Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान: बैंकर्स द्वारा प्रकरणों की स्वीकृति में लापरवाह रवैया, कलेक्टर द्वारा सख्त एक्शन लेने की तैयारी
रतलाम

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान: बैंकर्स द्वारा प्रकरणों की स्वीकृति में लापरवाह रवैया, कलेक्टर द्वारा सख्त एक्शन लेने की तैयारी

EditorBy EditorOctober 6, 2022No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान: बैंकर्स द्वारा प्रकरणों की स्वीकृति में लापरवाह रवैया, कलेक्टर द्वारा सख्त एक्शन लेने की तैयारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 06 अक्टूबर (खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में बार-बार निर्देशों के बावजूद कई बैंक शाखा प्रबंधकों द्वारा की जा रही अवहेलना को कलेक्टर  नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है। ऐसे बैंकर्स को सूचीबद्ध करके उनके विरुद्ध सख्त एक्शन लेने की तैयारी कलेक्टर द्वारा की जा रही है।

 

गुरुवार को समीक्षा में कलेक्टर ने पाया कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान जो राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इस अभियान में शासन की कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ देने के लिए प्रकरणों की स्वीकृति एवं वितरण में बैंकर्स ढीलाढाला तथा लापरवाह रवैया अपना रहे हैं। बैंकर्स के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाईयों में उनके उच्च स्तरीय अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा। साथ ही अन्य एक्शन भी प्रशासन द्वारा ली जाने वाली है। कलेक्टर द्वारा बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में प्रगति की जानकारी ली गई थी।

कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों में हितग्राहियों के प्रकरणों की स्वीकृति वितरण के लिए प्रत्येक बैंक शाखा पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे जहां एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैंक द्वारा स्वीकृति वितरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत मुख्यमंत्री द्वारा अभियान के लिए जिले हेतु नियुक्त मंत्रीगण  बिसाहूलाल सिंह,  राम खेलावन पटेल तथा जिले के प्रभारी मंत्री  ओ.पी.एस. भदोरिया द्वारा आगामी 19 अक्टूबर को ग्राम सेजावता, सरवन तथा 20 अक्टूबर को एनी ग्रामो में शिविरों में शामिल होकर समस्याओं, आवेदनों का निराकरण कराया जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए  उपसंचालक कृषि को बैंक शाखाओं में पहुंचकर संपर्क के लिए निर्देशित किया गया। आयुष्मान कार्ड निर्माण की भी समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अभी जिले में लगभग दो लाख आयुष्मान कार्ड बनाने बाकी है।

एसडीएम आलोट से पूछा गया कि उनके क्षेत्र में जाति प्रमाण पत्र कम संख्या में क्यों बन रहे हैं। वही सैलाना एसडीएम श्री मनीष जैन को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के प्रकरणों में अपेक्षित प्रगति लाने के लिए बाजना पहुंचने हेतु निर्देशित किया गया। शहरी विकास अभिकरण के अधिकारी श्री पाठक से कहा गया कि पीएम  स्वनिधि में प्रगति अच्छी नहीं है सुधार करें। बैठक में राजस्व विभाग से संबंधित नक्शा शुद्धिकरण कार्य की समीक्षा में कलेक्टर द्वारा अपेक्षित सुधार के लिए तहसीलदारों को निर्देशित किया गया।

11 अक्टूबर को जिले के मंदिरों में आयोजन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आगामी 11 अक्टूबर को उज्जैन आगमन तथा महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम के दृष्टिगत रतलाम जिले के मंदिरों में खासतौर पर प्रमुख मंदिरों में उक्त दिवस पर कई आयोजन होंगे। इस संबंध में कलेक्टर के निर्देश पर सभी एसडीएम द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों की सूची प्रस्तुत की गई है जहां पर आयोजन किया जाना है। गुरुवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी संबंधित एसडीएम तथा अन्य अधिकारियों को दिए गए।

जनसेवा अभियान में 47 हजार से ज्यादा आवेदन स्वीकृत


मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में रतलाम जिले में  590 शिविर 6 अक्टूबर तक आयोजित किए जा चुके हैं। शिविरों में प्राप्त किए गए 67 हजार 452 आवेदनों में से 47 हजार 356 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके है। ग्रामीण क्षेत्रों में 39 हजार 844 आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में 7512 आवेदन स्वीकृत किए गए है। शिविरों के आयोजन का सिलसिला जारी है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: जैसे भाव होते है, वैसे ही मिलते है परिणाम – दाजी हार्टफुलनेस पद्धति पर संस्था के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष का विशेष सत्र,महापुरूषों का सानिध्य मिलना रतलाम का सौभाग्य – विधायक काश्यप
Next Article रतलाम: एसपी के प्रतिवेदन पर रतलाम कलेक्टर ने तीन आदतन अपराधियों को किया जिला बदर
Editor

Related Posts

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

October 16, 2026

October 16, 2026

October 16, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026

October 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद में आयोजित जन…

October 16, 2026

October 16, 2026
Top Trending

रतलाम: विद्यालय में शत-प्रतिशत पुस्तक वितरण नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, डीईओ को जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश… कलेक्टर एवं विधायक ने पीएम श्री विद्यालय रिंगनोद का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्था एवं कार्य असंतोषजनक

By EditorOctober 16, 2026

रतलाम 16 अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम रिंगनोद…

By EditorOctober 16, 2026

By EditorOctober 16, 2026
banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.