Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

March 16, 2026

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 17
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»रतलाम

रतलाम: केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ता और त्रिदेव सम्मेलन में कहा- चेतन्य काश्यप में कूट-कूट कर भरी है जन सेवा और संवेदनशीलता

By EditorNovember 3, 2023 रतलाम No Comments4 Mins Read

 

रतलाम, 03 अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। भारतीय जनता पार्टी के देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं पर समाज बनाने एवं देश को बचाने की जिम्मेदारी है। हमारी भूमिका केवल चुनाव के लिए ही नहीं है। मुझे पूरा विश्वास है कि रतलाम के त्रिदेव एवं पंच परमेश्वर कार्यकर्ताओं ने ‘अबकी बार-छप्पन पार’ का जो लक्ष्य तय किया है, उसे प्राप्त करने में हर हाल में सफल होंगे। रतलाम के भाजपा प्रत्याशी और विधायक चेतन्य काश्यप बहुत ही योजक एवं कल्पज्ञ है। उनमें जन सेवा और संवेदनशीलता कूट-कूट कर भरी है।

यह बात केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर ने विसाजी मेंशन में आयोजित विधानसभा कार्यकर्ता एवं त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विधायक श्री काश्यप ने रतलाम में विकास के नए-नए आयाम गढ़ कर सेवा का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भाजपा का कार्यकर्ता होने पर हमें गर्व है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और भारत दोनों का दुनिया में वर्चस्व स्थापित हुआ है। मोदी जी ने 9 वर्षों में विकसित भारत की बुनियाद को मजबूत कर दिया है। यदि इसमें बाधा नहीं आएगी, तो दिव्य और भव्य भारत का निर्माण होगा। विधानसभा का यह चुनाव चेतन्य काश्यप को जिताने और सरकार बनाने का ही चुनाव नहीं है अपितु मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने का भी प्रकल्प है। रतलाम के देव दुर्लभ कार्यकर्ता इसमें जरूर सफलता हासिल करेंगे।

श्री तोमर ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा को हर लक्ष्य प्राप्त होगा। उन्होंने 4 नवंबर को रतलाम में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन सभा में भी शहर की प्रभावी उपस्थिति दर्ज करने का आव्हान किया।

सम्मेलन में विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने कहा कि मध्यप्रदेश में चुनाव अभियान समिति संयोजक के रूप में केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने जब से कमान संभाली है, तब से कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। प्रदेश में एक ही चर्चा है कि भाजपा की पुनः सरकार बनेगी और वह 150 से अधिक सीटें जितेगी। रतलाम में ‘अबकी बार-छप्पन पार’ का लक्ष्य पूरा करने में कोई कार्यकर्ता यदि पूरी तरह सक्षम है, तो वे हमारे त्रिदेव और पंच परमेश्वर है। अपने विधायक काल के 10 वर्षों के दौरान रतलाम के विकास के कार्यों को अंजाम दिया है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर ने कहा कि श्री काश्यप के नेतृत्व में रतलाम को महानगर बनाने के प्रयास हुए है। इस चुनाव के बाद उन प्रयासों को अंजाम मिलेगा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता मतदान के दिन सुबह 10ः30 बजे तक पार्टी परिवार और 12ः30 बजे तक विचार परिवार से जुड़े सदस्यों से मतदान कराने का लक्ष्य रखे। इसके बाद अन्य मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान कराएं। सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जो कार्य किए है, उन्हें कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाए। विधायक चेतन्य काश्यप जैसा व्यक्तित्व यदि शहर का नेतृत्व करेगा तो रतलाम नित नई ऊंचाइयों को छुएगा।

सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि ‘बूथ जीता-चुनाव जीता’ के संकल्प को हमें पूरा करना है। पार्टी के पितृ पुरूषों द्वारा बताए गए मार्गों पर चलकर संगठन की जो व्यूह रचना की गई है, उससे हर स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता भाजपा को सफल बनाएगी।

जिला प्रवास प्रभारी गुजरात विधायक केयूर भाई रोकड़िया ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने का आव्हान किया। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि यह विकास का चुनाव है। विधायक श्री काश्यप द्वारा किए गए कार्यों को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे तो, रिकॉर्ड जीत मिलेगी। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने आरंभ में स्वागत भाषण दिया। संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने माना।

इस दौरान प्रवासी विधायक अल्पेश ठाकुर, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया सहित जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

पूर्व पार्षद बबीता नागर व मदन सोनी भाजपा में शामिल

विधानसभा कार्यकर्ता एवं त्रिदेव सम्मेलन में पूर्व कांग्रेस पार्षद बबीता एवं कांग्रेस नेता मदन सोनी ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर, जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा एवं विधानसभा प्रत्याशी श्री काश्यप सहित अतिथियों ने उनका स्वागत सम्मान किया।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.