रतलाम,30जनवरी(खबरबाबा.काम)। रात में रतलाम के टास फोरलेन पर दो वाहनों की टक्कर के बाद एक कार में आग लग गयी। आग इतनी जोरदार लगी कि वाहन जलकर खाक हो गया। इस हादसे से फोरलेन पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ जिसे बिरमावल पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों ने डायवर्ट कराकर चालू करवाया। घटना स्थल पर दोनो वाहनों के चालक नही मिले।
घटना करीब रात साढ़े ग्यारह बजे की है। रतलांम से इंदौर जाने वाले फोरलेन मार्ग पर सिमलावदा के पास दो वाहन मैजिक ओर कार में भिड़ंत हो गयी। भिड़ंत के बाद कार्यमे आग लग गयी। और आग कुछ ही देर में पूरी कार को चपेट में ले लिया। जबकि भिड़ंत के बाद मैजिक कुछ दूर छिटक गयी थी। कार में लगी आग से फोरलेन पर दूर से दिखाई देने लगी। आग लगने से फोरलेन का यातायात थम गया था। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मोके पर पहुचे।
घटना की सूचना मिलते ही बिरमावल पुलिस चौकी प्रभारी लोकेन्द्रसिंह ओर आरक्षक राकेश वर्मा मोके पर पहुचे।पुलिस कर्मचारियों ने बाधित हुए यातयात को देखते हुए यातायात को डायवर्ट कर चलवाया। पुलिस के मुताबिक जिस कार में आग लगी वह गेस की थी। और पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी। घटना स्थल पर दोनो वाहनों के चालक नही मिले। दोनो वाहनों के मालिको के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। इस हादसे में कोई जनहानि नही हुई।