Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

October 6, 2026

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » शिमला में गिरी बर्फ, इन राज्यों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान
All News

शिमला में गिरी बर्फ, इन राज्यों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान

SamagraBy SamagraJune 4, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

नई दिल्ली, 4जून2020/चक्रवाती तूफान निसर्ग (NISARGA CYCLONE) के कारण महाराष्ट्र में समुद्र तट से टकराने के बाद मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मध्य-प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश (Heavy Rain Alert) की संभावना जताई है. वहीं, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में अगले 2 से 3 दिनों तक हल्की बारिश का अनुमान है. बुधवार को महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में जबरदस्त बारिश हुई. वहीं, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई मैदानी इलाके वाले राज्यों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. इस बीच शिमला में बुधवार को बर्फबारी (Snowfall In Shimla) देखने को मिली है. यहां अगले 2 से 3 दिनों तक मौसम का तेवर यही रहने वाला है. इसके अलावा, हिमाचल और उत्तराखंड के कई जिलों में हल्कि बारिश की संभावना है.
दिल्ली में अगले 7 दिन गर्मी से राहत
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 10 जून तक लू का सामना नहीं होगा क्योंकि बुधवार से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं दिल्ली-एनसीआर में नमी ला रही हैं. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा.
गुजरात में बाढ़
गुजरात के गोलपाड़ा, नागांव, होजई और कछार जिलों के कम से कम 1.45 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित गोलपाड़ा जिला है जहां 1.16 लाख लोग मुसीबत का सामना कर रहे हैं. इसके बाद होजई में 22,500 से अधिक और नागांव में 5,650 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. मंगलवार तक तीनों जिलों में करीब 1.56 लाख लोग प्रभावित थे.
एएसडीएमए ने कहा कि एसडीआरएफ ने पिछले 24 घंटे में गोलपाड़ा में छह लोगों को बचाया है. वर्तमान में 212 गांवों में पानी भरा है और 22,718 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है. इसने कहा कि अधिकारी तीन जिलों में 21 राहत शिविर और वितरण केंद्र चला रहे हैं, जहां वर्तमान में 2,913 लोग शरण लिए हुए हैं.
यूपी में बारिश, पंजाब-हरियाणा का मौसम सुहाना
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी हल्की से अत्यंत हल्की बारिश दर्ज की गई. राज्य के पूर्वी हिस्सों में आंधी आई और गुरुवार को भी यह सिलसिला जारी रहने का अनुमान है. हरियाणा और पंजाब में आने वाले दिनों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहने का अनुमान है.
राजस्थान में बढ़ा तापमान
राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली है. कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जैसलमेर 41.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा. बाडमेर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 40.7 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 40.4 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर 38.4 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
राजस्थान के कई हिस्सों बारिश की संभावना
राजस्थान के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई. चित्तौड़गढ़ के कपासन में तीन सेंटीमीटर बारिश, प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी, धौलपुर के सैपुउ, राजसमंद के रेलमगरा, चित्तौड़गढ़ के भदेसरइ में दो-दो सेंटीमीटर और अन्य स्थानों पर दो सेंटीमीटर से कम बारिश दर्ज की गई. विभाग ने आगामी तीन दिनों में राज्य के कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई है.
बिहार-झारखंड में भी बारिश के आसार
बिहार में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक यहां 4 से 6 जून तक बादल की गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, झारखंड पर भी बंगाल की खाड़ी में बन रहे हवा के दबाव का असर होगा. यहां 5 जून तक बारिश के क्रम के जारी रहने का अनुमान है.
(साभार-आज तक)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनिसर्ग ” तूफान के चलते रतलाम में भी प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, 04 जून को अनावश्यक बाहर नहीं निकले।
Next Article रतलाम: शास्त्री नगर में हुए गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार
Samagra

Related Posts

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

September 30, 2026

रतलाम: रेडक्रॉस सोसायटी रतलाम के सोनोग्राफी सेंटर का होगा जीर्णोद्धार, नवीन मशीन से मरीजों को मिलेगी सुविधा

September 26, 2026

रतलाम: सकल हिंदू समाज के आह्वान पर श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह कल 25 सितंबर को

September 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम 6 अक्तूबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा रतलाम जिले की 50 गौशालाओं में रखे…

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

October 5, 2026

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

October 5, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा जिले की 50 गौशालाओं में 14,291 गोवंश के लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपये की अनुदान राशि की स्वीकृत…गोवंश के चारे-भूसे की व्यवस्था के लिए दी गई अनुदान राशि

By EditorOctober 6, 2026

रतलाम 6 अक्तूबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा रतलाम जिले की 50…

रतलाम: अस्पताल और सब्जी मंडी से 4 मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन बरामद…स्टेशन रोड पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से अन्य वाहन चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने वाहन चोरी के…

रतलाम: डेलनपुर टोल पर 42 पेटी अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, चारपहिया वाहन से बीयर और देशी शराब बरामद, 11.45 लाख रुपए की सामग्री जब्त

By EditorOctober 5, 2026

रतलाम, 5 अक्टूबर (खबरबाबा.कॉम)। धामनोद से रतलाम मार्ग पर डेलनपुर टोल के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.