रतलाम 29 मार्च 2020(खबरबाबा.काम)/ जिले में लॉक डाउन व्यवस्था के तहत 29 मार्च से जिले में किसी भी प्रकार का प्रवेश और बाहर जाना पूर्णतह प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए अनुमति या पास हेतु कार्यालय या दूरभाष पर संपर्क ना करें एवं सभी व्यक्ति अपने स्थान पर बने रहे।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि जिले की सभी फैक्ट्रियों, मिलो इत्यादि में काम करने वाले मजदूरों, हॉस्टलों में रहने वाले विद्यार्थियों को भोजन तथा आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का दायित्व संबंधित फैक्ट्री मालिक तथा हॉस्टल संचालक का होगा। उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर संबंधित द्वारा शिकायत अपने क्षेत्र के थाने पर दूरभाष द्वारा करने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यदि किसी व्यक्ति को रहने के स्थान की समस्या होने पर जिले के विभिन्न स्थानों पर भवन चिन्हित किए गए हैं। इन भवनों में प्रशासन द्वारा निःशुल्क व्यवस्था रहेगी। इस व्यवस्था के तहत रतलाम मे स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में कालिका माता मंदिर, लायंस क्लब, माणक चौक थाना क्षेत्र में त्रिवेणी मानस भवन, दीनदयाल नगर में धाकड़ धर्मशाला, औद्योगिक थाना क्षेत्र में बड़बड़ हनुमान मंदिर निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार जावरा में 24 बटालियन का सामुदायिक भवन, विवेकानंद कॉलोनी का सामुदायिक भवन, पिपलोदा में मांगलिक भवन, ताल में नवीन कॉलेज भवन, जावरा रोड आलोट में अंबेडकर भवन, कन्या छात्रावास भवन एवं बरखेड़ाकला में बालक छात्रावास भवन निर्धारित किया गया है।
मजदूरों के भोजन तथा ठहरने की व्यवस्था करें कलेक्टर ने दिए निर्माण विभागों को निर्देश
रतलाम / लॉक डाउन के दौरान जिले के सभी शासकीय निर्माण विभागों को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने निर्देशित किया है कि उनकी साइट पर कार्य करने वाले मजदूरों के भोजन तथा ठहरने की व्यवस्था की जाए। यह जिम्मेदारी विभाग तथा ठेकेदार उठाएं इसकी सूची तथा रिपोर्ट भी प्रस्तुत करें।
इसके साथ ही कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जिले के सभी हॉस्टल संचालकों को भी निर्देशित किया गया है कि यदि उनके हॉस्टल में बच्चे हैं तो उनके भोजन की सुचारू व्यवस्था सतत करते रहें यह जिम्मेदारी हॉस्टल संचालक की है।
Trending
- UPSC सिविल सर्विसेज का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर…कुल 958 उम्मीदवारों का चयन
- रतलाम: मेडिकल कॉलेज में विवाद- पीजी स्टूडेंट पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, अनुशासन समिति भी करेगी कार्रवाई
- रतलाम: कुएं में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी को बचाने कूदी बड़ी बहन भी नहीं बच सकी
- रतलाम: डीडी नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मचाया आतंक, मामूली बात पर तलवारों और लाठियों से घर पर हमला, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन घायल
- रतलाम: ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत, स्टेशन पर पति करते रहे इंतजार,जावरा में दरवाजा तोड़कर निकाला शव,साइलेंट अटैक की आशंका
- रतलाम: श्रीचारभुजा नाथजी यात्रा पर पैदल निकले श्रद्धालुओं को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
- रतलाम: कोर्ट चौराहे पर दुकान का ताला काटकर चोरी की वारदात, हजारों रुपए नगद एवं सामान पर हाथ साफ कर गए चोर
- रतलाम: रॉयल कॉलेज एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की अनूठी पहल-होली के उपलक्ष्य में ‘सात्विक होलिका’ का हुआ दहन, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ
