Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

October 17, 2026

रतलाम: कपास-मक्का की फसल के बीच उगा रखे थे गांजे के 880 पौधे, कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा…शिवगढ़ पुलिस ने ग्राम गुंजा में दी दबिश, 280.65 किलो गांजे के हरे पौधे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

October 17, 2026

रतलाम: श्री मणिभद्र वीर का महापूजन, हवन और 56 भोग अनुष्ठान संपन्न,देश की समृद्धि, जनस्वास्थ्य, शांति और सुरक्षा की मंगलकामना के साथ श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » कार या बाइक खरीदने वाले है तो पहले जरूर पढ़ ले यह खबर
All News

कार या बाइक खरीदने वाले है तो पहले जरूर पढ़ ले यह खबर

SamagraBy SamagraFebruary 14, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 14फरवरी2020/सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ऑटो इंडस्ट्री को जबरदस्त झटका देते हुए उनकी बीएस4 की मियाद बढ़ाने से इंकार कर दिया। कार निर्माता कंपनियों और ऑटो डीलर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि बीएस4 वाहनों की बिक्री की समयसीमा बढ़ाने की मांग की थी।
31 मार्च के बाद रजिस्ट्रेशन बंद
एक अप्रैल 2020 से देश में नए उत्सर्जन मानक बीएस6 लागू होने वाले हैं। इनके लागू होने के बाद देश में बीएस4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा। ऑटो सेक्टर में सुस्ती के चलते ऑटो कंपनियों और डीलर्स के पास बीएस4 वाहनों की अच्छी-खासी इन्वेंट्री है, जिसकी बिक्री के लिए कंपनियां लाखों रुपये का डिस्काउंट दे रही हैं।
15 साल तक सड़कों पर रहेंगे
हालांकि सरकार साफ कर चुकी है कि 31 मार्च 2020 से पहले जिन भी बीएस4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा, वे 15 सालों तक सड़कों पर चल सकेंगी और इससे पहले उन्हें हटाया नहीं जाएगा। वहीं सरकार ने इसी के चलते वाहनों की रजिस्ट्रेशन फीस में बढ़ोतरी करने के फैसले को भी जून 2020 तक के टाल दिया। सरकार ने बीते 24 जुलाई 2019 को जारी ड्राफ्ट अधिसूचना में नई गाड़ियों की रजिस्ट्रेशन फीस 10 से 20 गुना तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था।
कंपनियों ने बंद की बीएस4 वाहनों की बुकिंग
बावजूद इसके गाड़ियों की बिक्री में कोई रफ्तार नहीं आई। वहीं कंपनियों ने गाड़ियों के प्रोडक्शन को सीमित करने और इन्वेंट्री को मैनेज करने के लिए कई बार प्लांट बंद करने का भी फैसला लेना पड़ा। हालांकि कई कंपनियां अपनी गाड़ियों को बीएस6 में अपग्रेड करने में जुट गई हैं। मारुति ने पिछले साल से ही अपनी गाड़ियों को अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया था और अभी तक 11 से ज्यादा गाड़ियां नए इंजन के साथ अपग्रेड हो चुकी हैं। वहीं होंडा ने पिछले साल ही एलान कर दिया था कि वह नए साल से डीलरों को बीएस4 की बजाय बीएस6 वाहन ही भेजेगी। कंपनी ने बीएस4 वाहनों की बुकिंग लेना भी बंद कर दिया है और अपग्रेडिंग में जुट गई है।
30 अप्रैल तक बढ़ाने की थी मांग
लेकिन डीलरों के पास अभी भी बीएस4 वाहनों की अच्छी-खासी इन्वेंट्री है, जिसके चलते उनकी एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट से बीएस4 वाहनों की बेचने की मियाद 31 मार्च की बजाए 30 अप्रैल करने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई 2018 को दिए आदेश में कहा था कि 01 अप्रैल 2020 से केवल बीएस6 गाड़ियों की ही बिक्री होगी।
बीएस4 के बाद सीधे बीएस6
लेकिन अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान उनकी याचिका खारिज करते हुए बिक्री की तिथि बढ़ाने से इंकार कर दिया। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी याचिका में कहा था कि वे अतिम समय सीमा खत्म होने से पहले बीएस4 वाहनों का उत्पादन बंद कर देंगे, लेकिन अपना स्टॉक खत्म करने के लिए उन्हें छह महीने का ग्रेस पीरियड दिया जाए। इसके पहले केंद्र सरकार ने साल 2016 में यह एलान किया था कि बीएस5 मानकों से आगे बढ़कर 2020 तक बीएस6 मानक लागू किए जाएंगे।
2017 में लगी थी ‘सेल’
इससे पहले 29 मार्च 2017 को भी सुप्रीम कोर्ट ने ऑटो कंपनियों की याचिका को खारिज करते हुए मात्र दो दिन में अपना बीएस3 स्टॉक खत्म करने का आदेश दिया था। जिसके बाद देशभर में बीएस3 गाड़ियों को खरीदने को लेकर शोरूम्स के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं। कंपनियों का दावा था कि उस दौरान उनके पास स्टॉक में करीब 8.2 लाख गाडियां है। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि कंपनियों को इसके बारे में पहले से जानकारी थी और यह मामला सीधे-सीधे जनता के स्वास्थ्य से जुड़ा है और हम कंपनियां के फायदे के लिए लोगों की सेहत को खतरे में नहीं डाल सकते हैं।
(साभार-अमर उजाला)
प्रतीकात्मक फोटो

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleलखनऊ:जाम से छुटकारा चाहते हैं तो दबाइए ये बटन, तत्काल मिलेगी सहायता
Next Article मुख्यमंत्री की इण्डस्ट्रीयल राउण्ड टेबल कान्फ्रेंस में शीर्ष उद्योगपतियों से चर्चा,3250 करोड़ रुपये का होगा निवेश 
Samagra

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम: कपास-मक्का की फसल के बीच उगा रखे थे गांजे के 880 पौधे, कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा…शिवगढ़ पुलिस ने ग्राम गुंजा में दी दबिश, 280.65 किलो गांजे के हरे पौधे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

October 17, 2026

रतलाम: श्री मणिभद्र वीर का महापूजन, हवन और 56 भोग अनुष्ठान संपन्न,देश की समृद्धि, जनस्वास्थ्य, शांति और सुरक्षा की मंगलकामना के साथ श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ

October 17, 2026
Top Trending

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम: कपास-मक्का की फसल के बीच उगा रखे थे गांजे के 880 पौधे, कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा…शिवगढ़ पुलिस ने ग्राम गुंजा में दी दबिश, 280.65 किलो गांजे के हरे पौधे जब्त, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती…

रतलाम: श्री मणिभद्र वीर का महापूजन, हवन और 56 भोग अनुष्ठान संपन्न,देश की समृद्धि, जनस्वास्थ्य, शांति और सुरक्षा की मंगलकामना के साथ श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर के टीआईटी रोड पर विराजित साध्वी श्री…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.