रतलाम 23 जनवरी 2020(खबरबाबा.काम)/ नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2020 के लिए जिले के चार नगरीय निकायों के वार्डों की आरक्षण कार्रवाई कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस दौरान नगर पालिका जावरा के अलावा नगर परिषद ताल, बडावदा तथा नामली के वार्डो के आरक्षण कार्रवाई हुई। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण कुमार फुलपगारे, प्रभारी अधिकारी डूडा एवं संयुक्त कलेक्टर सुश्री लक्ष्मी गामड़, आलोट एसडीएम श्री चंद्रसिंह सोलंकी, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी तथा नागरिकगण उपस्थित थे।
जावरा
नगरीय निकाय के वार्डवार आरक्षण के तहत नगर पालिका जावरा का वार्ड क्रमांक 1 महिला के लिए आरक्षित किया गया। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 2 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 3 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 4 महिला, वार्ड क्रमांक 5 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 6 में आरक्षित, वार्ड क्रमांक 7 महिला, वार्ड क्रमांक 8 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 9 महिला, वार्ड क्रमांक 10 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 11 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 13 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 14 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 15 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 16 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 17 महिला, वार्ड क्रमांक 18 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 19 आरक्षित, वार्ड क्रमांक 20 महिला, वार्ड क्रमांक 21 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 22 महिला, वार्ड क्रमांक 23 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 24 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 25 महिला, वार्ड क्रमांक 26 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 27 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 28 अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्रमांक 29 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 30 महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
नामली
इसी प्रकार नगर परिषद नामली के वार्ड आरक्षण के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 महिला, वार्ड क्रमांक 2 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 3 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 4 महिला, वार्ड क्रमांक 5 तथा 6 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 7 महिला, वार्ड क्रमांक 8 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 9 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 10 महिला, वार्ड क्रमांक 11 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 12 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 13 महिला, वार्ड क्रमांक 14 अन्य पिछड़ा वर्ग तथा वार्ड क्रमांक 15 अनारक्षित रखा गया है।
ताल
नगर परिषद ताल के वार्ड आरक्षण के तहत वार्ड क्रमांक 1 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 2 महिला, वार्ड क्रमांक 3 तथा 4 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 5 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 6 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 7 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 8 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 9 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 10, 11 तथा 12, 13 महिला वार्ड, क्रमांक 14 अनारक्षित तथा वार्ड क्रमांक 15 महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
बड़ावदा
नगर परिषद बड़ावदा के वार्ड आरक्षण के तहत वार्ड क्रमांक 1 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 2 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 3 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 4 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 5 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 6 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 7 व 8 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 9 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 10 तथा 11 महिला, वार्ड क्रमांक 12 अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्रमांक 13 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 14 तथा 15 महिला के लिए आरक्षित किया गया।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.