Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा का कल होगा शुभारंभ….देश, प्रदेश, जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे

April 19, 2026

रतलाम: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो, यह खबर है आपके काम की…..जानिए स्वर्ण खरीदी का शुभ मुहूर्त

April 19, 2026

परंपरा, विश्वास और शुद्धता का संगम-अक्षय तृतीया पर डी. पी. ज्वेलर्स में खास कलेक्शन और शानदार सुविधाएँ… शुभ मुहूर्त में खरीदारी का सुनहरा मौका, डी. पी. ज्वेलर्स में 2 दिन विशेष ऑफर…

April 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: पीएम ने सात महिलाओं को सौंपा ट्विटर, जानें कौन हैं ये महिलाएं
All News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: पीएम ने सात महिलाओं को सौंपा ट्विटर, जानें कौन हैं ये महिलाएं

SamagraBy SamagraMarch 8, 2020No Comments6 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली,8मार्च2020/अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नारी शक्ति को शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना ट्विटर उन महिलाओं को सौंप दिया हैं जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम किया है। उनके अकाउंट से सबसे पहले स्नेहा मोहनदास ने अपनी कहानी साझा की है। वह बेघरों को खाना खिलाने वाले फूडबैंक इंडिया की संस्थापक हैं। उन्होंने बताया कि खाना खिलाने की आदत उन्हें अपनी मां से मिली। वहीं राष्ट्रपति आज महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
बम धमाके में हाथ खोने वाली मालविका ने संभाला पीएम का अकाउंट
स्नेहा मोहनदास के बाद अब प्रधानमंत्री के ट्विटर अकाउंट को मालविका अय्यर नाम की महिला संचालित कर रही हैं। अपनी कहानी बताते हुए उन्होंने लिखा, ‘स्वीकृति सबसे बड़ा इनाम है जो हम खुद को दे सकते हैं। हम जिंदगी को नियंत्रित नहीं कर सकते लेकिन हम निश्चित रूप से जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण को नियंत्रित कर सकते हैं। दिन के आखिर में मायने यह रखता है कि हमने अपनी चुनौतियां का किस तरह से सामना किया। मेरे बारे में और मेरी कहानी के बारे में जानिए।’
अपनी कहानी साझा करते हुए मालविका ने बताया, ’13 साल की उम्र में एक बम धमाके में मैंने दोनों हाथ गंवा दिए और पैरों में भी चोट आई। इसके बावजूद मैंने काम किया और पीएचडी की पढ़ाई की। किसी चीज को छोड़ देना विकल्प नहीं होता है। अपनी सीमाओं को भूल जाइए और विश्वास और आशा के साथ दुनिया में कदम रखते रहिए। मेरा मानना है कि शिक्षा परिवर्तन के लिए अपरिहार्य है। हमें भेदभावपूर्ण रवैये को लेकर युवाओं के दिमाग को संवेदनशील बनाना होगा। हमें विकलांग लोगों को कमजोर या दूसरे पर निर्भर दिखाने की बजाए उन्हें रॉल मॉडल के तौर पर दिखाना चाहिए। मनोवृत्ति विकलांगता को नष्ट करने की आधी लड़ाई है। माननीय प्रधानमंत्री ने महिला दिवस पर मुझे मेरे विचारों को प्रसारित करने के लिए चुना है। इससे मुझे विश्वास हो गया है कि विकलांगता के मामले में भारत पुराने अंधविश्वासों को खत्म करने के लिए सही रास्ते पर चल रहा है।’
फूडबैंक नाम से अभियान चलाती हैं स्नेहा मोहनदास
प्रधानमंत्री मोदी ने सात महिलाओं को अपना ट्विटर अकाउंट सौंप दिया है। जिसमें से पहली महिला स्नेहा मोहनदास हैं। वह फूडबैंक नाम से अभियान चलाती हैं जो बेघरों को खाना देने का काम करता है। उन्होंने अपनी कहानी साझा करते हुए लिखा, ‘आपने सोचने के लिए खाना जरूरी है के बारे में सुना होगा। अब समय है कि इसपर कार्य किया जाए और गरीबों को एक बेहतर भविष्य दिया जाए। मुझे अपनी मां से प्रेरणा मिली जिन्होंने बेघरों को खाना खिलाने की आदत डाली। मैंने फूडबैंक इंडिया नाम के अभियान की शुरुआत की। भूख मिटाने की दिशा में मैंने स्वयंसेवियों के साथ काम किया जिनमें से ज्यादातर विदेश में रहते हैं। हमने 20 से ज्यादा सभाएं की और अपने काम के जरिए कई लोगों को प्रभावित किया। हमने साथ में मिलकर खाना बनाने, कुकिंग मैराथन, स्तनपान जागरुकता जैसी गतिविधियों की शुरुआत की। मुझे तब सशक्त महसूस होता है जब मैं वह करती हूं जिसका मुझे शौक है। मैं अपने देश के नागरिकों खासकर महिलाओं को आगे आने और मेरे साथ हाथ मिलाने के लिए प्रेरित करना चाहती हूं। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि कम से कम एक जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं और एक भूख मुक्त ग्रह में योगदान दें।’
मैं सात महिलाओं को सौंप रहा हूं अपने सोशल मीडिया अकाउंट
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वादे के अनुसार महिलाओं को अपने सोशल मीडिया अकाउंट सौंप दिए हैं। उन्होंने लिखा, ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई। हम अपनी नारी शक्ति की भावना और उपलब्धियों को सलाम करते हैं। जैसा कि मैंन कुछ दिनों पहले कहा था मैं अफने अकाउंट को कुछ समय के लिए छोड़ रहा हूं। पूरे दिन सात महिलाएं अपनी जीवन यात्राएं साझा करेंगी और मेरे सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से संभवत: आपसे बातचीत करेंगी। भारत के सभी हिस्सों में उत्कृष्ट महिलाएं मौजूद हैं। इन महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में बाहतरीन काम किया है। उनका संघर्ष और आकांक्षाएं लाखों लोगों को प्रेरित करती हैं। आइये हम इन महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाएं और उनसे सीखें।’
अंजू रानी जॉय के पास है जार उठाने में विश्व रिकॉर्ड
केरल के कोच्ची की रहने वाली अंजू रानी जॉय जो व्हीलचेयर पर रहने को मजबूर हैं लेकिन उनके पास जार उठाने का विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा, ‘मुझे बुरा लगा कि मैं सबसे अलग हूं लेकिन इसके बाद मैंने अपने भविष्य के बारे में सोचा और इस तरह चीजें बदलने लगीं। जार को उठाना पहला कदम था। मैंने यह साबित किया है कि कुछ भी असंभव नहीं होता है।’
तेलंगाना की भूदेवी को मिलेगा नारी शक्ति पुरस्कार
तेलंगाना की भूदेवी को आज राष्ट्रपति नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। उन्हें यह सम्मान आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं की मदद करके उनमें उद्यमशीलता का विकास करने के लिए दिया जाएगा।
जम्मू कश्मीर के शिल्प का पुनरुद्धार करने वाली आरफा को मिलेगा पुरस्कार
जम्मू कश्मीर के श्रीनगर की आरफा जान को आज राष्ट्रपति राज्य के खत्म होते शिल्प के पुनरुद्धार में अहम भूमिका निभाने के लिए नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। उन्होंने कहा, ‘अपने पिता और पति के समर्थन की वजह से मैं रूढ़िवादी समाज से लड़ने और इस मुकाम तक पहुंचने में सफल रही हूं।’
104 साल की नाम कौर को मिलेगा नारी शक्ति पुरस्कार
104 साल की नाम कौर को आज राष्ट्रपति एथलेटिक्स में उनकी उपलब्धियों के लिए नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। उन्होंने दुनिया भर में ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में 30 से अधिक पदक हासिल किए हैं।
खुद में करना होगा विश्वास
अंशु जमसेनपा, भारत की पहली महिला पर्वतारोही हैं जिन्होंने माउंट अवरेस्ट पर पांच दिन में दो बार चढ़ाई की है। उन्होंने कहा, ‘मुझे शुरुआत में किसी का साथ नहीं मिला था लेकिन मैंने अपनी मेहनत से परिवार को धीरे-धीरे मना लिया। आपको खुद में विश्वास करना होगा और सशक्त होने के लिए आश्वस्त रहें।’
महिलाओं को राष्ट्रपति देंगे नारी शक्ति पुरस्कार
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित करेंगे।
(साभार-अमर उजाला)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article31 मार्च तक सीवरेज का उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश
Next Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रतलाम में भी हुए आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित की गई
Samagra

