Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मजदूरों को कार्य मिले, कोई भूखा न सोए संक्रमण की कीमत पर कोई कार्य नहीं गाइड लाइन का सख्ती से पालन करें, नहीं तो आप जिम्मेदार होंगे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वी.सी. के माध्यम जिलों से की कोरोना संबंधी समीक्षा
All News

मजदूरों को कार्य मिले, कोई भूखा न सोए संक्रमण की कीमत पर कोई कार्य नहीं गाइड लाइन का सख्ती से पालन करें, नहीं तो आप जिम्मेदार होंगे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वी.सी. के माध्यम जिलों से की कोरोना संबंधी समीक्षा

SamagraBy SamagraApril 18, 2020No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 18 अप्रैल 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा गाइड लाइन जारी कर संक्रमित क्षेत्रों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में कुछ आर्थिक गतिविधियों को 20 अप्रैल से किए जाने की छूट दी गई है। सभी कलेक्टर इन गाइड लाइन्स का अच्छी तरह अध्ययन कर लें तथा इनका सख्ती से पालन करते हुए अपने जिले की परिस्थिति अनुसार इन गतिविधियों को प्रारंभ करवाएं। प्रदेश में कहीं भी कोरोना संक्रमण की कीमत पर कोई भी कार्य नहीं होना चाहिए। इसमें कोई भी ढिलाई अक्षम्य है। आप इसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे। हमारा उद्देश्य है रोजी-रोटी के लिए लोगों को कार्य मिले तथा कोई भी प्रदेश में भूखा न सोए। लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन सुनिश्चित किया जाए।

          मुख्यमंत्री श्री चौहान शुक्रवार को मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के साथ कोरोना संबंधी स्थिति एवं व्यवस्थाओं, रबी उपार्जन आदि की की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री इकबालसिंह बैंस, डीजीपी श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान, सचिव जनसंपर्क श्री पी. नरहरि आदि उपस्थित थे। रतलाम के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एस.पी. श्री गौरव तिवारी, सीईओ श्री संदीप केरकेट्टा उपस्थित थे।

मनरेगा के कार्य कराएं

          मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को रोजगार प्रदान करने के लिए 20 अप्रैल से मनरेगा के कार्य करवाए जाएं। भारत की गाइड लाइन अनुसार ये कार्य कराए जाएं। जिन मजदूरों के पास मनरेगा कार्ड नहीं है, उनके बनवाए जाएं। बताया गया कि मनरेगा के अंतर्गत प्रतिदिन मजदूरी की दर गत वर्ष 176 रूपए थी, जिसे बढ़ाकर इस वर्ष 194 रूपए प्रति श्रमिक कर दिया गया है।

नियंत्रित रूप से औद्योगिक गतिविधियां हों

          मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं से संबंधित उद्योगों की नियंत्रित रूप से गतिविधियां गाइड लाइन अनुसार 20 अप्रैल से प्रारंभ की जानी हैं। इसके लिए सभी कलेक्टर एवं संभाग आयुक्त अपने क्षेत्रों के उद्योग संचालकों से बात कर सुनिश्चित कर लें कि पूरी सोशल डिस्टेंसिंग एवं सभी सुरक्षात्मक उपायों के साथ उद्योग प्रारंभ हों। यथासंभव उनमें लगे मजदूरों की कार्यस्थल पर ही रहने की व्यवस्था की जाए। निर्देशों का उल्लंघन होने पर संबंधित उद्यम /कंपनी बंद कर दी जाएगी।

जिला आपदा प्रबंधन समूह में निर्णय लें

          मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में जिला आपदा प्रबंधन समूह की बैठकें नियमित रूप से हों। इन बैठकों में जिले की स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिया जाए कि गाइडलाइन में दिए गए कार्यों में से किन कार्यों को जिले में प्रारंभ कराया जाए, जिनसे संक्रमण फैलने का बिल्कुल खतरा न हो। जिलों में कार्यपालक दंडाधिकारियों को ‘इंसिडेंट कमांडर’ के रूप में अधिसूचित करें। हर जिले की आपदा प्रबंधन योजना हो। कोरोना में लगे अमले को विश्राम दिया जाए तथा सैकण्ड लाइन को कार्य में लगाया जाए।

