रतलाम 6 मार्च 2020/ नगरीय निकायों में आम निर्वाचन 2020 के तहत जिले की नगर परिषद आलोट तथा पिपलोदा के वार्डो हेतु आरक्षण की कार्रवाई कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की उपस्थिति में 5 मार्च को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई।
इस दौरान संपन्न वार्डवार आरक्षण के तहत नगर परिषद आलोट का वार्ड क्रमांक 1 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 2 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 3 तथा 4 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 5 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 6 अनुसूचित जाति (मुक्त), वार्ड क्रमांक 7 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 8 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 9 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 10 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 11 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 12 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 13 तथा 14 अनारक्षित तथा वार्ड क्रमांक 15 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षण रहा।
इसी प्रकार नगर परिषद पिपलोदा का वार्ड क्रमांक 1 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 2 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 3 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 4 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 5 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 6 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 7 अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 8 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 9 अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 10 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 11 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 12 अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 14 अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड क्रमांक 15 अनारक्षित महिला के लिए आरक्षण रहा।
Trending
- रतलाम: वैशाख शिवरात्री श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 1 मई से
- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रतलाम लोकसभा की भाजपा उम्मीदवार अनिता नागर सिंह चौहान का झाबुआ में दाखिल कराया नामांकन,कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, वन मंत्री नागर सिंह चौहान और विधायक मथुरालाल डामर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय रहे उपस्थित
- रतलाम: दिव्यांग मतदाता सम्मेलन आयोजित
- रतलाम: अभ्यास में NEET की तैयारी कर रहे विद्यार्थीयों ने 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में मारी बाजी
- रतलाम: नाहर कान्वेंट हा. से. स्कूल का जिला स्तर पर प्राविण्य सूची में द्वितीय स्थान
- रतलाम: टोल बूथ पर किन्नरों की वसूली का मामला-हंगामा करने वाले 9 किन्नरों को भेजा गया जेल
- रतलाम: कलेक्टर राजेश बाथम ने लोकसभा निर्वाचन तैयारी की समीक्षा की
- रतलाम: एसपी राहुल लोढा की बड़ी कार्रवाई: अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 92 बदमाशों का जिलाबदर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया