Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

October 1, 2026

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » न्यायालयों में ऑडियो रिकार्डिंग सहित सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगाए जाएंगे, तीन नये जिलों के गठन की सैद्धांतिक स्वीकृति ,मंत्रि-परिषद के निर्णय
All News

न्यायालयों में ऑडियो रिकार्डिंग सहित सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगाए जाएंगे, तीन नये जिलों के गठन की सैद्धांतिक स्वीकृति ,मंत्रि-परिषद के निर्णय

SamagraBy SamagraMarch 19, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल 19 मार्च 2020/ मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के समस्त अधीनस्थ न्यायालयों में ऑडियो रिकार्डिंग सहित सी.सी.टी.वी.कैमरे लगाने के लिये 125 करोड़ 89 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी। इस परियोजना को तीन भागों में विभाजित कर प्रथम वर्ष 2020-21 के लिये 40 करोड़ रूपये, द्वितीय वर्ष 2021-22 के लिये 50 करोड़ रूपये तथा तृतीय वर्ष 2022-23 के लिये 35 करोड़ 89 लाख रूपये का आवंटन उपलब्ध कराया जायेगा।
मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुसार परियोजना को मध्यप्रदेश के सम्पूर्ण न्यायालयों में लागू करने के पूर्व जिला जबलपुर के न्यायालयों (जिला एवं तहसील न्यायालयों) में सर्वप्रथम लागू किया जाकर प्रस्तावानुसार सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाएंगे। यहां के सी.सी.टी.वी. संचालन की सफलता के बाद प्रदेश के अन्य जिलों के न्यायालयों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाएंगे।
तीन नये जिलों के गठन की सैद्धांतिक स्वीकृति
मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में तीन नये जिलों चाचोड़ा, मैहर और नागदा के गठन की सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई।
स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन को 26000 करोड़ की नि:शुल्क शासकीय प्रत्याभूति स्वीकृत
मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन को प्रदेश में विकेद्रीकृत उपार्जन योजनान्तर्गत खाद्यान्न आदि के उपार्जन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य शासकीय योजनाओं के संचालन, डेफिसिट पूर्ति और वर्तमान जारी वित्तीय व्यवस्था की निरंतरता के लिये राष्ट्रीकृत/शेडयूल्ड/जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक/नाबार्ड एवं सार्वजनिक वित्तीय संस्थाओं से धनराशि उधार लेने के लिये 26000 करोड़ रूपये की नि:शुल्क शासकीय प्रत्याभूति की स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिये देने का निर्णय लिया है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि उपार्जन में अधिक राशि की आवश्यकता होने पर आरबीआई की फूड क्रेडिट लिमिट, जिसकी ब्याज दर कुछ अधिक है, प्राप्त की जा सकेगी।
मंत्रि-परिषद ने सरदार सरोवर परियोजना के संबंध में उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये आदेश के परिपालन में उच्च न्यायालय से सेवा निवृत्त न्यायाधीश श्री शम्भू सिंह, श्री सैय्यद अली नकवी, श्री आई.एस.श्रीवास्तव, श्री एस.एल.जैन और श्री एस.एस.द्विवेदी की संविदा नियुक्ति अवधि में पूर्व निर्धारित शर्तो के अधीन 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक अथवा प्रकरण को निराकृत होने तक (जो भी पहले हो) वृद्धि करने का निर्णय लिया।
मंत्रि-परिषद द्वारा नर्मदा संकुल परियोजनाओं के शिकायत निवारण प्राधिकरण में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री विनोद सेमवाल तथा श्री अरुण कोचर को सदस्य (प्रशासनिक) तथा श्री अब्दुल जब्बार खान सेवा निवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सदस्य (न्यायिक) के पद पर संविदा अवधि में 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक अथवा प्रकरणों का निराकरण होने तक (जो भी पहले हो) वृद्धि का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री चतुर्भुज सिंह की संविदा नियुक्ति अवधि में 31 दिसम्बर 2020 अथवा प्रकरणों का निराकरण होने तक (जो भी पहले हो) वृद्धि का निर्णय लिया गया। मंत्रि-परिषद द्वारा श्री तारकेश्वर सिंह सेवा निवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को शिकायत निवारण प्राधिकरण (नर्मदा संकुल परियोजनाएँ) में सदस्य (न्यायिक) के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से एक वर्ष अथवा शिकायत निवारण प्राधिकरण के कार्यकाल तक, जो भी पहले हो, के लिये संविदा नियुक्ति प्रदान की गयी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकोरोना वायरस के खिलाफ रतलाम जिला प्रशासन अलर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, अस्पतालों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजेशन करने वाला पहला जिला
Next Article करमदी स्थित श्रीशत्रुंजय तीर्थधाम में चोरी की वारदात, कई किलो वजनी चांदी का मुकुट और दान पात्र उठाकर ले गए चोर, खेत में मिला टूटा दानपात्र, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण
Samagra

Related Posts

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

September 30, 2026

रतलाम: रेडक्रॉस सोसायटी रतलाम के सोनोग्राफी सेंटर का होगा जीर्णोद्धार, नवीन मशीन से मरीजों को मिलेगी सुविधा

September 26, 2026

रतलाम: सकल हिंदू समाज के आह्वान पर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह कल 25 सितंबर को

September 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट कार्यों के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

October 1, 2026

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

October 1, 2026
Top Trending

रतलाम: के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार में रतलाम के दो पुलिसकर्मियों का चयन,उप निरीक्षक रघुवीर जोशी को अति विशिष्ट, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा को विशिष्ट श्रेणी का सम्मान

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा वर्ष 2024-25 के…

रतलाम एसपी अमित कुमार द्वारा बड़ा फेरबदल: 11 निरीक्षकों के तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी…दो दिन पहले डीएसपी पदोन्नत अधिकारियों को किया गया था रिलीव, अब थाना प्रभारियों की नई जमावट

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर…

रतलाम रेल मंडल में “कवच 4.0” से बढ़ी ट्रेन सुरक्षा…96 में से 68 लोको में लगा अत्याधुनिक सुरक्षा सिस्टम, 7 पैसेंजर लोको भी शामिल

By EditorOctober 1, 2026

रतलाम, 1अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम रेल मंडल में ट्रेन संचालन की सुरक्षा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.