रतलाम,1फरवरी(खबरबाबा.काम)। जिले के उप डाकघर के सरकारी हिसाब में एक लाख से ज्यादा गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी का आरोप दर्ज किया है।
पिपलौदा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोप है कि उपडाकघर पिपलौदा 1 जुलाई 2015 से 7 जुलाई 2018 के बीच डाकघर खातों में जमा राशि 1 लाख 5 हजार 500 सौ रुपए को सरकारी हिसाब में ना दिखाकर राशि का गबन किया। बहरहाल पुलिस ने गबन के मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बड़ायला माताजी में भी गबन
इसी थाना पुलिस ने बड़ायला माताजी के शाखा डाकघर में गबन के मामले में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक बड़ायला माताजी के शाखा में भी खातों में जमा राशि को सरकारी हिसाब में ना दिखाकर राशि का गबन किया है। बताया जा रहा है कि यहां 71 हजार 500 रुपए की राशि के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में भी धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।
शासकीय राशि का उपयोग निजी काम में
सैलाना थाना पुलिस ने भी उप डाकघर की राशि का उपयोग निजी काम में करने के मामले में अपराध दर्ज किया है। आरोप है कि सैलाना उप डाकघर के तत्कालीन अनुडाकपाल ने डाकघर की शासकीय राशि का अपने निजी काम में दुर्विनियोग किया। सरकारी पैसे का निजी काम में दुर्विनियोग के मामले में थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया।
Trending
- रतलाम का गोल्ड काॅम्प्लेक्स मालवा ही नहीं पूरे देश में पहचाना जाएगा – विधायक चेतन्य काश्यप,- शहर के वार्ड क्रमांक 35, 39, 40 एवं 49 में पहुंची विकास यात्रा
- महंगी हुई होम और कार लोन की ईएमआई, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
- रतलाम: शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत महेश नगर में 15 साल के किशोर को चाकू मारकर घायल किया
- रतलाम: सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर दो पक्षों में विवाद, रेडीमेड व्यापारी युवक की चाकू मारकर हत्या
- रतलाम: दो बत्ती चौपाटी पर लट्ठ और बेसबॉल लिए युवकों का समूह कर रहा था हुड़दंग, मारपीट के लिए किसी युवक की कर रहे थे तलाश, पुलिस ने बलवे का प्रकरण किया दर्ज
- रतलाम: किराना दुकान पर सामान खरीदने के बहाने आए बाइक सवार बदमाश और महिला के गले से सोने की चेन खींच कर भाग गए
- रतलाम: विभाजित भूखण्डों की समस्या के निराकरण को लेकर शहर विधायक चेतन्य कश्यप ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, नियम में जल्द संशोधन की मांग
- भोपाल:प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के लिये पुत्रियों को भी समान अधिकार का निर्णय,आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हित के लिए सुराज नीति-2023 का अनुमोदन, मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक