Close Menu
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

March 16, 2026

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

March 16, 2026

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित
  • रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न
  • रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग
  • रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त
  • रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी
  • रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन
  • रतलाम: महिला चेन स्नेचिंग गिरोह का 24 घंटे में पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार…कार भी बरामद
  • रतलाम: कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन का पोल्ट्री फार्म पर छापा, 64 व्यावसायिक खाली गैस सिलेंडर जब्त
  • Demos
  • Politics
  • Money
Facebook X (Twitter) Instagram
KhabarbabaKhabarbaba
Subscribe
Tuesday, March 17
  • Home
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
KhabarbabaKhabarbaba
Home»रतलाम

रतलाम: पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक का रतलाम मंडल दौरा- रेल सुविधा के विस्तार के लिए सौंपा ज्ञापन

By EditorDecember 8, 2023 रतलाम No Comments4 Mins Read

 

रतलाम,8दिसम्बर(खबरबाबा काम)। रतलाम रेल मंडल के दौर पर आए पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र को जेडआरयूसीसी सदस्य मनीष शर्मा के नेतृत्व में रेल सुविधा के विस्तार के लिए ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता यतेंद्र भारद्वाज, पूर्व छात्र नेता जयेश राठौर , दीपक पुरोहित, मितेश अग्रवाल, प्रमोद भंडारी भी मौजूद रहे। जीएम को रतलाम मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के स्टॉप के साथ कुछ ट्रेन मार्ग विस्तार के साथ स्टेशन पर होने वाली असुविधा के संबंध में 30 बिंदुओ का ज्ञापन सोपा गया।

ज्ञापन की प्रमुख मांगे

उज्जैन से फतेहाबाद के रास्ते रतलाम, चित्तौडगढ़, अजमेर, उदयपुर के लिये ट्रेन चलाई जाए।

भोपाल उज्जैन ट्रेन नं. 9199-9200 एवम देहरादुन-उज्जैन ट्रेन नं. 14309-14310 को फतेहाबाद के रास्ते रतलाम तक बढाया जाए।

जबलपुर-इन्दौर ओवर नाईट ट्रेन नं. 22191-22192 को फतेहाबाद रास्ते रतलाम तक विस्तार किया जाए।

साप्ताहिक ट्रेन नं. 12719-12720 और ट्रेन नं. 20973-20974 को बड़नगर तथा ट्रेन नं. 14801-17802 को रूनीजा रेलवे स्टेषन पर ठहराव दिया जाए।

चित्तौड़गढ़ – भीलवाड़ा महु डेमु गाड़ियों के कोच अत्यधिक खराब हो चुके है या तो इन गाड़ियों को मेमु गाड़ियों में बदले या नवीन रेक से संचालित किया जाये।

नागपुर के लिये रतलाम से ट्रेन प्रारंभ की जाये। नागपुर से उदयुपर सुपर फास्ट ट्रेन वर्ष 2016 में वाया रतलाम होकर प्रस्तावित थी। नागपुर से अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस नागपुर से अजमेर तक लम्बे मार्ग से चल रही है।

विषाखापट्टनम से अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस (व्हाया रायपुर, भोपाल, फतेहाबाद, रतलाम चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा) होकर चलायी जाये।

तिरूपति से अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस व्हाया नागपुर, भोपाल, फतेहबाद, रतलाम, चित्तौड़, भीलवाड़ा।
काकीनाड़ा पोर्ट से भगत की कोठी (जोधपुर) व्हाया अजमेर, चित्तौड़गढ़, रतलाम, फतेहाबाद, भोपाल, नागपुर।
नागपुर से रतलाम अन्त्योदय एक्सप्रेस चलाई जाए, जो प्रातः 6 से प्रारंभ होकर शाम 6 बजे अपने नियत स्थान पर पहुंच जावें।

उदयपुर- पुरी सुपर फास्ट ट्रेक व्हाया रामपुर-नागपुर, भोपाल, फतेहाबाद, रतलाम, चित्तौड़ होकर उदयपुर जावें।

12913 -12914 नागपुर, इन्दौर, त्रिशताब्दी एक्सप्रेस को फतेहबाद, रतलाम, चित्तौड़गढ़ होकर उदयपुर तक बढ़ाया जाये।

