदार सैय्यदअख्तर अली नामक लोगों के खिलाफ 409, 420, 34 भादवि सहित 13 (1) (ई)/(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक अपर तहसीलदार टप्पा नामली प्रेमशंकर पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इन लोगों ने कोचा तालातबत के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार किया। डीपीआर के अनुरूप एक ही काम की राशि 1 करोड़ 81 लाख की स्वीकृति करवाकर पुन: उसे ही दिखाकर राशि का गबन किया।
बहरहाल, पुलिस थाना नामली ने अपर तहसीलदार की रिपोर्ट पर तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लेकर जांच शुरू क कर दी है।
What's Hot
Next Article जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी का समापन हुआ
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.