रतलाम,11फरवरी(खबरबाबा.काम)/ कांग्रेस नेताओं के साथ रतलाम जिले के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायतों की समस्याओं को हल करने की मांग की।
सीएम से मुलाकात के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल, मनमोहन नागर ,जिला पंचायत अध्यक्ष भोपाल,रतलाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़, किसान सलाहकार परिषद के सदस्य ताराचंद पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने रतलाम के फलों की टोकरी भेंटकर सीएम कमलनाथ का स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने किसान आंदोलन में बने मुकदमों को वापस लेने के लिए चर्चा की । प्रतिनिधि मंडल में शामिल नेताओं के अनुसार सीएम कमलनाथ ने किसानों की सभी समस्या हल करने का आश्वासन दिया और किसान आंदोलन में मुकदमे तत्काल प्रभाव से वापिस लेने की भी बात कहीं।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.