रतलाम,10फरवरी(खबरबाबा.काम)/ सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान और तंबाकू खाकर थूकने वाले लोगों के खिलाफ चलाए गए पुलिस का अभियान जोर-शोर से जारी है। अब पुलिस भी इस कार्रवाई से अछुती नहीं है। सोमवार को स्टेशन रोड पुलिस ने थाने के पास धुम्रपान कर रहे एक प्रधान आरक्षक का भी चालान बना दिया।
जानकारी के अनुसार जिले भर में एसपी गौरव तिवारी के निर्देश के बाद अभियान की शुरूआत की गई है। जिलें के सभी थानों को सार्वजनिक रूप से धुम्रपान करने वालें एवं तम्बाकू खाकर इधर उधर थुकने वालों पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए है। निर्देश के बाद से सभी थानों की पुलिस सार्वजनिक जगहो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस, सिनेमा हाल, बगीचे, स्टेशन, बस स्टैण्ड, चौराहे आदि पर जांच कर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करते पाए जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की और उन्हें तंबाकू का सेवन न करने की समझाइश भी दे रही है।
सोमवार को पुलिस का भी चालान
अभियान के तहत सोमवार को स्टेशन पुलिस ने दो बत्ती चौराहे के पास खड़े पुलिसकर्मी का भी चालान काटा और उन्हें धुम्रपान नहीं करने की समझाइश दी। एसपी गौरव तिवारी का कहना है कि अभियान के तहत नियम तोड़ने वाले किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा।
बना हुआ है कानून
केंद्र सरकार ने पब्लिक प्लेस पर धूम्रपान न करने का कानून बना रखा है। राज्य सरकारों को इस पर प्रभावी रोकथाम के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। नए निर्देशों के बाद अब लोगों के लिए पब्लिक प्लेस पर धुएं के छल्ले उड़ाना या पान मसाला खाकर थूकने वालों पर शिकंजा कसा जा सकेगा।
एसपी तिवारी ने बताया विश्व कैंसर दिवस पर तम्बाकू उत्पादों के इस्तेमाल के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा जनजागरूकता फैलाई गई है । सार्वजनिक स्थलों पर पुलिसकर्मी अगर किसी शख्स को सरेआम धूम्रपान करते हुए पकड़ेंगे तो उससे 200 रुपये जुर्माना वसूलेंगे। अगर कोई व्यक्ति जुमार्ना नहीं देता है तो उसका चालान किया जाएगा। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश होकर जुमार्ना अदा करना होगा।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.