रतलाम, 10 नवम्बर(खबरबाबा .काम)। कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा की आमसभा गुरुवार रात को बाजना बस स्टैंड चौराहे पर आयोजित की गई। आमसभा में महेंद्र कटारिया, मयंक जाट, शांतिलाल वर्मा, रजनीकांत, हिम्मत जैथावर, सुजीत उपाध्याय, सैय्यद वजूद जैदी, प्रभु राठौड़, बसंत पांड्या सहित कांग्रेस के पदाधिकारी मंचासीन रहे।
रतलाम शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने अपने उदबोधन में कहा कि जागरूक मतदाता साथियों अब रोटी पलटने का वक़्त आ गया हैं अगर अब भी रोटी नही पलटी तो जल जाएगी, अब परिवर्तन की लड़ाई इंका लड़ रही हैं। आप सभी मतदाताओं को कांग्रेस के हाथ को मजबूत करना है। कटारिया ने जनता से अपील की, कि कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के पंजे पर वोट देकर पारस दादा को जिताए।
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष युवा नेता मयंक जाट ने अपने उद्बोधन में कहा कि झील जो एक कंपनी हैं जिसे रतलाम लाने का अखबारो के माध्यम से वचन दिया गया था। वही झील कंपनी बदनावर चली गई। साथियों आज रतलाम के युवा बेरोजगारी से झूझ रहे हैं। मैं आज खुले मंच आप सभी से पूछना चाहता हूं। क्या अभी तक रतलाम के युवाओं के लिए विधायकजी ने कोई रोजगार उपलब्ध करवाया हैं?
पारस दादा ने उद्बोधन में कहा कि मैंने चैलेंज किया था की सभा करके जनता को जवाब दे विधायक। बड़ी मुश्किल से तो एक सभा करवाई। उसमें भी पता ही नहीं चल रहा है कि तीर कहां चल रहे हैं? आपने 20 साल में क्या किया, 10 साल में क्या किया, हमने पूरी किताब लिख दी। इस सरकार के खिलाफ, इतने घोटाले किए। नमकीन क्लस्टर 2012 में मैंने स्वीकृत करवाया। जितने काम यह गिनवा रहे हैं यह सब मेरे कार्यकाल के हैं।
