Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम:तीन घंटे में दो हत्याएं, एक मामले में पुराना विवाद तो दूसरे में शादी में नाचने की बात पर हुई घटना, सोमवार सुबह हुआ दोनों शवों का पीएम, आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिशें
All News

रतलाम:तीन घंटे में दो हत्याएं, एक मामले में पुराना विवाद तो दूसरे में शादी में नाचने की बात पर हुई घटना, सोमवार सुबह हुआ दोनों शवों का पीएम, आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिशें

SamagraBy SamagraFebruary 24, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,24फरवरी(खबरबाबा.काम)।  शहर में बीती रात तीन घंटे में हत्या की दो वारदातें हो गई। एक मामले में शादी में नाचने की मामूली सी बात को लेकर ईश्वरनगर में विवाद ऐसा गहराया कि युवक पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। रात में ही पुराने झगड़े की बात को लेकर भी एक अन्य युवक की भी चाकू घौंप कर हत्या कर दी गई। आज सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपे। पोस्टमार्टम दौरान अस्पताल परिसर में पुलिस अधिकारी भी बल के साथ मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार चाकूबाजी की एक घटना में अब्दुल रशीद उर्फ गुड्डू पिता अब्दुल हमीद खलिफा (40) निवासी सुभाषनगर रेलवे फाटक के पास की हत्या हो गई।
अब्दुल रशीद उर्फ गुड्डू की हत्या के मामले में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने हाटरोड रहवासी मोहम्मद असलम पिता अब्दुल रशीद की रिपोर्ट पर  शोएब उर्फ छोटा उकड़ी निवासी सुभाषनगर  तथा एक अन्य साथी के खिलाफ हत्या का मामला धारा 302, 34 भादवि में दर्ज किया है। अब्दुल रशीद उर्फ गुड्डू की हत्या के पीछे कारण पुराना झगड़ा बताया जा रहा है।
फरियादी ने पुलिस को बताया कि पुराने झगड़े की बात को लेकर गुड्डू पर  पीएनटी कॉलोनी में चाकू से जानलेवा हमला किया।  चाकू से हमला कर हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस ने रात में हमलावरों की तलाश में पुलिस उनके घर के अलावा अन्य जगहों पर भी पहुंची लेकिन हमलावर पकड़ में नहीं आए। पुलिस टीम हमलावरों की धरपकड़ में लगी है। मृतक अब्दुल रशीद उर्फ गुड्डू रात को किसी काम से गांधीनगर गया था। बताया जा रहा हैं कि आठ बजे के लगभग गांधीनगर क्षेत्र से पीएंडटी कॉलोनी होकर मोटरसाइकल से घर जा रहा था तभी रास्ते में मोटरसाइकल खड़ी कर और पैदल कहीं जा रहे था कि तभी पीछे से दो युवक  आए और गुड्डू भाई पर चाकू से हमला कर मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि  लोगों ने पीछा भी किया लेकिन चाकू होने से कोई उनके पास नहीं गया। सूचना मिलते ही 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले गई।
गुड्डू पर हमले की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही अजाक डीएसपी विवेकसिंह चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी दीपक मंडलोई, माणकचौक थाना प्रभारी अय्युब खान और स्टेशन रोड थाना प्रभारी आर.के. सिंह तथा बड़ी संख्या में पुलिस दल अस्पताल पहुंचा।
शादी में नाचने की बात पर विवाद, चाकूबाजी में युवक की मौत
उधर, ईश्वरनगर नगर में शादी में नाचने की बात को लेकर तीन-चार युवकों ने एक अन्य युवक से गालीगलौज कर मारपीट की। इनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पवन पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी भी मौत हो गई। पवन को चाकू लगने से घायल होने पर अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस थाना दीनदयालनगर ने ईश्वरनगर रहवासी राहुल की रिपोर्ट पर पवन पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में राहुल, राजेश व विक्की नामक युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने इन चारों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
रात को चाकूबाजी की अलग-अलग घटना में दो युवकों की मौत होने पर दोनों के शव का पोस्टमार्टम आज सुबह जिला अस्पताल में किया गया। पोस्टमार्टम दौरान भी डीएसपी अजाक विवेकसिंह चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान सहित पुलिस बल अस्पताल में मौजूद रहा। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए।
नहीं मिले हमलावर
रात को अलग-अलग दो जगह हमले में दो युवकों की हत्या के बाद पुलिस रातभर हमलावरों युवकों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर पहुंची लेकिन पुलिस को हमलावर नहीं मिल पाए। बहरहाल, चूंकि दोनों हत्या के मामले में हमलावरों के नाम सामने आ जाने पर दीनदयालनगर और औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस सरगर्मी से हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइंडियन आइडल 11 फिनाले: सनी हिंदुस्तानी बने इस सीजन के विजेता, फर्स्ट रनरअप रहे रोहित राउत
Next Article अहमदाबाद पहुँचें अमेरिकी राष्ट्रपति का पीएम ने गले लगाकर किया स्वागत, मोटेरा तैयार, थोड़ी देर में 1 लाख लोगों को संबोधित करेंगे मोदी-ट्रंप,जानिए अभी तक का पूरा अपडेट
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.