Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

September 3, 2026

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना युवाओं को रोजगार, प्रगति और विकास के नए अवसर देगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान,मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना को मिला मंत्रि-परिषद का अनुमोदन
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना युवाओं को रोजगार, प्रगति और विकास के नए अवसर देगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान,मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना को मिला मंत्रि-परिषद का अनुमोदन

EditorBy EditorMay 18, 2023No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना युवाओं को रोजगार, प्रगति और विकास के नए अवसर देगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान,मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना को मिला मंत्रि-परिषद का अनुमोदन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण के साथ मिलेगा स्टाइपेंड,समत्व भवन में हुई मंत्रि-परिषद की विशेष बैठक

भोपाल,18मई(खबरबाबा.काम)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज का दिन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक है। राज्य सरकार रोजगार के लिए अनेक प्रयास कर रही है, एक लाख पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। स्व-रोजगार के हमारे प्रयास निरंतर जारी हैं। प्रतिमाह रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि युवाओं को बेरोजगार नहीं रहने देंगे। इस उद्देश्य से युवाओं को रोजगार के लिए कौशल सिखाने नई योजना लागू की जा रही है। युवाओं को कौशल सीखने के साथ भुगतान भी किया जाएगा।

कौशल प्रशिक्षण के लिए कंपनियों और सर्विस सेक्टर को जोड़ा जाएगा। बेरोजगारी भत्ता बेमानी है। नई योजना, युवाओं में क्षमता संवर्धन कर उन्हें पंख देने की योजना है, जिससे वे खुले आसमान में ऊँची उड़ान भर सकें और उन्हें रोजगार, प्रगति और विकास के नित नए अवसर मिलें। योजना में युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले प्रतिष्ठानों का पंजीयन 7 जून से और काम सीखने के इच्छुक युवाओं का पंजीयन 15 जून से शुरू होगा और प्लेसमेंट 15 जुलाई से आरंभ होगा। कार्य सीखाने वाले प्रतिष्ठान और राज्य शासन के बीच 31 जुलाई से अनुबंध की कार्यवाही होगी। एक अगस्त से युवा, कार्य आरंभ कर देंगे। यह क्रांतिकारी योजना युवाओं को बैसाखी पर चलना नहीं, अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाएगी। कार्य से सीखने की अवधि में युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना का नाम हुआ ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना’

मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास स्थित कार्यालय भवन समत्व में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम गान से आरंभ हुई। बैठक में युवाओं के लिए योजना का प्रस्तुतिकरण हुआ और मंत्रि-परिषद ने योजना को अनुमोदन प्रदान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना का नाम ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना’ होगा।

18 से 29 वर्ष के युवा होंगे पात्र

योजना में कम से कम एक लाख युवाओं को प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी, 18 से 29 वर्ष के युवा, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं अथवा आईटीआई या उच्च है, वे योजना में पात्र होंगे। प्रशिक्षण के बाद मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) द्वारा स्टेट कॉउसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। योजना से युवाओं को प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड मिलेगा, कौशल उन्नयन से उनके रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और कमाई का बेहतर मार्ग प्रशस्त होगा।

8 से 10 हजार रूपए तक होगा स्टाइपेंड

प्रस्तुतिकरण में बताया गया कि योजना से देश और प्रदेश के प्रतिष्ठित औद्योगिक तथा निजी संस्थानों को जोड़ा जाएगा। प्रतिष्ठान के पास पेन नंबर और जीएसटी पंजीयन होना आवश्यक होगा। प्रतिष्ठान अपने कुल कार्यबल के 15 प्रतिशत की संख्या तक छात्र प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दे सकेंगे। योजना में 12वीं उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को 8 हजार रूपए, आईटीआई उत्तीर्ण को 8 हजार 500 रूपए, डिप्लोमा उत्तीर्ण को 9 हजार रूपए और स्नातक उत्तीर्ण या उच्च शैक्षणिक योग्यता वालों को 10 हजार रूपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। स्टाइपेंड की 75 प्रतिशत राशि राज्य शासन की ओर से प्रशिक्षणार्थी को डीबीटी से भुगतान की जायेगी। संबंधित प्रतिष्ठान को निर्धारित न्यूनतम स्टाइपेंड की 25 प्रतिशत राशि प्रशिक्षणार्थी के बैंक खाते में जमा करानी होगी।

