Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम में बेला मेंटे प्री-स्कूल का शुभारंभ, प्री-स्कूल,डे-केयर और आफ्टर स्कूल लगेगा
All News

रतलाम में बेला मेंटे प्री-स्कूल का शुभारंभ, प्री-स्कूल,डे-केयर और आफ्टर स्कूल लगेगा

SamagraBy SamagraJanuary 20, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,20जनवरी2020। रतलाम सोने, साड़ी और सेव के लिए प्रसिद्ध है। अब जल्द ही शिक्षा में नवाचार के लिए जाना जाएगा। एक ऐसी पहल के लिए पहचान बनाएगा, जो रतलाम को देश के बड़े शहरों की श्रेणी में शामिल करेगा। यह नवाचार यहां बेला मेंटे स्कूल की स्थापना के साथ शुरू होने जा रहा है। 20 जनवरी सोमवार इसकी शुरूआत रतलाम में हो गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी रतलाम रेंज गौरव राजपूत, पूर्व महापौर पारस सकलेचा थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों नें मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप-प्रज्जवलन किया। अतिथियों का स्वागत स्कूल के डायरेक्टर्स डॉ. अजय शर्मा, डॉ. सौरभ माहेश्वरी, बिकास पाण्डे, विजय शर्मा व नाथूलाल शर्मा, अजय शर्मा, प्रीति उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर डीआईजी राजपूत ने कहा कि जब तक व्यक्ति का अध्ययन, संस्कृति व मूल्यों से जूड़ाव नहीं होगा, जब तक सुसंस्कृत पढ़े-लिखे समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। ऐसी स्थित में अच्छे स्कूल ही हमें दिशा प्रदान करते हैैं, जो आने वाली नई पीढ़ी को एक नई दिशा प्रदान करेगी। अच्छे स्कूल आत्म उत्थान के साथ-साथ समाज के उत्थान में अपनी भागीदारी प्रदान करते हैैं।
पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने कहा कि बच्चों को वैदिक पद्धति से शिक्षा देना चाहिए, जिससे हमारी पुरातन संस्कृति का फिर से प्रार्दूभाव हो सकें तथा नई पीढ़ी एक सुसंस्कृत नागरिक बन सकें।
डायरेक्टर डॉ. अजय शर्मा ने कहा कि बेला मेंटे प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐसा नवाचार है, जो कि शिक्षा पद्धति में बड़ा बदलाव सिद्ध होगा। मेला मेंटे की शिक्षा पद्धति हमारी प्राचीन परंपराओं से जुड़ी है। भारत विश्व गुरू रहा है और यहां की गुरूकुल शिक्षा पद्धति के लिए विदेशों तक से शिक्षा लेने के लिए विद्यार्थी आते थे। वेदों में इस भारतीय शिक्षा का आधार वर्णित है। इसी शिक्षा पद्धति पर अध्ययन कर इसमें आधुनिकता लाते हुए बेला मेंटे समूह द्वारा यह नवाचार किया गया है। इसके तहत वेदों के आधार पर प्रारंभिक शिक्षा दी जा रही है। वेेदों के आधार पर तैयार की गई इस शिक्षा पद्धति का स्कूल बेला मेंटे में विश्व स्तरीय सुविधाएं होगी। अत्याधुनिक उपकरणों के साथ विद्यार्थियों की शिक्षा को आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायरेक्टर डॉ. सौरभ माहेश्वरी ने कहा कि बेला मेंटे स्कूल शहर के बीचोंबीच स्थित है। रतलाम में इस शुरूआत के साथ ही मानव जीवन में वेदों के महत्व को सार्थक करने का प्रयास किया जा रहा है। एक ऐसा स्कूल स्थापित किया जा रहा है, जो कि विद्यार्थियों को उत्साहित करेगा। कुछ नया करने के लिए, खुद को खोजने और ज्यादा से ज्यादा सिखने के लिए। हमारा उद्देश्य बच्चों की मानसिक क्षमताओं का विकास करना है, इसके लिए विद्यार्थियों को समझाते हुए अध्ययन करवाया जाएगा।
कार्यक्रम में डायरेक्टर बिकास पाण्डे ने कहा कि बेला मेंटे एक्सपर्टस की टीम विद्यार्थियों को गलतियों से सीखना सिखाती है। गलतियां बताई जाती है और उन गलतियों को विद्यार्थी स्वयं दूर करते है। विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों का मार्गदर्शन भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि अभिभावक पहले गुरू होते है। अभिभावकों से बातचीत करके ही विद्यार्थियों के अनुसार बेला मेंटे की पॉलिसी और शिक्षा पद्धति में बदलाव किया जाता है।
इस अवसर पर मौजूद विद्यालय संचालक विजय शर्मा ने कहा कि जब नींव मजबूत होगी, तभी बच्चों का भविष्य मजबूत होगा। हम अच्छा और बेहतर बचपन देने के लिए यह शुरूआत करने जा रहे है, इसके साथ ही रतलाम शहर में अच्छे प्री-स्कूल की कमी सी थी, जो कि अब पूरी होने जा रही है, ताकि दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़े। कार्यक्रम का संचालन प्रीति उपाध्याय ने व आभार विजय शर्मा ने माना।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस पर इन्दौर में करेंगे ध्वजारोहण,गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मंत्री-मण्डल के सदस्यों को जिले आवंटित,जानिए रतलाम में कौन करेगा ध्वजारोहण
Next Article शुद्ध के लिए युद्ध अभियान पांच खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के ग्रामीणों की शिकायत…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम शहर में चोरों ने फिर से…

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.