Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: गांव कुंडाल में परिणय सूत्र में बंधें 167 जोड़े…विधायक मथुरलाल डामर ने वधुओं को विशेष उपहार देकर पौधा किया भेंट

April 19, 2026

रतलाम: अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा का कल होगा शुभारंभ….देश, प्रदेश, जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे

April 19, 2026

रतलाम: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो, यह खबर है आपके काम की…..जानिए स्वर्ण खरीदी का शुभ मुहूर्त

April 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: यह खबर है जरूरी-कलेक्टर ने बताई महत्वपूर्ण बातें, चुनाव में इन नियमों का ध्यान नहीं रखा तो हो सकती है सजा
रतलाम

रतलाम: यह खबर है जरूरी-कलेक्टर ने बताई महत्वपूर्ण बातें, चुनाव में इन नियमों का ध्यान नहीं रखा तो हो सकती है सजा

EditorBy EditorNovember 11, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: यह खबर है जरूरी-कलेक्टर ने बताई महत्वपूर्ण बातें, चुनाव में इन नियमों का ध्यान नहीं रखा तो हो सकती है सजा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

 

रतलाम 11 नवंबर(खबरबाबा.काम)।   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भास्कर लक्षकार द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 अंतर्गत निहित प्रावधानों से सर्वसाधारण को अवगत कराते हुए उक्त प्रावधानों संबंधी अपील जारी की गई है।


इस सम्बन्ध में जारी अपील में कहा गया है कि भारतीय दण्ड संहिता की धारा 171 (ख) के अनुसार कोई भी व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी व्यक्ति को उसके निर्वाचक अधिकार का प्रयोग करने के लिये उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से नगद या वस्तु रूप में कोई परितोषण देता है या लेता है तो वह एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों से दण्डनीय होगा।


भारतीय दण्ड संहिता 171 (ग) के अनुसार जो कोई भी व्यक्ति किसी अभ्यर्थी या निर्वाचक या किसी अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट पहुंचाने की धमकी देता है तो वह एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों से दण्डनीय है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 के अनुसार मतदान समाप्ति के लिये नियत किये गये समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घण्टों की कालावधि के दौरान कोई भी व्यक्ति किसी मतदान क्षेत्र में निर्वाचन के संबंध में कोई सार्वजनिक सभा जुलूस ना बुलायेगा, ना आयोजित करेगा, ना उसमें उपस्थित होगा, ना उसमें सम्मिलित होगा और ना उसे संबोधित करेगा।


इसी प्रकार चलचित्र, टेलीविजन, संगीत समारोह, नाट्य अभिनय, अन्य मनोरंजन साधन, आमोद-प्रमोद, से संबंधित गतिविधियां जनता के समक्ष जनता को आकर्षित करने की दृष्टि से आयोजित नहीं करेगा, जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का प्रचार नहीं करेगा। उल्लंघन की दशा में दो वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों से दण्डनीय होगा।


निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार-प्रसार करने वाले ऐसे व्यक्तियों, राजनैतिक कार्यकर्ताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, जुलूस कार्यकर्ताओं, अभियान कार्यकर्ताओं जो निर्वाचन क्षेत्र के बाहर के निवासी है अर्थात् जो उस निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नही है, को मतदान समाप्ति के लिये नियत किये गये समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घण्टों की कालावधि के दौरान उस क्षेत्र से तत्काल बाहर जाना होगा। उल्लंघन की दशा में दो वर्ष तक का कारावास या जुर्माना या दोनों से दण्डनीय होगा।


निर्वाचन समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व की कालावधि में जांच के दौरान यदि अभ्यर्थी या उसके एजेंट या पार्टी कार्यकर्ता को ले जाने वाले किसी वाहन में रू 50 हजार से अधिक की नगदी पाई जाती है या वाहन में पोस्टर निर्वाचन सामग्री या कोई ड्रग्स, शराब, हथियार अथवा रू 10 हजार के मूल्य से अधिक की ऐसी उपहार वस्तुए ले जा रही होना पाई जाती है जिनका इस्तेमाल निर्वाचकों को प्रलोभन दिए जाने के लिए किये जाने की सम्भावना है या वाहन में कोई अन्य गैर कानुनी वस्तुए पाई जाती है तो वे तत्काल जप्त की जाकर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: घर- घर जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ दाल-बाटी का लुत्फ उठाया
Next Article रतलाम: जनता और कार्यकर्ताओं के उत्साह से मुझे ताकत मिलती है और यह कार्य करने की प्रेरणा भी देती- चेतन्य काश्यप, भाजपा ने की नुक्कड़ सभा
Editor

Related Posts

रतलाम: गांव कुंडाल में परिणय सूत्र में बंधें 167 जोड़े…विधायक मथुरलाल डामर ने वधुओं को विशेष उपहार देकर पौधा किया भेंट

April 19, 2026

रतलाम: अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा का कल होगा शुभारंभ….देश, प्रदेश, जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे

April 19, 2026

रतलाम: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो, यह खबर है आपके काम की…..जानिए स्वर्ण खरीदी का शुभ मुहूर्त

April 19, 2026

परंपरा, विश्वास और शुद्धता का संगम-अक्षय तृतीया पर डी. पी. ज्वेलर्स में खास कलेक्शन और शानदार सुविधाएँ… शुभ मुहूर्त में खरीदारी का सुनहरा मौका, डी. पी. ज्वेलर्स में 2 दिन विशेष ऑफर…

April 18, 2026

रतलाम: कुंडाल में कल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, 167 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में,हर नवदंपती को 49 हजार की सहायता, विधायक डामर देंगे बर्तनों का उपहार सेट

April 18, 2026

रतलाम: दो अलग-अलग स्थानों से 3 शव मिलने से फैली सनसनी, बाजना में पहाड़ी क्षेत्र में मिला शव,हत्या की आशंका… मथुरी तालाब में तैरते मिले 2 शव, पुलिस कर‌ रही जांच

April 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: गांव कुंडाल में परिणय सूत्र में बंधें 167 जोड़े…विधायक मथुरलाल डामर ने वधुओं को विशेष उपहार देकर पौधा किया भेंट

By EditorApril 19, 2026

रतलाम,19अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले के गांव कुंडाल स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री…

रतलाम: अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा का कल होगा शुभारंभ….देश, प्रदेश, जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे

April 19, 2026

रतलाम: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो, यह खबर है आपके काम की…..जानिए स्वर्ण खरीदी का शुभ मुहूर्त

April 19, 2026
Top Trending

रतलाम: गांव कुंडाल में परिणय सूत्र में बंधें 167 जोड़े…विधायक मथुरलाल डामर ने वधुओं को विशेष उपहार देकर पौधा किया भेंट

By EditorApril 19, 2026

रतलाम,19अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले के गांव कुंडाल स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में…

रतलाम: अखिल भारतीय शूटिंग बाल स्पर्धा का कल होगा शुभारंभ….देश, प्रदेश, जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे

By EditorApril 19, 2026

रतलाम,19अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। स्वर्गीय आर. आर. व्यास, रामचंद्र भाटी, शांतिलाल जैन डैडी, सुरेशसिंह…

रतलाम: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो, यह खबर है आपके काम की…..जानिए स्वर्ण खरीदी का शुभ मुहूर्त

By EditorApril 19, 2026

रतलाम,19अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला अक्षय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.