नई दिल्ली, 21अप्रैल 2020/वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और आर्थिक हलचल की वजह से भारतीय शेयर बाजार की बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत हुई है. मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक लुढकर कर 31 हजार के नीचे कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी की बात करें तो ये 230 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 9 हजार अंक के नीचे था.
क्या है वैश्विक हलचल
– दरअसल, कोरोना की मार से कच्चे तेल के दाम में ऐतिहासिक गिरावट आई है.अमेरिकी वायदा बाजार में कच्चा तेल सोमवार को ऐतिहासिक रूप से लुढ़कते हुए नेगेटिव में चला गया, शून्य से 36 डॉलर नीचे.
-इसके अलावा कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे अमेरिका ने इमिग्रेशन को रोकने का फैसला लिया है. अमेरिका में अब अगले आदेश तक किसी भी बाहरी व्यक्ति को बसने की इजाजत नहीं दी जाएगी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बड़े फैसले का ऐलान अपने ट्विटर अकाउंट से किया.
बता दें कि सोमवार को सेंसेक्स 59.28 अंक यानी 0.19 प्रतिश्त की बढ़त के साथ 31,648 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 4.90 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की नाम मात्र की गिरावट के साथ 9,261.85 अंक पर बंद हुआ.
इंफोसिस का मुनाफा बढ़ा
देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस का मुनाफा बढ़ा है लेकिन कंपनी के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते देखे गए. बता दें कि बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में 6.3 प्रतिशत बढ़कर 4,335 करोड़ रुपये रहा. हालांकि कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 की आय की संभावनाओं के बारे में कोई अनुमान जारी नहीं किया है. कंपनी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 4,078 करोड़ रुपये था. कंपनी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संकट के बीच कारोबारी अनिश्चिताओं को देखते हुए अभी हम 2020-21 के लिए कोई आय का अनुमान नहीं बता सकते हैं. धुंध कम होने पर कंपनी अनुमान जारी करेगी.’’
(साभार-आज तक)
फोटो- सांकेतिक
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.