Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: कल से 3 दिन के अवकाश पर रहेंगे जिले के पटवारी, संभाग आयुक्त के नाम जिला प्रशासन को सूचना पत्र सौंपा, जानिए क्या है मांगे
रतलाम

रतलाम: कल से 3 दिन के अवकाश पर रहेंगे जिले के पटवारी, संभाग आयुक्त के नाम जिला प्रशासन को सूचना पत्र सौंपा, जानिए क्या है मांगे

EditorBy EditorMarch 13, 2023Updated:March 13, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: कल से 3 दिन के अवकाश पर रहेंगे जिले के पटवारी, संभाग आयुक्त के नाम जिला प्रशासन को सूचना पत्र सौंपा, जानिए क्या है मांगे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

 

 

रतलाम,13मार्च(खबरबाबा.काम)। अपनी विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर जिले के पटवारियों ने कल से 3 दिन के अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। पटवारियों ने सोमवार शाम को संभागायुक्त के नाम जिला प्रशासन को अवकाश पर जाने का सूचना पत्र भी सौंपा। मांगे नहीं मानने पर पटवारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की भी चेतावनी दी है।

मध्य प्रदेश पटवारी संघ के संभाग अध्यक्ष हेमंत सोनी और जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में कहा गया कि जिले के पटवारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों के संदर्भ में विगत समय में अनेक बार ज्ञापन प्रस्तुत करके अवगत करवाया गया। उन मांगों के निराकरण के संबंध में जिले के पटवारी संवर्ग ने आज 13 मार्च को आपातकालीन बैठक की एवं उस बैठक में सर्वसहमति से जिले के समस्त पटवारियों ने विरोध स्वरूप तीन दिवस के सामूहिक आकस्मिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। दिनांक 14, 15 एवं 16 मार्च को जिले के समस्त पटवारी अवकाश पर रहकर हर प्रकार के शासकीय कार्य से विरत रहेगें तथा इसके पश्चात भी पटवारियों की विभिन्न समस्याओं का समाधान ना होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होगे।

यह है मांगे और समस्या

 

(1) विगत माह विकास यात्रा में समस्त पटवारी उपस्थित थे व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे, किन्तु केवल पटवारियों को केन्द्रीत कर तीन पटवारियों को निलंबित किया गया। इसी प्रकार अवकाश के दिन  रंगपंचमी पर अचानक विडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये जिले के समस्त पटवारियों की मिटिंग रखकर दो पटवारी साथियों को बिना सुने निलंबित करने का मौखिक आदेश दिया गया।

(2) वर्तमान में शासन की अनेक योजनाओं जैसे पी.एम. किसान, सी.एम. किसान, लाडली बहना, स्वामित्व योजना, मुख्य मंत्री भू आवासीय योजना, सी.एम. हेल्पलाईन, धारणाधिकार, नक्शा शुद्धिकरण अभियान, फसल कटाई प्रयोग, पटवारियों के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है, ऐसे में पटवारी कार्य के बोझ से त्रस्त है, उपर से अधिकारियों द्वारा एक समय में एक से अधिक कार्य के लिए पटवारियों पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है, जो कि सर्वथा अनुचित है। पटवारी भी इसान है मशीन नहीं। एक समय में पटवारी एक ही कार्य करने में सक्षम है। रैकिंग पद्धति में अव्वल आने के लिए पटवारियों पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है।जबकि पटवारियों द्वारा इतना कार्य किया गया है कि जिला हर कार्य में प्रदेश में टॉप टेन में शामिल है।

( 3) जिले के पटवारियों द्वारा विगत वर्षों में संपादित की गई कृषि संगणना (वर्ष 2011-12 एवं 2015-16), लघु सिंचाई संगणना (वर्ष 2013-14 एवं 2017-18 ) का स्वीकृत मानदेय भू-अभिलेख के जिम्मेदार अधिकारी की लापरवाही से लैप्स हो जाने के चलते लम्बे समय से भुगतान से शेष है। इन संगणनाओं के मानदेय की राशि का अविलंब भुगतान कराया जाए।

(4) यह देखने में आया है कि अधिकारियों द्वारा पटवारियों पर सी.एम. हेल्पलाइन 181 की शिकायते बंद करवाने हेतु  दबाव बनाया जा रहा है। सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों के समाधान हेतु व्यवहारिक पद्धति अपनायी जाए।

5) रतलाम जिले समेत प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में शासकीय कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगायी गई है। अत्यावश्यक परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश लेना हमारा संवैधानिक अधिकार है। त्यौहारों पर पटवारियों के अवकाश पर प्रतिबंध हमारे मानवाधिकारों का हनन है। इसी प्रकार जिले कुछ अधिकारियों द्वारा शासकीय अवकाश के दिनों में पटवारियों की मिटिंग ली जा रही है, वह ठीक नहीं है। शासकीय अवकाश के दिनों में मिटिंग बुलाई जाने की प्रवृत्ति पर कड़ाई से रोक लगायी जाये।

(6) जिले की ताल तहसील पदस्थ पटवारी स्व. श्री शेख शफाअत कुरैशी की कोविंड 19 महामारी से सेवारत रहते मई 2021 में मृत्यु हो चुकी है। मृतक की पुत्री कु. शेख शाईस्ता कुरैशी द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है, किन्तु बड़े खेद का विषय है कि आज दिनांक तक मृतक की वारिस पुत्री को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान नहीं की गई है। मृतक पटवारी की पुत्री को शीघ्रताशीघ्र अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाए।

(7) जावरा अनुभाग में हर माह स्थानान्तरण की सूची जारी की जाती है जबकि प्रदेश में तृतीय वर्ग कर्मचारियों के लिए स्थानान्तरण की एक निती है, और एक समय सीमा भी है, हर कार्य सुविधा की दृष्टि के नाम से किये जा रहे हर माह के स्थानान्तरण पर रोक लगाई जावे।

(8) यह कि पूर्व में निलंबित समस्त पटवारियों को तत्काल बहाल किया जाये। मांगों एवं समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण करने की कृपा करे निराकरण ना होने की स्थिति में जिले के पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होगें।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: श्री गंगाधर कुटुंबकेश्वर महादेव मंदिर पर डॉ. पुरोहित परिवार द्वारा शिखर कलश की स्थापना
Next Article रतलाम: शहर में बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम !, जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में 10 से 25 प्रतिशत वृद्धि प्रस्तावित, जाने कौनसी लोकेशन पर कितनी वृद्धि प्रस्तावित
Editor

Related Posts

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026

रतलाम में बढ़ती चोरियों पर एसपी का एक्शन मोड: अनसुलझी वारदातों के लिए SIT का गठन, तीन थाना प्रभारियों को शो-कॉज नोटिस

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों पर शिक्षा विभाग…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.