Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: सेंव, सोना और साड़ी की तर्ज पर देश में पहचाने जाने लगा है खेल चेतना मेला – प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी,प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच है खेल चेतना मेला – एसपी अभिषेक तिवारी- खेल चेतना मेला में पुरस्कार पाकर खिल उठे खिलाड़ियों के चेहरे
खेल

रतलाम: सेंव, सोना और साड़ी की तर्ज पर देश में पहचाने जाने लगा है खेल चेतना मेला – प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी,प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच है खेल चेतना मेला – एसपी अभिषेक तिवारी- खेल चेतना मेला में पुरस्कार पाकर खिल उठे खिलाड़ियों के चेहरे

EditorBy EditorJanuary 10, 2023Updated:January 10, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: सेंव, सोना और साड़ी की तर्ज पर देश में पहचाने जाने लगा है खेल चेतना मेला – प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी,प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच है खेल चेतना मेला – एसपी अभिषेक तिवारी- खेल चेतना मेला में पुरस्कार पाकर खिल उठे खिलाड़ियों के चेहरे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 10 जनवरी (खबरबाबा.काम)। 23वें खेल चेतना मेला की शुरूआत के बाद अब परिणाम भी सामने आने लगे है। विजेता खिलाड़ियों को मैदान पर अतिथियों द्वारा पुरूस्कृत किये जाने पर खिलाड़ियों के चेहरे भी खिल उठे है। खेल चेतना मेला के दूसरे दिन शहर के कॉलेज ग्राउण्ड पर एथलेटिक्स खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी द्वारा पुरूस्कार वितरित किया गया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने खिलाड़ियों कों संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से रतलाम की सेंव, सोना और साड़ी देशभर में प्रसिद्ध है, उसी तर्ज पर अब खेल चेतना मेला भी पहचाने जाने लगा है। चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन द्वारा खेल चेतना मेला के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान किया गया है। यहाँ से खेलकर आगे बढ़े खिलाड़ी देश और प्रदेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम गौरवांवित कर रहे है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि आप अपनी ऊर्जा जिस तरह से खेल में लगा रहे है उससे आपकी जीत निश्चित है। खेल से अनुशासन आता है और अनुशासन से जीवन में हर मोड़ पर तरक्की मिलती है। खेल चेतना मेला के माध्यम से आपको अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए बेहतर मंच मिला है। इसका पूरा लाभ आप उठाए।

कार्यक्रम के दौरान शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ गोपाल मजावदिया, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन, निर्मल लुनिया, एथलेटिक्स के खेल संयोजक अमरीक राणा, चंद्रकांत माण्डोत, निर्मल मेहता, ओम अग्रवाल, विनोद वाधवा, प्रद्युम्न मजावदिया, डॉ पी.सी. पाटीदार आदि मंचासीन रहे।
———————————————–

व्हालीबॉल में हुए रोचक मुकाबले

रतलाम खेल चेतना मेला के तहत आयोजित व्हालीबॉल स्पर्धा रेल्वे खेल मैदान पर आयोजित की गई, जिसमें सभी टीमों के द्वारा बेहतर खेल का प्रदर्शन किया गया। स्पर्धा की शुरूआत क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश महानकर एवं चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा की गई। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ गोपाल मजावदिया, आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन, खेल संयोजक प्रकाश व्यास उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत सहसंयोजक सुभाष व्यास, किशनसिंह सोढ़ी, सोमेश राठौड़, शेखर मालवीय, सुरेश व्यास, लक्ष्मण पाठक, संजय चौहान, तपन चौधरी आदि ने किया।
व्हालीबॉल के मुकाबलों के दौरान हिमालया इन्टरनेशनल ने मॉर्निंग स्टार इन्द्रलोक नगर को, श्री गुरूतेगबहादूर स्कूल ने सांईश्री इन्टरनेशनल को और रेल्वे स्कूल ने मॉर्निंग स्टार, जावरा रोड़ को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