19711/12 जयपुर, भोपाल इंटरसिटी को इटारसी, बैतुल होकर नागपुर तक विस्तारित किया जाये।

19815-19816 का विस्तार दोनों तरफ किया जाये। इससे इन्दौर, जयपुर लिंक व मंदसौर, मेरठ लिंक एक्स की पुर्ती हो जायेगी।

मंदसौर-कोटा ट्रेन का समय उदयपुर से दोपहर 3.15 करने की आवष्यकता है, जिसमें चित्तौड़, निम्बाहेड़ा, मंदसौर, नीमच के अप-डाउने करने वाले यात्रियों को   सुविधा मिल सके।

अयोध्या तक प्रारंभ होने वाली ट्रेन में रतलाम से आपातकालीन कोटा 50 बर्थ का हो।

सुपरफास्ट गाड़ियों में जनरल कोच एवं स्लीपर कोच की संख्या बढ़ाई जाये जिससे मध्यम वर्ग ओर गरीब लोग को सुविधा उपलब्ध हो।

सिनीयर सिटीजन यात्रियो को किराये में छूट पुनः प्रारंभ की जाये।

ट्रेन में मांसाहारी भोजन बंद किया जाये या उसके लिये कीचन अलग किया जाये, जिससे शाकाहारी भोजन करने वाले को कोई परेशानी ना हो।

रतलाम स्टेशन के प्लेट फार्म 1, 2, 5, 6 पर शौचालय की व्यवस्था की जाये।

सागाौद रोड़ रतलाम की रेलवे पुलियां का कार्य तीव्र गति से पूर्ण किया जाये।

रतलाम मण्डल से गुजरने वाली ट्रेनों में आपातकालीन कोटा बढ़ाया जाये, क्योंकि वर्तमान में रतलाम मण्डल से बांसवाड़ा, धार एवं अन्य जिले के व्यापारी व उद्योग केन्द्र होने से यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। वर्तमान में आवंटित आपतकालीन कोटा बहुत कम है। अतः आपातकालीन कोटा बढ़ाने का  आग्रह है।

दोपहर 4 से शाम 6 बजे के मध्य रतलाम-उज्जैन के लिये ट्रेन प्रारंभ की जाये। समस्त एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल कोच की वृद्धि की जाये।

रतलाम प्लेटफार्म पर उज्जैन प्लेटफार्म पर इन्दौर की तरह ई-रिक्षा की  सुविधा प्रदान की जाये।

उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद बुजुर्ग यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है।19711/12 इस गाड़ी की षंटिंग रिव्यू करके कम किया जाए। ये गाड़ी चित्तौड़ से रतलाम और रतलाम से भोपाल के मध्य अत्यधिक समय ले रही है। इस कारण ये रोड़ साइड स्टेशनों पर खड़ी रहती है। जहां कोई सुविधा नहीं है।

129-130 बड़ौदा कोटा पार्सल को पुनः शुरू किया जाये। आदिवासी क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इन ट्रेनों के बन्द होने से काफी परेशानी उत्पन्न हो रही है।

सिहोर स्टेशन पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं एलाउन्समेन्ट एवं कमर्शियल स्टाॅफ एवं आर.पी.एफ. की ड्यूटी लगायी जाये ।

Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp

Keep Reading

रतलाम: भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित

रतलाम: श्री नित्यानंद आश्रम में मनेगा श्रीकेशव भगवान का ‘महानिर्वाण शताब्दी महोत्सव, तैयारियों को लेकर गुरुभक्तों की बैठक संपन्न

रतलाम: पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त, रात भर चली गुंडे बदमाशों और असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई…जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की हुई चेकिंग

रतलाम : रिंगनोद पुलिस की कार्रवाई-165 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 17.30 लाख का सामान जब्त

रतलाम: दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की सजा,पीड़िता को जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर स्टेशन रोड से बिठाकर ले गया था आरोपी

रतलाम: भेविन माइंड स्कूल में 16 मार्च को ओपन हाउस,गेम्स व फन एक्टिविटीज के साथ अभिभावकों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन

Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

News

  • मध्यप्रदेश
  • रतलाम
  • देश
  • विदेश
  • खेल

News

  • व्यापार
  • कोविड
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.