Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: चुनावी मोड में आई कांग्रेस, पत्रकार वार्ता कर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ बोला हमला, विकास यात्रा को लेकर साधा निशाना
मध्यप्रदेश

रतलाम: चुनावी मोड में आई कांग्रेस, पत्रकार वार्ता कर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ बोला हमला, विकास यात्रा को लेकर साधा निशाना

EditorBy EditorFebruary 22, 2023Updated:February 22, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: चुनावी मोड में आई कांग्रेस, पत्रकार वार्ता कर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ बोला हमला, विकास यात्रा को लेकर साधा निशाना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

 

रतलाम,22फरवरी(खबरबाबा.काम)। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस चुनावी मोड में आती नजर आ रही है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर बुधवार को रतलाम में भी शहर एवं जिला कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर घोटालों का आरोप लगाते हुए विकास यात्रा पर भी निशाना साधा।


पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल एवं महापौर पारस सकलेचा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कमलनाथ जी से 15 महीने की सरकार का हिसाब मांग रहे हैं, लेकिन जनता मुख्यमंत्री शिवराजजी से 195 महीने की सरकार का हिसाब मांग रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा पूरी तरह असफल रही है। जनता ही विकास यात्रा का विरोध कर रही है। जगह-जगह जनता समस्या और भ्रष्टाचार की शिकायत कर रही है।

कांग्रेस के शेष वचन पूरे करने की जिम्मेदारी भाजपा की

पत्रकार वार्ता में नेताओं ने कहा कि 2018 में जनता का वोट 5 साल के लिए था, लेकिन भाजपा ने सरकार गिराई। अब शेष वचन पूरे करने की जिम्मेदारी भाजपा की है। यदि कोई वचन छूट गया है तो 3 साल में भाजपा ने पूरा क्यों नहीं किया? किसान कर्ज माफी क्यों बंद की? सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1 हजार क्यों नहीं की?100 रुपए में 100 यूनिट बिजली क्यों बंद की?

भाजपा शासन में घोटालों का आरोप

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर आयुष्मान घोटाला, पोषण आहार घोटाला, भर्ती घोटाला, पेंशन घोटाला, राशन घोटाला, वृक्षारोपण घोटाला, यूरिया घोटाला सहित अन्य योजनाओं में भी घोटालों के आरोप लगाए।

सीवरेज योजना और गोल्ड पार्क पर भी उठाए सवाल

पत्रकार वार्ता के दौरान पारस सकलेचा ने शहर में सीवरेज योजना में घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसको लेकर कांग्रेस सड़क पर भी उतरेगी। गोल्ड पार्क की जमीन से जुड़े विवाद को भी कांग्रेसी नेताओं ने उठाते हुए सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। पारस सकलेचा ने शराब आहते और शाप बार बंद करने के निर्णय पर आयोजित धन्यवाद सभा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भाजपा यह बताएं कि आहते शुरू करने का निर्णय किसने लिया था। श्री सकलेचा ने कहा कि भाजपा शासनकाल में शराब की दुकानों में कितनी वृद्धि हुई इसका भी जवाब भाजपा दें। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा शराबबंदी करना चाहती है तो वह 1 दिन में हो सकती है। उसके लिए 1-1 कदम बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है। श्री सकलेचा ने कांग्रेस सरकार आने पर शराबबंदी करने की बात भी कही।

पत्रकार वार्ता में जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश पटेल , पारस सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव यास्मिन शेरानी, जेम्स चाको, ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन कछवाहा, बसंत पंड्या, प्रवक्ता जोएब आरिफ,सुजीत उपाध्याय, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैयद बुसद, एनएसयूआई अध्यक्ष नीलेश शर्मा, सेवादल अध्यक्ष महीप मिश्रा, रजनीकांत व्यास, शैलेंद्र सिंह अठाना आदि उपस्थित रहे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: धन्यवाद सभा में बोले महापौर प्रहलाद पटेल- सरकार शराबबंदी नहीं कर सकती, क्योंकि शराब से कई दवाइयां बनती है
Next Article रतलाम: शहर के हवाला कारोबारियों तक पहुंची एनआईए, पूछताछ के बाद छोड़ा, रतलाम पुलिस ने की यह कार्रवाई
Editor

Related Posts

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत…

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026
Top Trending

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व…

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के…

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.