Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर- मरीज के परिजन ने कहा, ऑपरेशन के लिए 15 हजार, कलेक्टर ने एसडीएम को सौंपी जांच, अस्पताल के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर दिए अतिक्रमण तोड़ने के निर्देश
रतलाम

रतलाम: जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर- मरीज के परिजन ने कहा, ऑपरेशन के लिए 15 हजार, कलेक्टर ने एसडीएम को सौंपी जांच, अस्पताल के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर दिए अतिक्रमण तोड़ने के निर्देश

EditorBy EditorJanuary 5, 2023Updated:January 5, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर- मरीज के परिजन ने कहा, ऑपरेशन के लिए 15 हजार, कलेक्टर ने एसडीएम को सौंपी जांच, अस्पताल के आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर दिए अतिक्रमण तोड़ने के निर्देश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 05 जनवरी(खबरबाबा.काम)।  कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बुधवार को जिला चिकित्सालय पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में व्याप्त गंदगी तथा निर्माण मलबे को देखकर कलेक्टर द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई। सिविल सर्जन डॉक्टर चंदेलकर को एक सप्ताह में व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए गए। निगमायुक्त हिमांशु भट्ट, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के ओपीडी कक्ष, प्रभा ड्रेसिंग कक्ष का निरीक्षण किया, वहां टूटी-फूटी छत पाई गई जिसमें सुधार के लिए निर्देशित किया। डायबिटीज, हाइपरटेंशन पेशेंट कार्ड को स्मार्ट कार्ड में बदलने के निर्देश दिए। डिजिटल एक्सरे मशीन का निरीक्षण किया। रोगी वार्ड के बाहर परिसर में पानी तथा गंदगी बिखरी मिली, स्वच्छता के निर्देश दिए। फालतू सामग्री बिखरी पाई गई जिसे हटाने के निर्देश दिए गए। वार्ड में तैनात नर्स तथा वार्ड बॉय ड्यूटी रजिस्टर चेक किया गया। इस दौरान पाया गया कि स्टाफ द्वारा अपने ही अनुसार ड्यूटी चेंज कर ली जाती जिस पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी व्यक्त की। रोस्टर के अनुसार ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय के आईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया, जिन मरीजों को आयुष्मान कार्ड उपचार की आवश्यकता थी उनको आयुष्मान कार्ड से सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए। वार्ड में चलते हुए डस्टबिन देखकर उनकी सफाई के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने वार्ड के अंदर पहुंचकर भर्ती मरीजों से चर्चा की, ग्राम जडवासा के भर्ती मरीज के परिजन ने बताया कि चिकित्सक द्वारा ऑपरेशन के लिए 15 हजार रुपए लिए गए हैं। कलेक्टर ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम को जांच एवं कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। मुलथान के रहने वाले रोगी बबलू ने चर्चा में बताया कि उनको अस्पताल में अच्छा भोजन मिल रहा है। समय पर दूध दलिया, चाय-नाश्ता मिल रहा है। वार्ड के पीछे पडे हुए मलबे को हटाने के निर्देश दिए। अनुपयोगी दीवार को तोड़ने की हेतु निर्देशित किया। बाहर परिसर में अनुपयोगी पड़ी एंबुलेंस के बारे में पूछताछ की, चालक नहीं होने की जानकारी मिलने पर रेडक्रॉस से चालक की व्यवस्था कराने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए।

कलेक्टर ने पीछे के हिस्से में खाली पड़ी भूमि को समतल, सुंदर बनाने के निर्देश दिए। अंतिम हिस्से में पहुंचकर बाउंड्रीवॉल निरीक्षण किया। बाउंड्रीवॉल से लगे मकानों के रहवासियों द्वारा अस्पताल परिसर में सामग्री फेंकने तथा गंदगी पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निगमायुक्त को निर्देशित किया कि वासियों को नोटिस दिया जाए तथा जो भी अतिक्रमण यदि है तो उनको हटाया जाए। कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि मरीजों के परिजनों की बैठने की ठीक से व्यवस्था नहीं होने के कारण इधर-उधर बैठ रहे हैं, उनके लिए सीटिंग अरेंजमेंट किया जाए।

श्री सूर्यवंशी ने चिकित्सालय में संपूर्ण विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत विद्युत सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया कि पूरे चिकित्सालय का विद्युत सुरक्षा ऑडिट करें। इसी तरह लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री अनुराग सिंह को निर्देशित किया कि पूरे अस्पताल के भवनों का निरीक्षण करते हुए जहां सुधार की आवश्यकता है, मरम्मत की आवश्यकता है वह की जाए। अस्पताल के हड्डी वार्ड में चादर पर रक्त के धब्बे लगे हुए मिले जिस पर कलेक्टर सख्त नाराज हुए। स्टाफ को फटकार लगाई आइंदा से ऐसी लापरवाही नहीं हो, ताकीद की गई। विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री सुरेश वर्मा को भी अस्पताल परिसर में विद्युत व्यवस्था में जो भी कमी है उसको दुरुस्त करने के निर्देश दिए। परिसर में निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत किए गए कार्यों की गुणवत्ता पर संदेह करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निरीक्षण एवं रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। चिकित्सालय परिसर से बाहर निकलते समय पार्किंग की समस्या देखकर निर्देशित किया कि चिकित्सालय परिसर में नवीन पार्किंग बनाई जाए।

नाहरपुरा बाजार का निरीक्षण

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने शहर के नाहरपुरा बाजार तथा अंडा गली का भी निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानें आगे बढ़ाकर अतिक्रमण किए जाने पर कलेक्टर ने सख्ती से दुकानदारों को सड़क पर रखी सामग्री हटाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नाहरपुरा के पीछे चिकित्सालय की बाउंड्रीवॉल के मध्य गली में भी कलेक्टर पहुंचे वहां अतिक्रमण पाया जाने पर तोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही रहवासियों को गंदगी नहीं करने के लिए निर्देशित किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: जनप्रतिधियो की सलाह नही लेने पर बैठक में नाराज हुए  धाकड़  ,- जिला पचांयत की कृषि समिति की बैठक  हुई
Next Article रतलाम: स्टेशन रोड थाना पुलिस को मिली सफलता, चोरी गई चार मोटरसाइकिल की बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान शिवगढ़ वन परिक्षेत्र…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 3 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.