Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: कलेक्टर ने कहा कालोनियों को लेकर मिल रही है शिकायतें, सभी एसडीएम से कहा कॉलोनाइजर के पास होनी चाहिए कलेक्टर द्वारा दी गई अनुमति, परियोजना अधिकारी से पूछा फाइलें प्रस्तुत करने में देरी क्यों?
रतलाम

रतलाम: कलेक्टर ने कहा कालोनियों को लेकर मिल रही है शिकायतें, सभी एसडीएम से कहा कॉलोनाइजर के पास होनी चाहिए कलेक्टर द्वारा दी गई अनुमति, परियोजना अधिकारी से पूछा फाइलें प्रस्तुत करने में देरी क्यों?

EditorBy EditorNovember 14, 2022No Comments5 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: कलेक्टर ने कहा कालोनियों को लेकर मिल रही है शिकायतें, सभी एसडीएम से कहा कॉलोनाइजर के पास होनी चाहिए कलेक्टर द्वारा दी गई अनुमति, परियोजना अधिकारी से पूछा फाइलें प्रस्तुत करने में देरी क्यों?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,14नवम्बर(खबरबाबा.काम)। सोमवार को हुई टीएल मीटिंग में एक बार फिर कलेक्टर ने कालोनियों की अनुमति को लेकर निर्देश जारी किए। उन्होंने परियोजना अधिकारी से फाइलें प्रस्तुत करने में देरी का कारण भी पूछा और सभी एसडीएम को भी निर्देशित किया कि कॉलोनाइजर के पास कलेक्टर द्वारा पद्धत अनुमति होनी चाहिए।

टीएल बैठक में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा जावरा में 4 कॉलोनियों की शिकायत के संबंध में समीक्षा के दौरान शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी श्री पाठक को निर्देशित किया कि वह फाइल प्रस्तुत करने में देरी क्यों कर रहे हैं, तत्काल फाइल प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने कहा कि रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में भी कॉलोनियों के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। राजस्व अधिकारी को निर्देशित किया कि बगैर देरी किए कार्रवाई की जाना है। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि कॉलोनियों की अनुमति के संबंध में कोई भी गड़बड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कॉलोनाइजर के पास कलेक्टर द्वारा प्रदत्त अनुमति होना चाहिए। कलेक्टर ने करमदी में विकसित की जा रही कॉलोनी की भूमि की जांच के निर्देश भी शहर तहसीलदार श्रीमती चौकोटिया को दिए।

गोल्ड काम्प्लेक्स की भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए

समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा सोमवार प्रातः ली गई। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के लिए समीक्षा में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंगलवार तक उनकी कुल 525 शिकायतों में से 350 शिकायतों का निराकरण अंतिम रूप से कर दिया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि रिडेंसिफिकेशन कार्य के तहत रतलाम शहर में निर्मित किए जाने वाले गोल्ड पार्क के लिए चिन्हित भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शहर तहसीलदार तत्काल करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम हेल्पलाइन को लेकर यह कहा

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में ऊर्जा विभाग की ज्यादा शिकायतों पर भी तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए। कई विभागों की शिकायतों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि यदि संभागीय अधिकारियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन निपटारे में देर की जाती है तो उनके विरुद्ध भी शासन को लिखा जाएगा, उनको समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में भी बुलाया जाएगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मंगलवार शाम तक सभी विभाग अधिकाधिक शिकायतों का निराकरण करके ए ग्रेड लाएं। जिले के आकांक्षी विकासखंड बाजना की प्रगति की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि 17 नवंबर तक विकासखंड की प्रगति दिखना चाहिए। जनसुनवाई में 1404 आवेदन लंबित है। उक्त आवेदनों के निपटारे में देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने एक सप्ताह में जनसुनवाई आवेदनों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। समीक्षा आगामी समय सीमा बैठक में की जाएगी।

