Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नमकीन क्लस्टर में दो फर्मो की जांच…खाद्य सुरक्षा की अनदेखी! कहीं पैकेट से तारीख गायब, कहीं गंदगी के बीच तल रहे थे चिप्स… पॉम ऑयल के इस्तेमाल और साफ-सफाई पर उठे सवाल

October 17, 2026

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » राम पथ वन गमन निर्माण योजना को सरकार पूरा करेगी
All News

राम पथ वन गमन निर्माण योजना को सरकार पूरा करेगी

SamagraBy SamagraMarch 4, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

भोपाल,4मार्च2020/ मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि राम पथ वन गमन निर्माण योजना को सरकार पूरा करेगी। उन्होंने इस कार्य में साधु-संतों से सहयोग देने की अपील की। श्री नाथ आज जबलपुर में माँ नर्मदा गौ कुंभ के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनते ही  हमने आध्यात्म विभाग का गठन किया। जिसके जरिए हम प्रदेश के प्राचीन मंदिरों और भारतीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से वादा किया था कि गौ वंश का संरक्षण करेंगे। पिछले 14 माह में मध्यप्रदेश के हर जिले में गौ शालाओं का निर्माण हो रहा है। हमारा प्रदेश पूरे देश में एक मात्र ऐसा प्रदेश है जहाँ इतनी बड़ी संख्या में शासकीय गौशालाएं बनाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया में हमारी पहचान और ताकत हमारी संस्कृति और आध्यात्मिक शक्ति के कारण है। यही वह आधार है जिसके कारण हम अनेकताओं के साथ एक झंडे के नीचे खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि हम अपनी इस संस्कृति मूल्यों सभ्यता और आध्यात्मिक शक्ति से युवा पीढ़ी को कैसे जोड़ें। साधु-संतों ने सदैव हमारे देश को दिशा दी है और मार्गदर्शन दिया है। मैं सभी साधु संत समाज से अपील करता हूँ कि वे देश की भावी पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और उसकी महानता को अपनाने के लिए प्रेरित करें। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ नर्मदा गौ-कुंभ के द्वारा प्रदेश और यहां की जनता को सर्वांगीण विकास का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने अपेक्षा की है कि अगले साल होने वाला माँ नर्मदा गौ-कुंभ और अधिक विशाल होगा। 

 वित्त मंत्री श्री तरुण कुमार भनोत ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया कि उनके कार्यकाल में राम वन गमन पथ के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ, गौशालाओं में दिया जाना वाला चारे का दाम 3 रुपये से बढ़ाकर 20 किया गया। नर्मदा रिवरफ्रंट बनाने के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रावधान और ग्वारीघाट गुरुद्वारा सर्वांगीण विकास के लिए 20 करोड़ एवं शासकीय भूमि प्रदान की गई।

जगदगुरु श्यामदेवाचार्य महाराज ने कहा कि माँ नर्मदा गौ कुंभ का इतना विशाल और भव्य आयोजन सरकार के सहयोग के कारण ही संभव हुआ। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ जी को धन्यवाद दिया। 

सामाजिक न्याय मंत्री श्री लखन घनघोरिया एवं ऊर्जा तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह, सांसद श्री विवेक तन्खा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 

साधु संतों का सम्मान

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने नर्मदा गौ कुंभ में शामिल हुए प्रमुख साधु-संतों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा माँ नर्मदा गौ कुंभ के आयोजन में सहयोग देने पर उनका अभिनंदन कर सम्मानित किया गया।

ई-ऑफिस के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ

     मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नर्मदा गौ-कुंभ के मंच से जबलपुर के संभागायुक्त और कलेक्टर कार्यालय में ई-ऑफिस सिस्टम के पायलट प्रोजेक्ट का लेपटॉप का बटन दबाकर शुभारंभ किया। शासकीय कार्यालयों के कामकाज में गति लाने और पेपरलेस कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने राज्य शासन ने प्रदेश भर में जबलपुर जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय और जबलपुर संभागायुक्त कार्यालय का पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयन किया है।

भंवरताल में बने संस्कृति थियेटर का किया लोकार्पण

     मुख्यमंत्री ने भंवरताल उद्यान के समीप जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 12 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से बनाये गये संस्कृति थियेटर का लोकार्पण कर शहर के कलाकारों और कला प्रेमियों को बड़ी सौगात दी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने पशु चिकित्सा विभाग के पॉलीक्लिनिक का निरीक्षण किया
Next Article मध्य प्रदेश में ऑपरेशन लोटस!, गुरुग्राम के होटल में आधी रात को हाई वोल्टेज ड्रामा
Samagra

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नमकीन क्लस्टर में दो फर्मो की जांच…खाद्य सुरक्षा की अनदेखी! कहीं पैकेट से तारीख गायब, कहीं गंदगी के बीच तल रहे थे चिप्स… पॉम ऑयल के इस्तेमाल और साफ-सफाई पर उठे सवाल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। करमदी स्थित नमकीन क्लस्टर में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के…

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: नमकीन क्लस्टर में दो फर्मो की जांच…खाद्य सुरक्षा की अनदेखी! कहीं पैकेट से तारीख गायब, कहीं गंदगी के बीच तल रहे थे चिप्स… पॉम ऑयल के इस्तेमाल और साफ-सफाई पर उठे सवाल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। करमदी स्थित नमकीन क्लस्टर में खाद्य सुरक्षा विभाग…

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.