Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: पिता बेकरी में काम करते रहे, बेटी ने डॉक्टर बनने का सपना किया साकार…नीट की परीक्षा रद्द होने से लेकर भाई के एक्सीडेंट तक आईं कई मुश्किलें, फिर भी सिमरन ने नहीं छोड़ा डॉक्टर बनने का सपना

October 6, 2026

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

October 6, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

October 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » PM मोदी बोले- कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी, ना थकना है-ना हारना है, बस जीतना है
All News

PM मोदी बोले- कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी, ना थकना है-ना हारना है, बस जीतना है

SamagraBy SamagraApril 6, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 6 अप्रैल2020/ भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरी मानव जाति पर संकट है, चुनौतियों से भरा ये वातावरण देश की सेवा के लिए हमारे संस्कार, समर्पण और प्रतिबद्धता को लेकर अधिक सशक्त होने का मार्ग तय करता है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लंबी है, इसलिए ना थकना है और ना ही हारना है सिर्फ जीतना है.
भारत सरकार ने लिए कई फैसले
कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी बोले कि भारत ने कई फैसले लिए और उन फैसलों को जमीन पर उतारा गया. कोरोना वायरस बीमारी का असर हर किसी पर होता है, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता था. हमारी सरकार ने एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग, कई देशों से आने वाले लोगों पर रोक लगाना हो, मेडिकल की सुविधाओं को मजबूत करना हो भारत सरकार ने कई फैसले लिए.
कोरोना संकट पर पीएम मोदी ने कहा कि दीयों के महाप्रकाश ने देश को लंबी लड़ाई के लिए तैयार किया, ना थकना है और ना ही हारना है, विजयी होकर निकलना है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को सिखाया गया है कि दल से बड़ा देश है और देश 130 करोड़ लोगों का है.
कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी की अपील-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए कुछ सुझाव भी दिए और कहा कि कार्यकर्ताओं को इनपर जोर देना चाहिए.
– गरीबों को राशन के लिए लगातार सेवा अभियान.
– किसी की मदद के लिए जाते समय फेस कवर जरूर पहनें. इसे आदत बना लें. अपने साथ-साथ अन्यों के लिए भी मास्क और कवर बनाएं.
– डॉक्टर-पुलिस-नर्स-बैंक-सरकारी मुलाजिमों का आभार व्यक्त करें, सभी को धन्यवाद ज्ञापन दें.
– आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करें और लोगों को भी डाउनलोड करवाएं. कम से कम 40 लोगों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवाएं.
– लाखों लोग PM-Cares Fund में दान कर रहे हैं, हर बीजेपी कार्यकर्ता इसमें दान करें और 40 अन्य लोगों से भी ऐसा करवाएं.
– हर कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे और लोगों से भी ऐसा करने को कहे.
भारत के फैसलों की दुनिया में चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के कदमों की तारीफ WHO ने भी की है, इसके अलावा दुनिया के कई मंचों पर कोरोना के मसले पर भारत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. कई देशों के प्रमुखों से हमारी बात हुई है, हमारा देश विकासशील देश है जो गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है. लेकिन इस संकट के बीच हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास कर रहे हैं.
एकजुटता से कोरोना के खिलाफ संकल्प मजबूत हुआ
पीएम मोदी बोले कि इस दौरान एकजुटता काफी जरूरी है, जिसका असर हमने लॉकडाउन, जनता कर्फ्यू के दौरान देखा. 130 करोड़ लोगों के देश ने लॉकडाउन का पालन किया है, ये अभूतपूर्व है. दीप जलाने को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भारत के हर तबके का व्यक्ति एकजुटता का संदेश देने आया था, जिससे कोरोना के खिलाफ संकल्प और भी मजबूत हुआ.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक, 2 सांसदों से लेकर 300 से अधिक सांसदों तक पार्टी ने चार पीढ़ियों को खपाया है. पार्टी की ओर से हमेशा कार्यकर्ताओं को सेवा का संदेश दिया गया है.
कोरोना वायरस के मसले पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने समय रहते इस संकट से निपटने की तैयारी शुरू कर दी थी, भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर कड़े फैसले ले रही हैं. कोरोना से निपटने के लिए भारत ने जो फैसले लिए हैं, वो दुनिया के लिए मिसाल बने हैं.
(साभार-आज तक)
(फाइल फोटो)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकोरोना से जंग जीतकर घर लौटीं कनिका कपूर, 14 दिन तक क्वारनटीन में रहना होगा
Next Article रतलाम: आज रात 6 अप्रैल रात 12 बजे से रतलाम टोटल लाकडाउन, जानिए कब तक के लिए है आदेश
Samagra

Related Posts

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

September 30, 2026

रतलाम: रेडक्रॉस सोसायटी रतलाम के सोनोग्राफी सेंटर का होगा जीर्णोद्धार, नवीन मशीन से मरीजों को मिलेगी सुविधा

September 26, 2026

रतलाम: सकल हिंदू समाज के आह्वान पर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह कल 25 सितंबर को

September 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: पिता बेकरी में काम करते रहे, बेटी ने डॉक्टर बनने का सपना किया साकार…नीट की परीक्षा रद्द होने से लेकर भाई के एक्सीडेंट तक आईं कई मुश्किलें, फिर भी सिमरन ने नहीं छोड़ा डॉक्टर बनने का सपना

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम, 6अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिंदगी में परिस्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों न हों, यदि मन…

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

October 6, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

October 6, 2026
Top Trending

रतलाम: पिता बेकरी में काम करते रहे, बेटी ने डॉक्टर बनने का सपना किया साकार…नीट की परीक्षा रद्द होने से लेकर भाई के एक्सीडेंट तक आईं कई मुश्किलें, फिर भी सिमरन ने नहीं छोड़ा डॉक्टर बनने का सपना

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम, 6अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिंदगी में परिस्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों न…

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम, 6 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के मावता…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम 6 अक्तूबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा रतलाम जिले की 50…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.