आयुष्मान कार्ड की लगातार समीक्षा के तहत इस समय सीमा बैठक में भी कलेक्टर ने समीक्षा की। प्रत्येक दिवस 16 हजार आयुष्मान कार्ड निर्माण के निर्देश दिए।

ग्राम सेजावता में प्रदूषित पानी की खबर पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री पी.के. गोगादे के प्रति सख्त नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने सख्ती से निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग पानी की जांच कराकर शीघ्र-अतिशीघ्र रिपोर्ट देवे। इसके लिए जांच टीम बुलाएं। इसी प्रकार सैलाना के एकलव्य आवासीय परिसर स्कूल में पानी से संबंधित समस्या आने पर कलेक्टर ने संबंधित प्राचार्य के विरुद्ध शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उनका एक दिन का वेतन भी काटने के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही सैलाना सीएमओ को भी शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिला स्तर पर सूचना में देरी क्यों की गई।

बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि उनके द्वारा पूर्ण किए गए अथवा संचालित किए जाने वाले निर्माण कार्यों की सूची देवें। आगामी दिनों मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के करकमलों से भूमिपूजन, लोकार्पण कार्यक्रम संभावित है।

मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखें

कलेक्टर ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के साथ ही समस्त अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को भी निर्देशित किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध जिले में प्रभावी कार्रवाई की जाए। जिले के सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया कि कोई भी छोटी से छोटी घटना जिला स्तर पर कलेक्टर के संज्ञान में लाने में देरी नहीं की जाए अन्यथा की स्थिति में जिम्मेदार एसडीएम होंगे।

कलेक्टर ने सिमलावदा स्कूल भवन निर्माण पूर्ण होने पश्चात भवन हैंड ओवर करने में की जा रही देरी पर सख्त नाराजगी व्यक्ति की। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्री शर्मा से पूछा गया कि स्कूल भवन हैंड ओवर में लापरवाहीपूर्वक देरी क्यों की जा रही है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, तत्काल हैंड ओवर की कार्रवाई करके बच्चों को नए भवन में पढ़ाई करवाई जाए। कलेक्टर ने अवैध शराब के विरुद्ध भी सख्ती से कार्रवाई के निर्देश सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव को दिए।

शासन विरोधी गतिविधि पर होगी एफआईआर

कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिया कि  अधिकारी, कर्मचारी ध्यान रखें कि उनके विभाग में कोई शासन विरोधी गतिविधियां संचालित नहीं हो। यदि कोई शासकीय सेवक शासन विरोधी गतिविधि में लिप्त पाए जाएगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।। प्रशासन एफआईआर दर्ज करवाएगा, अपराधिक प्रकरण कायम होगा।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खासतौर पर ट्राइबल क्षेत्रों में आमजनों की समस्याओं के परेशानियों के निराकरण के लिए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी जिले के सैलाना, बाजना तथा रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के ट्राइबल क्षेत्रों में खासतौर पर सजगता से शासकीय योजनाओं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन संवेदनशीलता रखते हुए करें। इस संबंध में कलेक्टर तथा जिला अधिकारी बस में बैठकर प्रत्येक 15 दिवस में किसी आदिवासी विकासखंड में पहुंचकर कैंप करेंगे, उनकी समस्याओं का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर आगामी दिनों में कैंप आयोजन की शुरुआत की जाने वाली है। कलेक्टर ने यह चेतावनी भी दी कि जिले के आदिवासी क्षेत्रों में यदि गड़बड़ पाई गई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई में देरी नहीं की जाएगी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: प्रॉपर्टी व्यवसाई की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश, जानिए किस लिए दिया गया हत्याकांड को अंजाम
Next Article रतलाम: भाजपा पार्षद दल की बैठक में  भगतसिंह भदौरिया चुने गए नेतापक्ष, हितेश कामरेड सचेतक और निशा पवन सोमानी कोषाध्यक्ष चयनित 
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान शिवगढ़ वन परिक्षेत्र…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 3 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.