रतलाम,16 जनवरी(खबरबाबा.काम)। मकान की छत से उतरते समय पैर फिसलने से महिला एसी गिरी कि चढाव पर बंधी रस्सी गले में फंस गई,और इस वजह से उसकी मौत हो गई।
घटना कालूखेड़ा थाने के गांव भाटखेड़ा की है। अनोखीलाल खारोल ने मकान में छत पर चढऩे के लिए सुविधा के लिए रस्सी बांध रखी थी ,लेकिन यही रस्सी उसकी पत्नी के लिए मौत का कारण बन गई। भाटखेड़ा रहवासी अनोखीलाल ने कालूखेड़ा थाना पुलिस को बताया कि पत्नी धापूबाई मकान की छत से उतर रही थी कि पैर फिसलने से वह गिरीं, इसी दौरान सहारे के लिए बांध रखी रस्सी उसके गले में फंस गई जिससे उसकी मौत हो गई।
बहरहाल, कालूखेड़ा थाना पुलिस ने सूचनाकर्ता अनोखीलाल की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
उधर, दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत हो गई। झाबुआ जिले के पेटवावद थाने के गांव जाम्बुपाड़ा रहवासी किशोर नामक युवक को दुर्घटना में घायल हो गया। उसे रावटी थाने के गांव गरवाड़ा से इलाज के लिए रतलाम जिला चिकित्सालय लाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी के सैनिक ने रावटी थाना पुलिस को युवक की मौत की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम किया।
एक अन्य व्यक्ति की फांसी लगाने से मौत हो गई। मृतक रावटी थाने के गांव भूतिया का बताया जा रहा है। रावटी थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की सूचना पर मर्ग कायम किया। फांसी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। उधर, एक अन्य युवक की तबियत बिगड़ गई, इलाज के लिए रतलाम जिला अस्पताल लाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बताया गया कि जहरीली दवा के सेवन से उसकी तबियत बिगड़ गई थी।
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.