रतलाम,2अप्रैल(खबरबाबा.काम)/ रतलाम की नवागत डीआईजी श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र ने गुरुवार दोपहर को इंदौर से रतलाम आकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं एसपी गौरव तिवारी नवागत डीआईजी से मिले। इस दौरान अधिकारियों से श्रीमती मिश्र ने रतलाम से संबंध में आवश्यक जानकारियां भी ली।
यहां हुई शिक्षा और संगीत एंव पुस्तकों का है शौक…
सामान्य परिचय: श्रीमति रूचि वर्धन मिश्र, वर्ष 2006 बैंच की भारतीय पुलिस सेवा की मध्यप्रदेश संवर्ग की अधिकारी है। आप मूलतः मध्यप्रदेश के जिला सतना की रहने वाली है । आपके पिताजी डॉक्टर हर्षवर्धन और माताजी डॉ कल्पना श्री वास्तव दोनों ही प्रोफेसर रहे है और प्राचार्य पद से सेवानिवृत हुए है।
आपकी स्कूली शिक्षा सतना के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हुई है। आपने मानकुंवर बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय जबलपुर से भूगोल, संस्कृत एवं संगीत विषय में वर्ष 2001 में स्नातक उपाधि तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से 2003 में geography विषय में स्नातकोतर उपाधि प्राप्त की। geography,संस्कृत तथा संगीत आपके स्नातक के विषय रहे है। इसी कारण केंद्रीय लोकसेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा में आपने geography एवं संस्कृत विषय लेकर वर्ष 2006 में चयनित होकर 67 वीं रैंक हासिल की तथा भारतीय पुलिस सेवा को अपने कैरियर के लिए चुना।
आपने नेशनल पुलिस अकैडमी हैदरबाद में 59” आरआर बैच में प्रशिक्षण प्राप्त कर बैच में टॉपर रहीं। भारतीय पुलिस सेवा प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में आपका प्रशिक्षण जबलपुर में हुआ। परिवीक्षा अवधि में आप नगर पुलिस अधीक्षक भोपाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल के पद पर रहीं। पुलिस अधीक्षक के रूप में आप जिला होशंगाबाद,राजगढ एवं खंडवा में पदस्थ रही है आपने विशेष सशस्त्र बल में सेनानी 24 वी बटालियन जावरा तथा 7 वीं बटालियन भोपाल के अतिरिक्त सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष सशस्त्र बल एवं पुलिस अधीक्षक रेल, भोपाल के पद भी अपनी सेवाएं दी है। आप 2
फरवरी 2019 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर के पद पर पदस्थ हुई तथा पदोन्नति पर भी आप पुलिस उप महानिरीक्षक, इंदौर शहर के पद पर रही है। आज दिनांक 02. अप्रैल 2020 को पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज का कार्यभार ग्रहण किया ।
पति भी है आईएएस अधिकारी
आपका विवाह श्री शंशाक मिश्रा से हुआ है ,जो वर्ष 2007 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी होकर वर्तमान
में कलेक्टर उज्जैन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। आपके परिवार में एक पुत्री है। आप संगीत एवं पुस्तक पढने में रूचि रखती है। हार्टफुलनैस, ध्यान में आपकी विशेष रूचि है।
Trending
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024-भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित, शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी सम्मेलन हुआ
- रतलाम: युवक पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
- रतलाम: लोकसभा चुनाव 2024-कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, भाजपा ने महिला मोर्चा सम्मेलन की तैयारी को लेकर की बैठक
- रतलाम: लोकसभा निर्वाचन 2024- जिले में रेकार्ड मतदान के लिए अभियान,कलेक्टर राजेश बाथम की पहल पर रेकार्ड मतदान की पहल को लेकर व्यापारी आगे आए, मतदाताओं के लिए कई घोषणाएं ,उंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर सर्राफे में मिलेगी स्वर्ण तथा चांदी के आभूषणों की खरीदी पर छूट, ठंडाई और लस्सी की भी व्यवस्था
- रतलाम: विक्रम विश्वविद्यालय कुलपति ने किया राॅयल काॅलेज का अवलोकन,
- रतलाम पुलिस की पहल पर शहर के 06 कोचिंग संस्थानों में कुल 12 कैमरे लगाए, 02 संस्थानों में लगाने की प्रक्रिया जारी
- रतलाम: जैन समाज ने ली मतदान करने और करवाने की शपथ, समस्त श्री संघ और जैन सोश्यल ग्रुप के पदाधिकारी रहे मौजूद
- रतलाम: भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान के जनसंपर्क की रतलाम में शुरुआत, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे साथ