इंदौर, 3अप्रैल2020/मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को इंदौर में 14 और छिंदवाड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही अब इंदौर में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 89, जबकि प्रदेश में कुल संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है।
जानकारी के अनुसार, इंदौर में महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज ने गुरुवार को 14 कोरोना मरीजों की पुष्टि की है। जबकि छिंदवाड़ा जिला प्रशासन की ओर से एक 36 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। इस शख्स के संपर्क में आए लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।
इंदौर में मिले मरीजों के संबंध में बताया गया है कि स्थानीय प्रशासन की टीम ने सभी मरीजों को इलाज के लिए अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 235 लोगों के संक्रमित होने के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 2,069 हो गई है और 53 लोगों की मौत हुई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को इंदौर में 8 और नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जिन्हें तुरंत ही स्थानीय प्रशासन ने अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में एसडीएम अंशुल खरे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने असरावद खुर्द में बनाए गए नए छात्रावास में इन सभी की जांच की थी।
अरबिंदो अस्पताल में अभी तक कुल 50 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती किए गए हैं। इंदौर में बढ़ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को लेकर प्रशासन के साथ‑साथ आम लोग भी चिंतित हैं। इंदौर में नए 14 मरीज मिलने के बाद अब शहर में कुल मरीज 83 हो गए हैं और प्रदेश में मरीजों की संख्या 98 से बढ़कर 113 हो गई है।
(साभार-अमर उजाला)
Trending
- रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
- रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
- रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
- रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
- रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
- रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
- रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
- रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
