भोपाल,19जुलाई(खबरबाबा.काम)। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने भूमि प्रबंधन और प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये मध्य प्रदेश के राजस्व आयुक्त और 15 जिलों के जिला कलेक्टरों को भूमि सम्मान, 2023 प्रदान किया। उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञान भवन में केंद्रीय विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित समारोह में 9 राज्य सचिवों और 68 जिला कलेक्टरों को ये पुरस्कार वितरित किये गये। मध्य प्रदेश के आयुक्त भू-अभिलेख डा. संजय गोयल ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ राज्य शासन की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री श्कपिल मोरेश्वर पाटिल तथा ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपर, भोपाल, गुना, हरदा, इंदौर, खरगोन, नीमच, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन, उमरिया, और विदिशा जिलों को सम्मानित किया गया।
उज्जैन का पुरस्कार कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम,आगर मालवा का पुरस्कार संयुक्त कलेक्टर राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, अलीराजपुर का पुरस्कार अपर कलेक्टर श्रीमती अनुपमा निनामा, अनूपपुर का पुरस्कार कलेक्टर आशीष वशिष्ट, भोपाल का पुरस्कार अपर कलेक्टर श्रीमती माया अवस्थी, गुना का पुरस्कार कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए, हरदा का पुरस्कार कलेक्टर ऋषि गर्ग, इंदौर का पुरस्कार कलेक्टर डा. इलैयाराजा टी, खरगोन का पुरस्कार डिप्टी कलेक्टर प्रताप कुमार अगासिया, नीमच का पुरस्कार अपर कलेक्टर सुश्री नेहा मीणा, सीधी का पुरस्कार कलेक्टर साकेत मालवीया, सिंगरौली का पुरस्कार डिप्टी कलेक्टर ऋषि पवार, टीकमगढ़ का पुरस्कार संयुक्त कलेक्टर संजय कुमार जैन, उमरिया का पुरस्कार भू-अभिलेख अधीक्षक सतीश सोनी और विदिशा का पुरस्कार कलेक्टर उमा शंकर भार्गव ने ग्रहण किया। विजेता जिलों ने डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम(डीआईएलआरएमपी) के मुख्य घटकों में संतृप्ति हासिल कर शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया है।