Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

October 20, 2026

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: कलेक्टर जनसुनवाई में आई एक बालिका ने कहा-‘मेरे अंकल हमारी संपत्ति हड़प रहे हैं’, कलेक्टर ने ग्रामीण एसडीएम को सौंपी जांच, जनसुनवाई में पटवारी द्वारा रिश्वत लेने की भी शिकायत, भक्तन की बावड़ी क्षेत्र में कॉलोनाइजर द्वारा कब्जा करने का मामला भी आया
All News

रतलाम: कलेक्टर जनसुनवाई में आई एक बालिका ने कहा-‘मेरे अंकल हमारी संपत्ति हड़प रहे हैं’, कलेक्टर ने ग्रामीण एसडीएम को सौंपी जांच, जनसुनवाई में पटवारी द्वारा रिश्वत लेने की भी शिकायत, भक्तन की बावड़ी क्षेत्र में कॉलोनाइजर द्वारा कब्जा करने का मामला भी आया

EditorBy EditorApril 11, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: कलेक्टर जनसुनवाई में आई एक बालिका ने कहा-‘मेरे अंकल हमारी संपत्ति हड़प रहे हैं’, कलेक्टर ने ग्रामीण एसडीएम को सौंपी जांच, जनसुनवाई में पटवारी द्वारा रिश्वत लेने की भी शिकायत, भक्तन की बावड़ी क्षेत्र में कॉलोनाइजर द्वारा कब्जा करने का मामला भी आया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 11 अप्रैल (खबरबाबा.काम)। ‘सर मेरे अंकल हमारी पारिवारिक संपत्ति अकेले हड़प रहे हैं। मेरे पिताजी के हिस्से पर भी वे कब्जा कर रहे हैं।’

यह फरियाद लेकर मंगलवार जनसुनवाई में आई एक बालिका की आंखों में आंसू आ गए। कलेक्टर  ने बालिका को हिम्मत बंधाई और डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गोड को निर्देशित किया कि आज ही प्रकरण की जांच करवा कर मुझे रिपोर्ट करें। कलेक्टर ने बालिका से कहा कि चिंता मत करो निश्चिंत रहो, प्रशासन अन्याय नहीं होने देगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े, संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल भाना ने भी जनसुनवाई की।

पटवारी रिश्वत की शिकायत पर एसडीएम को तत्काल जांच के निर्देश

जनसुनवाई में सैलाना विकासखंड के ग्राम भूतपाड़ा का आदिवासी ग्रामीण रमेश देवदा आया उसने शिकायत की कि पटवारी द्वारा उससे जमीन का पट्टा देने के नाम पर 70 हजार रूपए रिश्वत ले ली है और काम नहीं किया है।

ग्रामीण की शिकायत पर कलेक्टर ने तत्काल एसडीएम सैलाना मनीष जैन को निर्देशित किया कि प्रकरण की जांच करवाएं, जो भी दोषी हैं उन पर एफआईआर करवाएं।

आवेदक ने फर्जी पावती की शिकायत की, कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि 3 दिवस में रिपोर्ट दे जो भी फर्जी पावतियां जारी हुई है उसमें विस्तृत जांच करते हुए कार्यवाही की जाए।

जनसुनवाई में हाकिमवाडा के फजल हुसैन ने आवेदन दिया कि प्रार्थी पूर्व में कोरोना पॉजिटिव एवं ब्लैंक फंगस होने से एवं अनवरत इलाज आज तक चलने के कारण आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए। आवेदन पर संबंधित अधिकारी एवं सीएमएचओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

कॉलोनाइजर द्वारा कब्जे की शिकायत

जनसुनवाई में रूपाली, रविंद्र सिंह, पंकज कुमार, रितेश, कृष्णा आदि द्वारा शिकायत की गई कि उनके प्लाट भक्तन की बावड़ी पर है। सबके 2 बिस्वा के प्लाट हैं। रजिस्ट्री हमारे पास है। प्रतिप्रार्थी कॉलोनाइजर द्वारा उनके प्लाट की तार फेंसिंग हटाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। आवेदन पर एसडीएम एवं निगमायुक्त को कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए।

बांगरोद के कृष्णगोपाल बैरागी ने शिकायत की कि रतलाम के एक व्यक्ति द्वारा उसको प्लाट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए 20 लाख 65  हजार राशि ऐठ ली गई है। आवेदन पर एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार नामली निवासी श्यामूबाई ने आवेदन दिया कि उनके पति द्वारा मात्र एक ही पुत्र को संपूर्ण जायदाद प्रदान कर दी गई है अन्य एक पुत्र और दो पुत्रियों को कुछ नहीं दिया गया है। आवेदन पर संबंधित अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसमता युवा संघ रतलाम का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न
Next Article रतलाम: एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा जनसुनवाई में आए आवेदको की शिकायतो का किया निराकारण , थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
Editor

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर आज…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

October 19, 2026

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026
Top Trending

रतलाम: नेहरू स्टेडियम में 51 फीट और बरबड़ में 31 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन, शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन, रात 8 बजे आकर्षक आतिशबाजी के बाद होगा रावण दहन

By EditorOctober 20, 2026

रतलाम, 20 अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी…

रतलाम: रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक पर फायरिंग, पीठ में लगी गोली…पुराने माल गोदाम रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोशों ने किए दो फायर, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध, पुलिस कर रही जांच

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। रेलवे स्टेशन से एक्टिवा पर सवार होकर घर…

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.