Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » प्रमुख सचिव खाद्य ने कृषक पंजीयन, रकबा, गेहूं उपार्जन, उपार्जन केन्द्रों, परिवहन एवं भण्डारण स्थिति की समीक्षा की
All News

प्रमुख सचिव खाद्य ने कृषक पंजीयन, रकबा, गेहूं उपार्जन, उपार्जन केन्द्रों, परिवहन एवं भण्डारण स्थिति की समीक्षा की

SamagraBy SamagraMarch 7, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 7 मार्च 2020/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला ने शुक्रवार को संभागीय रबी उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिलेवार कृषक पंजीयन, गेहूं, दलहन एवं तिलहन का रकबा, गेहूं उपार्जन की स्थिति एवं स्थापित गेहूं उपार्जन केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने परिवहन एवं भण्डारण की स्थिति की भी समीक्षा की। बैठक में कमिश्नर उज्जैन श्री आनंद शर्मा भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारी तथा रतलाम से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान सहित संभाग के कलेक्टर  उपस्थित थे
प्रमुख सचिव ने कहा कि उज्जैन संभाग के सभी जिलों में विगत वर्ष 2019-20 की तुलना में वर्ष 2020-21 में गेहूं का रकबा बढ़ा है। उज्जैन में चार लाख हेक्टेयर, रतलाम में दो लाख 28 हजार हेक्टेयर, मंदसौर में दो लाख 38 हजार हेक्टेयर, नीमच में एक लाख हेक्टेयर, देवास में तीन लाख हेक्टेयर, शाजापुर में दो लाख हेक्टेयर एवं आगर-मालवा में एक लाख 27 हजार हेक्टेयर में गेहूं का रकबा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। इसी को मद्देनजर रखते हुए उपार्जन केन्द्रों की संख्या भी इस वर्ष बढ़ाई गई है। संभाग में कुल 411 उपार्जन केन्द्र प्रस्तावित किये गये हैं। साथ ही 225 गोदाम स्तरीय केन्द्रों की संख्या प्रस्तावित की गई है। आवश्यकता पड़ने पर साइलो में गेहूं भण्डारण किया जायेगा।
प्रमुख सचिव को संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स ने अवगत कराया कि बारदानों की पर्याप्त संख्या है। आवश्यकता पड़ने पर बारदानों की गठान मंगाई जायेगी। बताया गया कि संभाग में 14 लाख 57 हजार 500 मैट्रिक टन का रबी फसल उपार्जन अनुमानित है। प्रबंध संचालक एमपी एससीएससी श्री अभिजीत अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष सर्वेयर हेतु गुणवत्ता नियंत्रण एप बनाये गये हैं। यह एप दो स्तर पर कार्यरत रहेगा। एप उपार्जन केन्द्र एवं गोदाम स्तर पर कार्यरत रहेगा। उपार्जन केन्द्र सर्वेयर एप उपार्जन समिति स्तर पर कार्यरत सर्वेयर द्वारा स्थल पर परीक्षण के उपरान्त स्वीकृत एवं अस्वीकृत प्रविष्टि मोबाइल एप पर की जायेगी। यदि किसी कारणवश उपज अमानक होती है तो दोबारा निर्धारित अवधि के बाद ही स्वीकार योग्य रहेगी। गोदाम स्तर पर भी उपज की स्वीकृति हेतु मोबाइल एप का उपयोग किया जायेगा। उपार्जन केन्द्रों पर उपार्जन संस्था द्वारा गुणवत्ता जांच हेतु प्रशिक्षित सर्वेयर को नामित किया जायेगा। अमानक किये गये स्कंध का सेम्पल भी सुरक्षित रखा जायेगा। किसान की ट्रेक्टर ट्राली उपार्जन केन्द्र पर आती है तो सेम्पलिंग कराई जायेगी।
उपार्जन केन्द्र स्थल का निर्धारण कलेक्टर के अनुमोदन से किया जायेगा। उपार्जन केन्द्र पर भौतिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। इसके तहत हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा जनरेटर की सुविधा शामिल रहेगी। कम्प्यूटर, प्रिंटर, डोंगल, स्केनर, लैपटॉप, बैटरी, दरियां, टेबल, कुर्सी, किसानों के लिये पेयजल, शौचालय, छाया, बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। एफएक्यू सेम्पल का मापदण्ड भी निर्धारित किया जायेगा। उपार्जन केन्द्र पर निर्धारित संख्या में कैलिब्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक तौलकांटे, धर्मकांटा, प्लास्टिक की सेम्पल थैलियां, चपड़ा, मोमबत्ती, माचिस की व्यवस्था रहेगी। प्रमुख सचिव ने बताया कि किसानों के बैंक खातों का एनपीसीएल द्वारा सत्यापन किया जायेगा। किसान को स्वीकृति पत्रक के आधार पर भुगतान किया जायेगा।
उपार्जन के दौरान जिला कलेक्टर स्तर पर महत्वपूर्ण कार्यवाहियां की जायेगी, जिसके अन्तर्गत उपार्जित स्कंध की गुणवत्ता की समीक्षा एवं उपार्जित की गई मात्रा का परिवहन एवं परिवहन में आने वाली कमी की समीक्षा की जायेगी। इसके साथ ही परिवहन की गई मात्रा के स्वीकृति पत्रक, डब्ल्यूएचआर की सप्ताह में दो बार गोदामवार समीक्षा की जायेगी। किसानों एवं उपार्जन केन्द्रों तथा अन्य सम्बन्धित संस्थाओं के भुगतान की साप्ताहिक रूप से समीक्षा कलेक्टर द्वारा की जायेगी। साथ ही उपार्जन कार्य हेतु पर्यवेक्षण हेतु उड़नदस्ता का गठन किया जायेगा। कलेक्टर लगातार किसानों के भुगतान की, परिवहन की, सुरक्षित भण्डारण की, परिवहनकर्ताओं के देयकों की समीक्षा करेंगे।
बैठक में उज्जैन संभाग कमिश्नर श्री आनन्द कुमार शर्मा, संचालक खाद्य श्री अविनाश लवानिया, प्रबंध संचालक एमपीएससीएससी श्री अभिजीत अग्रवाल, प्रबंध संचालक मारफेड श्री श्रीमन शुक्ला, कलेक्टर उज्जैन श्री शशांक मिश्र, कलेक्टर रतलाम श्रीमती रूचिका चौहान, कलेक्टर देवास श्री श्रीकान्त पाण्डेय, कलेक्टर मंदसौर श्री मनोज पुष्प, कलेक्टर शाजापुर श्री वीएस रावत, संयुक्त संचालक खाद्य श्री एचएस परमार एवं श्री हरेन्द्रसिंह सहित मारफेड, खाद्य, जिला विपणन बोर्ड के अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद थे।।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनदी पुनर्जीवन एवं जल जीवन मिशन के संबंध में बैठक आयोजित
Next Article स्त्री रोग विशेषज्ञ संस्था द्वारा पुलिस विभाग की महिलाओं की स्वास्थ्य जांच हेतु विशेष हेल्थ कैंप का आयोजन 8 मार्च को
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.