रतलाम,28अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। जिले की रतलाम ग्रामीण विधानसभा सीट से जयस नेता डॉ. अभय ओहरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके बाद रतलाम ग्रामीण विधानसभा में त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार बढ़ रहे है।
ज्ञातव्य है कि जयस नेता डॉ.अभय ओहरी ने कांग्रेस से टिकट मांगा था। टिकट नहीं मिलने पर कल उन्होंने रतलाम ग्रामीण विधानसभा से निर्दलीय रूप से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन के पूर्व रैली भी निकल गई। जिसमें डॉ.ओहरी के साथ करणी सेना परिवार के जीवनसिंह शेरपुर भी मौजूद रहे।
पेशे से चिकित्सक डॉ.अभय ओहरी रतलाम ग्रामीण सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में भी दावेदार थे, लेकिन पिछली बार उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हो पाया था। बाद में जब इस्तीफा स्वीकार हुआ तो ओहरी और ज्यादा सक्रियता के साथ ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचने लगे।
शुक्रवार को डॉ.ओहरी ने रैली के बाद अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान करणी सेना परिवार के मुखिया जीवनसिंह शेरपुर भी उनके साथ मौजूद रहे।