कोरोना को जिले में न घुसने दें

          मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में अभी तक कोरोना संक्रमण नहीं हैं, वहां कलेक्टर सुनिश्चित करें कि उनके जिलों में कोरोना घुसे नहीं। ऐसा कोई भी कार्य ना हो, जिससे संक्रमण उनके जिले में आए।

सभी उचित मूल्य दुकानें खुलें

          मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संक्रमित क्षेत्रों को छोड़कर शेष क्षेत्रों में सभी उचित मूल्य दुकान खुलें। किराना दुकानों को भी अधिकतम समय खोला जाए। कालाबाजारी किसी भी स्थिति में सहन नहीं होगी तथा इसके लिए कलेक्टर स्वयं जिम्मेदार होंगे। बाहर के मजदूरों के लिए भोजन, आवास की व्यवस्था अपने जिलों में कलेक्टर सुनिश्चित करें।

जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया का सक्रिय सहयोग

          मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी कलेक्टर अपने जिलों में जनप्रतिनिधियों, मीडिया, स्वयंसेवी, संगठनों तथा समाज के हर वर्ग का पूरा सहयोग कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में लें। मीडिया को अपना पार्टनर मानें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संबंधी कार्य अथवा अन्य जनकल्याण के कार्य में पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, 25 अप्रैल से चालू होने वाली तेंदूपत्ता तुड़ाई की व्यवस्था करने, कॉल सेंटर्स का समुचित संचालन तथा समस्याओं का त्वरित निराकरण करने आदि के निर्देश कलेक्टर्स को दिए।

एक किसान की फसल एक साथ ही खरीदें

          मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कुछ किसानों की जमीन अलग-अलग स्थान पर होती हैं, उनकी फसल एक साथ ही खरीदे जाने की व्यवस्था करें, जिससे उन्हें परेशानी ना हो। रबी उपार्जन के संबंध में प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्री शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर खरीदी के लिए 6 किसानों को एस.एम.एस. किए जा रहे हैं। पहले दिन प्रदेश के सभी उपार्जन केंद्रों में कुल 3000 किसान आए, जिन्होंने 5300 मी.ट. तथा 16 अप्रैल को 7000 किसान आए, जिन्होंने 14,000 मी.ट. गेहूं बेचा। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को भी उपार्जन केंद्र खुले रहेंगे तथा खरीदी का कार्य होगा ।

‘सौदा पत्रक‘ के माध्यम से खरीदी के लिए प्रेरित करें

          मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोरोना संकट के चलते मंडियों में भीड़ ना हो, इसके लिए व्यापारियों को ‘सौदा पत्रक’ के माध्यम से मंडियों के बाहर किसानों का अनाज उचित मूल्य पर खरीदने के लिए प्रेरित किया जाए। बताया गया कि सौदा पत्रक के माध्यम से 19000 एमटी गेहूं खरीदा गया।

चमकविहीन गेहूं भी खरीदें

          मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान सरकार की प्राथमिकता हैं। हम किसानों की पूरी फसल खरीदेंगे। गुणवत्ता युक्त होने पर भी यदि गेहूं चमक विहीन है तो भी उसे खरीदा जाए। किसान को उपार्जन केंद्र पर आने मंी कोई रोक-टोक न हो, उन्हें किसी तरह के पास की आवश्यकता ना हो। हर उपार्जन केंद्र पर खरीदी की आवश्यक वस्तुओं के साथ ही सैनिटाइजर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करें। ट्रांसपोर्टर्स की व्यवस्था अच्छी हो, कोई कार्य में ढिलाई करे तो उसे बदल कर दूसरा लगाएं। उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सहायता के लिए सहकारी समितियों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए।

(फाइल फोटो)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम:कोरोना वायरस के संबंध में रतलाम प्रशासन द्वारा आज 17 अप्रैल 2020 की स्थिति में जारी किया गया बुलेटिन
Next Article अस्पतालों में प्रवेश द्वार पर होगी कोविड-19 की प्रारंभिक स्क्रीनिंग
Samagra

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

By EditorOctober 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026
Top Trending

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 15, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.