Related Posts

रतलाम: माही नदी पुल के पास पिता और बेटी से लूट की वारदात के अगले दिन शादी में डांस के दौरान टोकने पर की हत्या…. चार आरोपी गिरफ्तार,एक की तलाश

April 18, 2026

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा का कल होगा शुभारंभ….देश, प्रदेश, जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे

By EditorApril 19, 2026

रतलाम,19अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्वर्गीय आर. आर. व्यास, रामचंद्र भाटी, शांतिलाल जैन डैडी, सुरेशसिंह भदोरिया, बसंतीलाल क्षत्रीय…

रतलाम: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो, यह खबर है आपके काम की…..जानिए स्वर्ण खरीदी का शुभ मुहूर्त

April 19, 2026

परंपरा, विश्वास और शुद्धता का संगम-अक्षय तृतीया पर डी. पी. ज्वेलर्स में खास कलेक्शन और शानदार सुविधाएँ… शुभ मुहूर्त में खरीदारी का सुनहरा मौका, डी. पी. ज्वेलर्स में 2 दिन विशेष ऑफर…

April 18, 2026
Top Trending

रतलाम: अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा का कल होगा शुभारंभ….देश, प्रदेश, जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे

By EditorApril 19, 2026

रतलाम,19अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्वर्गीय आर. आर. व्यास, रामचंद्र भाटी, शांतिलाल जैन डैडी, सुरेशसिंह…

रतलाम: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो, यह खबर है आपके काम की…..जानिए स्वर्ण खरीदी का शुभ मुहूर्त

By EditorApril 19, 2026

रतलाम,19अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला अक्षय…

परंपरा, विश्वास और शुद्धता का संगम-अक्षय तृतीया पर डी. पी. ज्वेलर्स में खास कलेक्शन और शानदार सुविधाएँ… शुभ मुहूर्त में खरीदारी का सुनहरा मौका, डी. पी. ज्वेलर्स में 2 दिन विशेष ऑफर…

By EditorApril 18, 2026

रतलाम,18अप्रैल( बिजनेस न्यूज)।अक्षय तृतीया स्वयं सिद्ध मुहूर्त 2 दिनों तक होने से…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.