Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नमकीन क्लस्टर में दो फर्मो की जांच…खाद्य सुरक्षा की अनदेखी! कहीं पैकेट से तारीख गायब, कहीं गंदगी के बीच तल रहे थे चिप्स… पॉम ऑयल के इस्तेमाल और साफ-सफाई पर उठे सवाल

October 17, 2026

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » आदिवासी नायक टंट्या भील के नाम से जानी जाएगी डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना,1085 करोड़ 20 लाख रुपये लागत की माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास
All News

आदिवासी नायक टंट्या भील के नाम से जानी जाएगी डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना,1085 करोड़ 20 लाख रुपये लागत की माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास

SamagraBy SamagraFebruary 27, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,27फरवरी2020/ मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने धार जिले के विकासखण्ड डही में 1085 करोड़ 20 लाख रुपये लागत की माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास करते हुए कहा कि यह योजना आदिवासी समाज के नायक टंट्या भील के नाम से जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज सहज, सरल और मेहनतकश है। इस समाज को वर्षों तक छला गया है किन्तु अब ऐसा नहीं होगा। श्री कमल नाथ ने कहा कि आदिवासी समाज के साथ मिलकर हम सब प्रदेश में विकास का नया अध्याय लिखेंगे।

समग्र नीतियों से प्रदेश की दशा बदलेगी

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि हम विरासत में मिली प्रदेश की बिगड़ी अर्थ-व्यवस्था को सुव्यवस्था में बदलने के लिये कृत-संकल्पित हैं। हम ऐसी नीति बना रहे हैं, जिससे किसानों की दशा सुधरे। किसानों की पिछले कई वर्षों में खत्म हो चुकी क्रय-शक्ति को पुनर्जीवित करने के लिये प्रयास शुरू कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की समग्र नीतियों से प्रदेश की दशा बदलेगी। श्री कमल नाथ ने कहा कि प्रदेश की 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर आधारित है। इसलिये राज्य सरकार ‘जय किसान फसल ऋण माफी” जैसी योजनाओं के जरिये किसानों की दशा को सुधारने का हरसंभव प्रयास कर रही है।

सबसे बड़ी चुनौती नौजवानों का भविष्य उज्जवल बनाना

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का नौजवान ज्ञानवान है। उसके पास इंटरनेट जैसी आधुनिकतम सुविधाएँ हैं लेकिन रोजगार नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें नौजवानों की इस पीड़ा को पहचानना होगा, उनके हाथों को काम देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती नौजवानों का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये कृत-संकल्पित होकर कार्य कर रही है। प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिये सभी तरह के प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवान देश का भविष्य हैं, इसलिये हम इनके भविष्य को बर्बाद नहीं होने देंगे।

कमल नाथ जी का आदिवासी समाज के प्रति विशेष लगाव

पर्यटन एवं नर्मदा घाटी विकास मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ का आदिवासी समाज के प्रति विशेष लगाव है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने मुझे नर्मदा घाटी विकास विभाग का दायित्व सौंपते समय साफ-साफ कहा था कि नर्मदा मैया का जल सबसे पहले आदिवासी अंचल में पहुँचना चाहिये। श्री बघेल ने कहा कि डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना से आज यह संभव होना सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम को धार जिले की प्रभारी चिकित्सा शिक्षा, आयुष और संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना के साथ लगभग एक करोड़ 33 लाख रुपये लागत के क्षेत्रीय विकास के कार्यों की भी आधार-शिला रखी। इस अवसर पर विधायक श्री पांचीलाल मेढ़ा, श्री प्रताप ग्रेवाल, श्री बालमुकुंद गौतम, श्री महेश पटेल, श्री मुकेश पटेल, सुश्री कलावती भूरिया,
श्री हीरालाल अलावा, अन्य जन-प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनागेश्वर महादेव मंदिर पर प्रतिष्ठा कर फहराई ध्वजा
Next Article वर्ल्ड रिच लिस्ट:मुकेश अंबानी एशिया-भारत के सबसे अमीर, हर महीने बने तीन नए अरबपति
Samagra

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नमकीन क्लस्टर में दो फर्मो की जांच…खाद्य सुरक्षा की अनदेखी! कहीं पैकेट से तारीख गायब, कहीं गंदगी के बीच तल रहे थे चिप्स… पॉम ऑयल के इस्तेमाल और साफ-सफाई पर उठे सवाल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। करमदी स्थित नमकीन क्लस्टर में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के…

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: नमकीन क्लस्टर में दो फर्मो की जांच…खाद्य सुरक्षा की अनदेखी! कहीं पैकेट से तारीख गायब, कहीं गंदगी के बीच तल रहे थे चिप्स… पॉम ऑयल के इस्तेमाल और साफ-सफाई पर उठे सवाल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। करमदी स्थित नमकीन क्लस्टर में खाद्य सुरक्षा विभाग…

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.