Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: अमृतकाल का यह बजट युवा पीढ़ी को नई दिशा देगा – विधायक चेतन्य काश्यप,भाजयुमो द्वारा परिचर्चा का आयोजन, युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान
Economy

रतलाम: अमृतकाल का यह बजट युवा पीढ़ी को नई दिशा देगा – विधायक चेतन्य काश्यप,भाजयुमो द्वारा परिचर्चा का आयोजन, युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान

EditorBy EditorFebruary 17, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: अमृतकाल का यह बजट युवा पीढ़ी को नई दिशा देगा – विधायक चेतन्य काश्यप,भाजयुमो द्वारा परिचर्चा का आयोजन, युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 17 फरवरी (खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भारत की अर्थव्यवस्था पर परिचर्चा का आयोजन किया | इसमें विधायक चेतन्य काश्यप ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2023-24 के केंद्रीय बजट की  युवाओं को विस्तृत जानकारी दी और बजट से जुडे़ सवालों के जवाब देकर उन्हे संतुष्ट किया। श्री काश्यप ने बताया कि अमृतकाल का यह बजट युवा पीढ़ी को नई दिशा देने वालाहै।

परिचर्चा में श्री काश्यप के साथ भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक रजनीश गोयल, सीए ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित भंडारी उपस्थित रहे। विधायक श्री काश्यप ने बताया कि सात लाख रुपये तक की कमाई पर अब इनकम टैक्स नहीं देना होगा। इससे सीधे एक करोड़ परिवार लाभांवित होंगे। नेक्स्ट जेनेरेशन टैक्स फॉर्म जारी किया जाएगा, जो सरल होगा और आसानी से टैक्स भरा जा सकेगा। को ऑपरेशन सेक्टर में 31 मार्च 2024 तक काम शुरू करने वाली नई कंपनियों को 15 फीसदी दी छूट दी जाएगी।

श्री काश्यप ने बजट की सात प्राथमिकताएं सप्तऋषि की जानकारी देते हुए कहा कि इनमें मुख्य रूप से समावेशी विकास, अंतिम छोर अंतिम व्यक्ति तक पहुंच, बुनियादी ढांचा और निवेश, निहित क्षमताओं का विस्तार हरित विकास, युवा शक्ति तथा वित्तीय क्षेत्र है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 अगले तीन वर्षों में लाखों युवाओं को कौशल सम्पन्न बनाने के लिए शुरू की जाएगी। इसमें आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, मेकाट्रॉनिक्स, आईओटी, 3डी प्रिंटिंग, ड्रोन और सॉफ्ट स्किल जैसे पाठ्यक्रम शामिल किए जाएंगे। विभिन्न राज्यों से कुशल युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अवसर उपलब्ध कराने के लिए 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। 5जी सेवाओं पर आधारित एप्लीकेशन विकसित करने के लिए 100 लैब्स स्थापित की जाएंगी, जिनसे नये अवसरों, बिजनेस मॉडलों और रोजगार संबंधी संभावनाओं को तलाशने में सहायता मिलेगी।

श्री काश्यप ने कहा कि युवाओं को सोचना चाहिए कि सरकार हमारे लिए कितनी चिंतित है। अच्छे बजट से युवाओं का स्वर्णिम भविष्य बनता है। ऐसे बजट से 25 साल बाद का भारत स्वर्णिम भारत बनेगा। इस मौके पर विभिन्न कार्य क्षेत्र से जुडे़ युवाओं ने विधायक श्री काश्यप के समक्ष अपने प्रश्न रखे, जिसके जवाब देकर श्री काश्यप ने युवाओं की जिज्ञासा को शांत किया।
एक सवाल के जवाब श्री काश्यप ने कहा कि आरटीओ का टैक्स अधिक लगने पर वे प्रदेश सरकार के बजट में इसे कम करने की बात प्रमुखता से रखेंगे। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गौरव मूणत ने किया। अंत में आभार कार्यलय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत ने माना।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleMahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि पर 50 सालों के बाद बन रहा है अद्धभुत संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त
Next Article रतलाम: महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर हर महादेव के जयकारे के साथ निकली साफा रैली
Editor

Related Posts

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026

रतलाम: 300 साल पुराने द्वारकाधीश मंदिर में विराजे हैं कान्हा,रात में साधु के पास चले जाते थे भगवान…भोग नहीं मिला तो पेड़े खाने हलवाई की दुकान पहुंच गए… रतलाम में प्रचलित हैं कान्हाजी की ये अनोखी कथाएं

September 4, 2026

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 3 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व…

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026
Top Trending

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 3 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। श्री योगींद्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट, रतलाम में…

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व…

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.