Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

March 16, 2026

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 17
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»रतलाम

रतलाम: भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने जनसंवाद कर नुक्कड़ सभा ली, वार्ड क्रमांक 27, 28 और 37 में हुआ कार्यक्रम,श्री महालक्ष्मी मंदिर में की आरती

By EditorNovember 11, 2023 रतलाम No Comments2 Mins Read

 

रतलाम, 11 नवंबर(खबरबाबा.काम)। भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में आमजन के बीच जाकर जनसंवाद किया। इसके साथ ही दो स्थानों पर नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। जनसंवाद का यह कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 27 एवं 28 राजीव नगर, दिलीप नगर चैराहा, अर्जुन नगर और अरिहंत परिसर में हुआ।

श्री काश्यप के क्षेत्र में पहुंचते ही क्षेत्रवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया। वहीं वार्ड 28 बजरंग नगर एवं वार्ड 37 खातीपुरा चैराहा पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।

नुक्कड़ सभा में श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम में विकास के कई बडे़ काम हमने किए है। मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क, नमकीन कलस्टर, अल्कोहल प्लांट की भूमि पर नए औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने सहित कई महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण कराया है। उकाला रोड की सड़क स्मार्ट सिटी में बनवाई जो अब फोरलेन हो चुकी है। दिलीप नगर की सड़क भी नई बनने वाली है। इस क्षेत्र को नगर की मुख्य धारा में लाने का काम किया है। नगर के विकास में जो बन सका है, उन सभी कामों को किया है। अब नगर को महानगर बनाना है। साथ ही आपके बच्चों के भविष्य को सुधारने के लिए जिन कार्यों की आवश्यकता है, उन्हे आगे बढ़ाएंगे और अन्य जो भी परिकल्पनाएं है उन्हे पूरा करेंगे। पहले इस क्षेत्र में सारे कच्चे मकान थे। क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या बैंक में पट्टे होने की थी।

श्री काश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का आपको लाभ मिल सके उसके लिए 85 पट्टे छुड़वाए थे और आवासों का निर्माण कराया था। कुछ मकानों के पट्टे बाकी है, जिनमें तकनीकी खामिया है, उन्हे हम दूर करवा करके आवास योजना का लाभ दिलावाएंगे। नुक्कड़ सभा को विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने भी संबोधित किया।

इस दौरान पार्षद माया पांचाल, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, रमेश पांचाल, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे। वहीं एक स्थान पर सलीम मेव, सईद कुरैशी एवं साथियों द्वारा तो दूसरे स्थान पर लोकेश राठोर और निखिल पांचाल सहित साथियों द्वारा स्वागत किया गया।

विधायक चेतन्य काश्यप ने श्री महालक्ष्मी मंदिर में की आरती

रतलाम। धनतेरस पर शुक्रवार रात भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप नगर के प्रसिद्ध माणक चौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर पहुंचे। यहां माता के दर्शन वंदन कर आरती की। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा श्री काश्यप का अभिनंदन किया गया। इस दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, एमआईसी सदस्य दिलीप गांधी, प्रहलाद राठौड़,  युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.