रतलाम,28अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। शहर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी पारस दादा सकलेचा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ आज लक्कड़ पीठा (यूको बैंक के सामने) वरिष्ठ अभिभाषक शांतिलाल मालवीय के कर कमलों द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर अभिभाषक शांतिलाल मालवीय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया एवं पारस सकलेचा ने संबोधित करते हुए कहा कि रतलाम में कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा विधायक और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ आएंगे और इस बात का संकल्प लिया कि हम कांग्रेस को रतलाम शहर और मध्य प्रदेश में जिताएंगे।
इस अवसर पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, राजकुमार जैन लाला, विनोद मिश्रा मामा, संदीप शुक्ला, जोएब आरिफ, राकेश झालानी, पीयूष बाफना, पुनीत शर्मा, धर्मेंद्र मंडवारिया, सतीश पुरोहित, अनिल झालानी सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