योजना में प्रशिक्षण के लिए 703 कार्य क्षेत्र चिन्हित

योजना में प्रशिक्षण के लिए 703 कार्य-क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। इसमें विनिर्माण क्षेत्र, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, प्रबंधन, मार्केटिंग, होटल मैनेजमेंट, टूरिज्म, ट्रेवल, अस्पताल, रेलवे, आई.टी. सेक्टर, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, बैंकिंग, बीमा, लेखा, चार्टर्ड एकाउंटेंट और अन्य वित्तीय सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को जोड़ा जाएगा। मीडिया, कला, कानूनी और विधि सेवाएँ, शिक्षा-प्रशिक्षण तथा सेवा क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठान भी योजना में सम्मिलित होंगे। योजना से प्रशिक्षणार्थियों को उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीक और प्रक्रियाओं में दक्षता प्राप्त होगी, जिससे उनके नियमित रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। योजना से प्रमुख प्रतिष्ठानों को जोड़ने के‍ लिए पुणे, बैंगलुरू और नोएडा में कार्यशालाएँ की जाएंगी। साथ ही प्रदेश में युवाओं को योजना की जानकारी देने के उद्देश्य से संभाग और जिला‍ स्तर पर गतिविधियाँ संचालित होंगी।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में साधिकार समिति करेगी योजना का संचालन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित साधिकार समिति द्वारा योजना का संचालन किया जाएगा। कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव समिति के सदस्य सचिव होंगे। वित्त, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म-लघु एवं मध्यम उद्यम, श्रम, उच्च शिक्षा तथा तकनीकी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव समिति के सदस्य होंगे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: मुख्यमंत्री ने की रतलाम में सीएम जन सेवा अभियान के सफल क्रियान्वयन की प्रशंसा
Next Article रतलाम: जनसेवा अभियान में सीएम के निर्देश-कार्यालय में जनता के आवेदन लंबित रखने वालों पर होगी कार्रवाई, निराकरण में रतलाम टॉप फाइव में, मुख्यमंत्री ने रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से उनके कार्य अनुभव सुने
Editor

Related Posts

शुक्रवार सुबह इंदौर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, आय से 216.35 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा

August 14, 2026

रतलाम कलेक्टर को लेकर सस्पेंस खत्म: मिशा सिंह का शहडोल तबादला निरस्त, अब भोपाल में अपर आयुक्त, अजय कटेसरिया संभालेंगे रतलाम की कमान…तीन जिलों के कलेक्टर सहित 8 आईएएस के तबादले

July 28, 2026

रतलाम को मिला नया कलेक्टर: IAS अजय कटेसरिया संभालेंगे कमान, मिशा सिंह शहडोल कलेक्टर बनी…20 आईएएस अधिकारी सहित 6 जिलों के कलेक्टर बदले… रतलाम कलेक्टर रहे कुमार पुरुषोत्तम एमडी मंडी बोर्ड के साथ सीएम के अपर सचिव, भास्कर लक्षाकार इंदौर कमिश्नर बने

July 25, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर जारी- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कई शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

July 24, 2026

रतलाम: मुंबई में भारी बारिश का असर- रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, दो ट्रेनों का मार्ग बदला

July 23, 2026

आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा, बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री के 9 ठिकानों पर इंदौर लोकायुक्त की कार्रवाई….आलीशान मकान, कई फैक्ट्रियां और दफ्तर जांच के घेरे में

July 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों पर चोरी की…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

September 3, 2026

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

September 3, 2026
Top Trending

रतलाम: तेलंगाना-हैदराबाद में चोरीयां‌ कर भाग रहे थे राजस्थान, अंतरराज्यीय गिरोह रतलाम में पकड़ाया, चार आरोपी गिरफ्तार… दो आरोपी खेतों में भागे, 6 किमी पीछा कर दबोचा

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। तेलंगाना के आदिलाबाद और हैदराबाद सहित अन्य स्थानों…

रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अब नहीं चलेगी कागजी डाक-फाइल, सभी प्रकरण ई-ऑफिस से होंगे प्रेषित…कलेक्टर अजय कटेसरिया ने भौतिक फाइलों के आवागमन पर लगाई रोक, आदेश-स्वीकृति से लेकर प्रतिवेदन तक डिजिटल माध्यम से होंगे काम

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिला प्रशासन में शासकीय कामकाज को तेज, पारदर्शी…

रतलाम : सैलाना के भेरुघाटा में दो युवकों की मौत, एक घायल…घायल का कहना-हमला हुआ, पुलिस ने बताया – प्रारंभिक जांच में एक्सीडेंट का मामला

By EditorSeptember 3, 2026

रतलाम, 3 सितम्बर(खबरबाबा. कॉम)। जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम भेरुघाटा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.