बेडमिंटन– बेडमिंटन के मुकाबलों में बालिका जूनियर वर्ग में बोधी स्कूल ने संत नामदेव स्कूल को, सेंट जोसफ ने डेफोडिल को, गुरू तेगबहादूर स्कूल ने आयशा स्कूल को, इलाईट ग्लोबल ने स्कॉलर्स को हराया। बालिका सीनियर वर्ग में रेल्वे उ.मा.विद्यालय ने सांई श्री इंटरनेशनल स्कूल को हराया। बालक जूनियर वर्ग में सेंट जोसफ ने निर्मला कान्वेंट को, बोधी स्कूल ने नाहर कान्वेंट को, रतलाम पब्लिक ने सरस्वती शिशु मंदिर को, सेंट जोसफ ने रतलाम पब्लिक स्कूल को, रेल्वे उ.मा.विद्यालय ने स्कालर्स को, मॉर्निंग स्टार ने मदर टैरेसा ने, मॉर्निंग स्टार ने गुरू तेगबहादूर को, एलिट इन्टरनेशनल ने बोधी को, गुरू तेगबहादूर ने गोधरा पैराडाईस को हराया। बालक सीनियर वर्ग में निर्मला कान्वेंट ने संस्कृति एकेडमी को, रेल्वे उ.मा.विद्यालय ने सांई श्री को हराया।

कबड्डी – कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में सेफायर ने समता शिक्षा निकेतन को, नाहर ग्लोबल ने जैन विद्या निकेतन को, नोबल एकेडमी ने संस्कृति एकेडमी को हराया। जूनियर वर्ग क्वार्टर फाईनल मुकाबलों में नाहर ग्लोबल ने जैन विद्या निकेतन को, हिमालया ने सांईश्री इन्टरनेशनल को, बोधी ने समता शिक्षा निकेतन को, जैन बालक ने गुरू तेगबहादूर स्कूल को हराया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में नोबल स्कूल, गुरू तेगबहादूर, मॉर्निंग स्टार, गुरू रामदास, हिमलाया इन्टरनेशनल, संत मीरा कान्वेंट, नाहर ग्लोबल और सेफायर ने क्वार्टर फाईनल में प्रवेश् किया।

मैच के दौरान खेल संयोजक आर.सी. तिवारी, महेन्द्रसिंह सोलंकी, अशोक व्यास, विजय रावल, जगदीश पानौला, पृथ्वीराजसिंह राठौर, राहुल वर्मा, महेन्द्र शुक्ला, गणेश भदौरिया, विरेन्द्र गुर्जर, हिम्मतसिंह पंवार, देवेन्द्रप्रताप सिंह, नरेन्द्र चौधरी, निमित शर्मा, प्रज्जवल धाकड़ और अशोक धाकड़ मौजूद रहे।
योगा – बालिका वर्ग के मुकाबलों में एलाईट ग्लोबल की भव्या राठौर, समता शिक्षा निकेतन की माही एवं स्तुति, सांईश्री की हिरल, श्री गुरू तेगबहादूर एकेडमी की अनन्या, अग्रवाल विद्या मंदिर की यशस्वी एवं दिव्यांशी, मॉर्निंग स्टार की हिमांशी, सेंट जोसफ की खुशी और नाहर ग्लोबल की वीणा फाईनल में पहुँची।
बालक वर्ग में सांई श्री इंटरनेशनल के अंश, सेंट जोसफ के धैर्य, गुरू तेगबहादूर के उत्कर्ष, शंशाक, केशव एवं सानिध्य, मॉर्निंग स्टार के मोहित, अली, न्यू तैय्यबीया स्कूल के अली असगर, मुश्तंशीर एवं मुर्तजा निर्णायक दौर में पहुँचे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम : शहर के कारोबारी को फोन कर मांगी फिरौती, नहीं देने पर गोली मारने और ड्रग्स रखकर फंसाने की धमकी, एसपी को हुई शिकायत
Next Article रतलाम गायत्री परिवार नगर ट्रस्ट के द्वारा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा पुराण कथा एवं तुलसी विवाह का आयोजन 12 से 15 जनवरी तक
Editor

Related Posts

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

September 4, 2026

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान शिवगढ़ वन परिक्षेत्र…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

September 4, 2026

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम: कलेक्टर ने तालाब का पानी खुद पीकर चखा, बोले- पानी का स्वाद हिमालयन ड्रिंकिंग वाटर जैसा…6 किलोमीटर पैदल चलकर शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में विकसित सघन वन एवं जल संरचनाओं का किया निरीक्षण

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम 4 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सैलाना प्रवास के दौरान…

रतलाम : 44 दिवसीय सिद्धि तप पर तपस्वी मधुबाला मांडोत का हुआ बहुमान, साध्वी श्री अनुपमशीलाजी म.सा. के सानिध्य में पूर्ण हुई कठोर तपस्या, तप की बोली लगाकर किया अभिनंदन

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री उमेशमुनिजी म.सा. के…

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 3 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.