Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » जनगणना 2021 दो चरणों में कार्य किया जाएगा, तैयारियों में तेजी आई
All News

जनगणना 2021 दो चरणों में कार्य किया जाएगा, तैयारियों में तेजी आई

SamagraBy SamagraFebruary 16, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 16 फरवरी 2020/ जनगणना 2021 को संपन्न कराने के लिए जिले में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने जिला जनगणना अधिकारी अनुभाग जनगणना अधिकारी, चार्ज स्तरीय जनगणना अधिकारी तथा चार स्तरीय अतिरिक्त जनगणना अधिकारियों को जनगणना कार्य संपादन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। भारत की दशाब्दिक सोलहवीं तथा आजादी के बाद की आठवीं जनगणना 2021 के महत्वपूर्ण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

भारत की जनगणना को विश्व में शांतिकाल में किया जाने वाला सबसे बड़ा प्रशासनिक कार्य माना गया है जिससे पूर्ण कराने में सभी संबंधित अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही शासन की नीतियों का निर्धारण एवं नियोजन होता है। इस दृष्टी से जनगणना कार्य के दौरान सभी निर्धारित विषयों पर सही-सही जानकारी संग्रहित की जाएगी।

जिले में जनगणना कार्य के लिए सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा अतिरिक्त प्रमुख जनगणना अधिकारी, संयुक्त कलेक्टर श्री प्रवीण फुलगारे जिला जनगणना अधिकारी तथा सभी अनुभागों के एसडीएम अनुभाग स्तरीय जनगणना अधिकारी रहेंगे। जिला योजना अधिकारी तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी के रूप में पदाभिहित किए गए हैं। जिले के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के चार्ज स्तर हेतु 17 चार्ज जनगणना अधिकारी तथा निगमायुक्त श्री एस.के. सिंह को प्रमुख जनगणना अधिकारी नगर निगम एवं कार्यपालन यंत्री नगर निगम श्री सुरेश व्यास नगर जनगणना अधिकारी के अलावा जिले के सभी नायब तहसीलदार अतिरिक्त जनगणना अधिकारी के रूप में पदाभिहित किए गए हैं। जनगणना कार्य में नियोजित सभी जनगणना अधिकारियों और चार्ज स्तर पर जनगणना कार्य करने वाले लिपिकों को प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय भोपाल द्वारा नियुक्त प्रशिक्षक श्री अशोक कुमार चौबे श्री मनोज नाथानी, श्री लक्ष्मण परवाल तथा डॉ. विनोद कुमार शर्मा द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण 17 फरवरी से 20 फरवरी तक जिला स्तर पर आयोजित होंगे।

जनगणना का कार्य दो चरणों में संपादित किया जाएगा। प्रथम चरण में 1 मई से 14 जून 2020 तक मकान सूचीकरण कार्य तथा राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर (एनपीआर) को अद्यतन किया जाएगा। दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना का कार्य 9 फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक होगा। जनगणना 2021 का संदर्भ काल 1 मार्च 2021 के 00.00 बजे का समय रहेगा जिसका तात्पर्य यह है कि 1 मार्च 2021 की स्थिति के अनुसार जनसंख्या के आंकड़े प्राप्त होंगे। जनगणना 2021 के दोनों चरणों का कार्य मैदानी स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के द्वारा संपादित किया जाएगा, जिनकी नियुक्ति संबंधित चार्ज के चार्ज जनगणना अधिकारी, तहसीलदार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा नगर निगम आयुक्त द्वारा की जाएगी। रतलाम जिले में जनगणना के प्रथम चरण के कार्य के लिए 3100 प्रगणकों और 517 पर्यवेक्षकों को तैनात किया जाएगा जिन्हें शीघ्र ही प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को चार्ज स्तरीय पर प्रशिक्षण देने के लिए 62 फिल्ड ट्रेनर्स नियुक्त किए जा चुके हैं जिन्हें भी शीघ्र ही जिला स्तर पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा।

जनगणना 2021 कार्य के लिए जनगणना 2011 के द्वितीय चरण के गणना ब्लॉकों को मूल रूप से उपयोग में लाया जाएगा। सामान्य तौर पर 650 से 800 की जनसंख्या वाले गांव का एक मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाया जाएगा। ऐसे राजस्व गांव जिनकी जनसंख्या उल्लेखनीय रूप से कम हो या वीरान हो, ऐसे प्रत्येक गांव का एक अलग ब्लॉक बनाया जावेगा। 150 से 180 जनगणना मकानों का एक ब्लॉक प्रगणक को सौंपा जाएगा। 6 प्रगणकों पर एक पर्यवेक्षक सर्किल होगा। गांवों और नगरों में मकान सूचीकरण ब्लॉक की पहचान के लिए गांवों और नगरों के प्रत्येक मकान पर जनगणना मकान नंबर अंकित किए जाएंगे। जनगणना कार्य की जानकारी के लिए प्रत्येक चार्ज स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना और कम्युनिकेशन प्लान तैयार किया जाएगा। जनगणना 2021 का कार्य पूर्व की जनगणना से भिन्न रहेगा जिसमें भारत के रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त द्वारा तैयार किए गए एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य किया जावेगा। इस बार आंकड़ों के संग्रह में डिजिटल तकनीक का भरपूर उपयोग होगा। जनगणना 2021 के आंकड़ों का संग्रह मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा जो पहली बार होगा जिसके लिए विभिन्न मोबाइल एप तैयार किए गए हैं। जनगणना के सभी कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसिंधिया की सड़क पर उतरने की चेतावनी पर सीएम कमलनाथ बोले- तो वो उतर जाएं
Next Article दवा लेने से नही,पाप को पुण्य में बदलने से ठीक होती है बीमारी-पुलक सागरजी
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.