Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नमकीन क्लस्टर में दो फर्मो की जांच…खाद्य सुरक्षा की अनदेखी! कहीं पैकेट से तारीख गायब, कहीं गंदगी के बीच तल रहे थे चिप्स… पॉम ऑयल के इस्तेमाल और साफ-सफाई पर उठे सवाल

October 17, 2026

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम:युवक का अपहरण कर मांगी 80 लाख की फिरौती, पुलिस ने कुछ घंटो में ही छुड़ाया, पर्दाफ़ाश हुआ तो अपना ही निकला साजिशकर्ता,6 लोग गिरफ्तार
All News

रतलाम:युवक का अपहरण कर मांगी 80 लाख की फिरौती, पुलिस ने कुछ घंटो में ही छुड़ाया, पर्दाफ़ाश हुआ तो अपना ही निकला साजिशकर्ता,6 लोग गिरफ्तार

SamagraBy SamagraMarch 6, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,6मार्च(खबरबाबा.काम)। एक युवक का अपरण कर अस्सी लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने साजिशकर्ता युवक के सगे काका सहित पांच आरोपियों को  कुछ ही घंटो में गिरफ्तार कर युवक को छुड़ा लिया  । अपहरण की सुपारी लेने वाला एक आरोपी फरार हैं।
एसपी गौरव तिवारी ने  पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि सैलाना थाना क्षैत्र के ग्राम दिवेल  दिलीप पिता झब्बालाल पाटीदार उम्र 20 साल निवासी गांव दिवेल ने 5 मार्च की रात को पुलिस को उसके बड़े भाई महेश उम्र 28 साल के गायब होने की सूचना दी थी। दिलीप ने बताया कि उसका भाई महेश गुरुवार शाम 6 बजे खेत पर ट्रेक्टर से जुताई करने गया था। रात 9 बजे दिलीप के पास दिल्ली से उसके पिताजी का फोन आया कि किसी ने उन्हें महेश के फोन से ही फोन लगाकर महेश का अपहरण करने और 80 लाख रुपए की फिरौती मांगने की धमकी दी है। सुनते ही दिलीप खेत पर पहुंचा तो वहां ट्रैक्टर खड़ा मिला, लेकिन महेश नहीं था।  एसपी ने बताया कि घटना वाली रात पांच आरोपियों ने महेश को कट्टा दिखाकर खेत से अगवा कर डेक्सन कार में बैठा लिया था। यहां से वे सीधे उसे चित्तौड़गढ की ओर लेकर निकल गए।
पुुलिस ने मामले में तत्परता दिखाई और घटना के कुछ घंटों बाद ही चित्तौड़गढ पुलिस की मदद से 6 आरोपियों सहित अपह्रत युवक को भी बरामद कर लिया गया।  पुछताछ में पता चला कि सगे काका ने ही अपरहण की साजिश रची थी।  आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश भी कर दिया गया जहां से उन्हें 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। युवक के पिता ने भी पुलिस टीम को 25 हजार रुपए ईनाम दिया है।
रात ढाई बजे मांगे रुपए, इसके पहले ही पकड़ाए
एसपी श्री तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने युवक के पिता झब्बालाल को फोन पर रात ढाई बजे तक रुपए तैयार रखने और उनके बताए स्थान पर लाने की धमकी देकर फोन काट दिया। इसी बीच दिलीप की रिपोर्ट पर सैलाना थाना प्रभारी ने गंभीरता दिखाते हुए एक टीम गठित की। टीम ने साईबर सेल की मदद से महेश के मोबाइल की लोकेशन लगातर सर्विलांस पर रखी। आसपास के जिलों को सूचना देकर नाकाबंदी भी की गई। साईबर टीम को उनकी लोकेशन राजस्थान चित्तौड़गढ जिले के प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर के पहले मंडफिया गांव की मिली। यहां चित्तौड़गढ पुलिस द्वारा भी लगातार सभी वाहनों की सर्चिंग की जा रही थी। चैकिंग में आरोपियों को वाहन जब पुलिस ने रोका वैसे ही युवक ने हिम्मत दिखाते हुए उन्हे ंघटना की जानकारी दे दी। चित्तौड़गढ पुलिस ने आरोपियों को दबोचते हुए सैलाना पुलिस को रात में ही इनकी गिरफ्तारी की सूचना भेज दी।
चाचा ने ही रची थी साजिश
पुलिस ने अपहरण करने वाले आरोपी सलीम उर्फ जिन्न पिता शकूर उर्फ बाबू 36 साल नि. जावरा, शाहरुख पिता संसार खान निवासी दलौदा मंदसौर,  शाहरुख पिता मुन्ना खा 23 साल निवासी दलौदा जिला मंदसौर, आरिफ पिता आबिद खां 29 साल नि इस्माईलपुरा जावरा, छोटू खां पिता सईद खां उम्र 19 निवासी दलौदा जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने बताया कि घटना का मुख्य षडयंत्र महेश के चाचा रामलाल पिता हिरालाल पाटीदार उम्र 48 साल नि. दिवेल है,  जिसने जमीन विवाद को लेकर गांव के मुमताज पिता उमराव खान निवासी दिवेल के साथ मिलकर रचा था। मुमताज ने रामलाल से पांच लाख रुपए पेशगी भी ली थी और फिरौती की रकम में भी वे बांटने वाले थे।
देशी कट्टा,  कार  जप्त
घटना में प्रयोग हुई कार सहित पुलिस ने आरोपियों से देशी कट्टा भी बरामद किया है। शुक्रवार को पुलिस ने इन्हें न्यायालय पेश किया जहां से दो दिन की रिमांड पर सौंपा गया है। इस दौरान पुलिस इनसे और पूछताछ करेगी। मामले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीम में थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक ध्यानसिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण, आरक्षक मुकेश शर्मा, अनिल सोलंकी, नरेन्द्रसिंह हाडा, सायबर सेल के बलराम पाटीदार को एसपी ने पुरस्कार  भी घोषित किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रापर्टी गाइड लाइन के प्रस्ताव नए सिरे से तैयार होंगे, नगर निगम और ग्रामीण क्षैत्र में दरों को लेकर यह निर्देश
Next Article प्रदेश में जनगणना कार्य एक मई से 14 जून तक होगा, मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाने और मकानों को नम्बर देने संबंधी निर्देश जारी
Samagra

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नमकीन क्लस्टर में दो फर्मो की जांच…खाद्य सुरक्षा की अनदेखी! कहीं पैकेट से तारीख गायब, कहीं गंदगी के बीच तल रहे थे चिप्स… पॉम ऑयल के इस्तेमाल और साफ-सफाई पर उठे सवाल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। करमदी स्थित नमकीन क्लस्टर में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के…

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: नमकीन क्लस्टर में दो फर्मो की जांच…खाद्य सुरक्षा की अनदेखी! कहीं पैकेट से तारीख गायब, कहीं गंदगी के बीच तल रहे थे चिप्स… पॉम ऑयल के इस्तेमाल और साफ-सफाई पर उठे सवाल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। करमदी स्थित नमकीन क्लस्टर में खाद्य सुरक्षा विभाग…

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.