Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

October 19, 2026

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम:मेडिकल कॉलेज डीन और डॉक्टरों में विवाद , डीन ने लगाया मारपीट का आरोप, तीन डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज, डीन के खिलाफ एसोसिएशन ने किया हड़ताल का ऐलान
रतलाम

रतलाम:मेडिकल कॉलेज डीन और डॉक्टरों में विवाद , डीन ने लगाया मारपीट का आरोप, तीन डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज, डीन के खिलाफ एसोसिएशन ने किया हड़ताल का ऐलान

EditorBy EditorDecember 13, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम:मेडिकल कॉलेज डीन और डॉक्टरों में विवाद , डीन ने लगाया मारपीट का आरोप, तीन डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज, डीन के खिलाफ एसोसिएशन ने किया हड़ताल का ऐलान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

 

रतलाम,13दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। रतलाम के डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडे शासकीय मेडिकल कॉलेज के डीन और चिकित्सा शिक्षकों (डॉक्टरों) के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। डीन की रिपोर्ट पर पुलिस ने कॉलेज के तीन डॉक्टरों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। इधर चिकित्सक शिक्षकों ने डीन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हे हटाने की मांग को लेकर हड़ताल का ऐलान कर दिया है।


मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता मंगलवार रात को पत्नी डॉ. रेखा गुप्ता के साथ औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे मेडिकल कॉलेज कैम्पस में प्रोफेसर बिल्डिंग के 204-डी ब्लॉक में रहते हैं। डॉ. गुप्ता के अनुसार 12 दिसंबर, 2023 को मेडिकल कॉलेज के सह प्राध्यापक (निश्चेतना) डॉ. राहुल मैड़ा की पत्नी को कॉलेज में ही प्रसव हुआ। डॉ. मैड़ा ने इसकी जानकारी विभागाध्यक्ष को दिए बिना ही प्रसव करवा लिया और बिना किसी पूर्वानुमति के प्रायवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया। किसी प्रकार की सुविधा नहीं होने से उक्त प्रायवेट वार्ड बंद था। इसलिए डॉ. गुप्ता ने डॉ. मैड़ा को उनकी पत्नी को प्रायवेट वार्ड के बजाय प्रसूति वार्ड में ही शिफ्ट करने के लिए कहा था।डॉ. गुप्ता के अनुसार रात को करीब 8.10 बजे वे और उनकी पत्नी रेखा गुप्ता कॉलेज कैंपस स्थित अपने आवास में थे। तभी घर की डोरबेल बजी।इससे उन्होंने दरवाजा खोला तो सामने मेडिकल कॉलेज में ही पदस्थ प्रोफेसर डॉ. प्रवीणसिंह बघेल, डॉ. शैलेन्द्र डावर और डॉ. शैलेन्द्र चौहान खड़े थे। डॉ. गुप्ता का आरोप है कि तीनों डॉक्टर स्टाफ के परिवार को प्राइवेट वार्ड से शिफ्ट करने के बाद पर विवाद करते हुए घर के अंदर घुस गए और डॉ. गुप्ता के साथ मारपीट करने लगे। डॉ. गुप्ता की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने डॉ.प्रवीणसिंह बघेल, डॉ. शैलेंद्र डावर और शैलेंद्र चौहान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

डीन को नहीं हटाने तक हड़ताल का ऐलान

उधर, मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बघेल और उनके समर्थक अन्य डॉक्टर भी थाने पहुंच गए। उन्होंने थाने पर डीन डॉ. गुप्ता के विरुद्ध लिखित शिकायत दी। डॉक्टरों ने डीन के खिलाफ नारेबाजी कर उन्हें हटाने की मांग भी की। एसोसिएशन का आरोप है कि डॉ. मैड़ा की पत्नी का प्रसूति वार्ड में प्रसव होने के बाद से ही डीन द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना था कि डॉ. मैड़ा ने मुझसे बिना पूछे अपनी बीवी को चिकित्सालय में कैसे भर्ती किया। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ को मौखिक निर्देश दिया गया कि वे डॉ. मैड़ा की पत्नी को इंजेक्शन एवं दवाइयां भी नहीं दें। इससे परेशान होकर डॉ. मैड़ा को पत्नी को अन्यत्र चिकित्सालय ले जाना पड़ा।

मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अनुसार जब इस बारे में एमटीए पदाधिकारी डीन डॉ. गुप्ता से बात करने पहुंचे तो वे शराब के नशे में गाली-गलौच करने लगे। उन्होंने एमटीए अध्यक्ष डॉ. प्रवीणसिंह बघेल से झूमा-झटकी भी की। एमटीए का आरोप है कि डॉ. गुप्ता ने अपने प्रभाव का प्रयोग कर डॉ. प्रवीणसिंह बघेल, डॉ. शैलेन्द्र डावर एवं डॉ. शैलेन्द्र चौहान के विरुद्ध थाने में झूठी शिकायत दर्ज करवाई है। इस तानाशाही पूर्ण रवैये से सभी चिकित्सा शिक्षक आहत हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि जब तक डॉ. गुप्ता को डीन पद से नहीं हटाया जाता तब तक सभी अनिश्चतकालीन हड़ताल पर रहेंगे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम : लोकायुक्त की कार्रवाई- भूमि नामांतरण के लिए आठ हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकडी गई आलोट की महिला पटवारी
Next Article भोपाल: प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ली शपथ, जगदीश देवडा और राजेंद्र शुक्ला ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की
Editor

Related Posts

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026

रतलाम: नकली सोना-चांदी बेचकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश…शहर सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार,नकली सोना-चांदी जब्त

October 18, 2026

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

October 19, 2026

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

October 18, 2026
Top Trending

इंदौर: फॉलो अप- लोकायुक्त की जांच में प्रधान आरक्षक चालक की 46 अचल संपत्तियां उजागर, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक…आय से अधिक संपत्ति मामले में लोकायुक्त की जांच जारी

By EditorOctober 19, 2026

इंदौर, 19अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक…

रतलाम: अल्पवर्षा से जल संकट की आहट, अब भी नहीं जागा नगर निगम ! पूर्व महापौर डागा ने नगर निगम की सुस्ती पर उठाए सवाल,दिए सुझाव,बोले- शहर की बोरिंग का सर्वे कराएं, शोधित पानी के उपयोग की योजना बनाएं

By EditorOctober 19, 2026

रतलाम,19अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। अल्पवर्षा के चलते आगामी ग्रीष्मकाल में शहर पर जल संकट…

रतलाम: रॉयल कॉलेज में ‘टेक-कम-कल्चरल मीट’ का आयोजन,लॉजिक और लेक्चर के अनूठे मेल से सजा भव्य समारोह

By EditorOctober 18, 2026

रतलाम,18अक्टूबर(खबरबाबा. कॉम)। स्थानीय रॉयल कॉलेज में बीसीए एवं बीएससी (कंप्यूटर साइंस) के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.