Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

October 6, 2026

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

October 6, 2026

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जिला चिकित्सालय में चट्टान बनकर अपने फर्ज पर डटे हैं कोरोना वारियर विक्की सिंगला
All News

रतलाम: जिला चिकित्सालय में चट्टान बनकर अपने फर्ज पर डटे हैं कोरोना वारियर विक्की सिंगला

SamagraBy SamagraMay 5, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 05 मई 2020/ कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में कई ऐसे व्यक्ति हैं जो बाहर से नजर नहीं आ रहे लेकिन वे ऐसे नींव के पत्थर हैं जिनके दम पर जिले में कोरोना के विरुद्ध लड़ाई की सफल इबारत लिखी जा रही है। जिला चिकित्सालय रतलाम में मामूली तनख्वाह पर काम करने वाले विक्की सिंगला एक ऐसे कोरोना वारियर हैं जिन्हें अन संग हीरो भी कहा जा सकता है।

यूं तो विक्की सिंगला जिला चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति में मात्र साढ़े 5 हजार रुपए की पगार पर काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर हैं लेकिन कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में उनकी सेवा उनका समर्पण डर से आगे बढ़कर जंग जीत लेने का जज्बा अनमोल है, अथक तारीफ के काबिल है। जब से कोरोना एक्शन प्लान पर जिला चिकित्सालय में अमल शुरू किया गया तबसे विक्की सिंगला लगातार अपने काम पर लगे हुए हैं। संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने में डॉक्टर के साथ सहयोग करने में सबसे आगे हैं। अब तक करीब 200 सैंपल लेने में वह सहयोगी बन चुके हैं। सैंपल लेने के बाद सैंपल पैकिंग करना, सैंपल बॉक्स पैक करके कोडिंग करना, नंबरिंग करना, फॉर्म भरना, बाजार से अस्पताल उपयोगी सामग्री जैसे प्लास्टिक टेप, थरमोकोल आदि जुटाते रहने की भाग दौड़ करते रहना, उनकी दिन-रात की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। अब तक उनके द्वारा भरा गया कोई भी सैंपल फॉर्म भोपाल लैब द्वारा रिजेक्ट नहीं किया गया है।

36 वर्षीय ला ग्रेजुएट विकी कोरोना के खिलाफ इस जंग में दिन-रात लगे हैं। मुश्किल से 5 घंटे की नींद कभी मिलती है। रात्रि में भी काम आ जाते है तो तत्काल उठकर दायित्व को अंजाम देने में लग जाते हैं। रतलाम के गांधीनगर निवासी विक्की सिंगला लगभग डेढ़ माह से अपने घर नहीं गए हैं, भोजन भी प्रायः एक समय ही हो पाता है क्योंकि काम का दबाव ही इतना है कि दोनों समय भोजन कर पाना मुश्किल है। वे रात्रि में अस्पताल के ही कक्ष में घर से लाई एक चादर, तकिए के सहारे रात गुजार लेते हैं। सुबह 6:00 बजे उठकर काम शुरू हो जाता है जो रात के 12 या 1:00 बजे तक या कभी-कभी इससे आगे भी चलता रहता है। विक्की कोरोना सैंपल  लेकर भोपाल लैब पर भी जाते हैं।

अस्पताल में कोरोना के विरुद्ध एक्शन प्लान की धुरी बने विक्की सिंगला कोरोना के मरीजों की काउंसलिंग की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रहे हैं। विकी कहते हैं कि कई बार रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मरीज रोने लग जाता है, तब वे उसे समझाते हैं, उसका हौसला बढ़ाते हैं। मरीज को बताते हैं कि कोरोना ऐसी बीमारी नहीं है जिससे मृत्यु हो जाए। इसमें मृत्यु का प्रतिशत अत्यंत अल्प है इस संदर्भ में अपने मोबाइल से रिकॉर्ड निकालकर मरीज को समझाते हैं और उनकी बात सुनकर मरीज के अंदर कोरोना से लड़ाई के खिलाफ एक नया आत्मविश्वास पैदा हो जाता है।

विक्की कई बार पॉजिटिव मरीज के आने पर उसके क्षेत्र में जाकर उसके कांटेक्ट वाले व्यक्तियों तथा परिजनों के सैंपल भी कलेक्ट करके लाते हैं फिर अस्पताल लाकर सैंपल को व्यवस्थित नंबरिंग देकर बॉक्स पैकिंग करते हैं। विक्की अस्पताल में प्रत्येक कार्य के लिए हरदम तैयार रहते हैं। कोरोना वायरस के इस माहौल में उन्होंने कभी भी डर को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया है, जरूरी सावधानी बरतते हुए खुद का आत्मविश्वास बनाए रखते हैं और दूसरों का भी आत्मविश्वास बढ़ाते हैं।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: आज सुबह 33 और सैंपल की रिर्पोट आई, जानिए क्या है वर्तमान स्थिति
Next Article श्रमिकों को नहीं लगेगा ट्रेन किराया ; शासन करेगा भुगतान
Samagra

Related Posts

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

September 30, 2026

रतलाम: रेडक्रॉस सोसायटी रतलाम के सोनोग्राफी सेंटर का होगा जीर्णोद्धार, नवीन मशीन से मरीजों को मिलेगी सुविधा

September 26, 2026

रतलाम: सकल हिंदू समाज के आह्वान पर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह कल 25 सितंबर को

September 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम, 6 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के मावता गांव में मंगलवार…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

October 6, 2026

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026
Top Trending

रतलाम: मावता में भाजपा नेता ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा, पुलिस जांच में जुटी

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम, 6 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के मावता…

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम 6 अक्तूबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा रतलाम जिले की 50…

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.