Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » रतलाम: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, एमडी, ब्राउन शुगर और गांजा बेचने वाले 10 लोग गिरफ्तार, संभ्रांत घरों के नौजवानों को भी लगा रहे थे नशे की लत, प्रताप नगर बाईपास से फिर पकड़ाए नशे के सौदागर
रतलाम

रतलाम: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, एमडी, ब्राउन शुगर और गांजा बेचने वाले 10 लोग गिरफ्तार, संभ्रांत घरों के नौजवानों को भी लगा रहे थे नशे की लत, प्रताप नगर बाईपास से फिर पकड़ाए नशे के सौदागर

EditorBy EditorMarch 16, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
रतलाम: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, एमडी, ब्राउन शुगर और गांजा बेचने वाले 10 लोग गिरफ्तार, संभ्रांत घरों के नौजवानों को भी लगा रहे थे नशे की लत, प्रताप नगर बाईपास से फिर पकड़ाए नशे के सौदागर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,16मार्च(खबरबाबा.काम)। रतलाम पुलिस ने शहर में नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार करते हुए रतलाम में मादक पदार्थों की एक बड़ी सप्लाई चेन को रोकने में सफलता हासील की है। खास बात यह है कि नशे के सौदागर संभ्रांत घरों के नौजवानों को भी नशे की लत का शिकार बना रहे थे।

शनिवार दोपहर को एसपी राहुल लोढा ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस को मिली सफलता की जानकारी दी। शहर के स्टेशन रोड थाना पुलिस, दीनदयाल नगर थाना पुलिस और आईए थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मादक पदार्थ बेचने के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि प्रताप नगर बाईपास से एक बार फिर नशे के सौदागर गिरफ्तार हुए हैं। पिछले दिनों भी अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो बार कार्रवाई करते हुए यहां से नशे के सौदागरो को गिरफ्तार किया है।

एसपी राहुल लोढ़ा ने चला रखी है मुहिम

जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कप्तान राहुल लोढ़ा ने महिम चला रखी है। एसपी श्री लोढा ने सभी थाना प्रभारी को मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। एसपी राहुल लोढा के निर्देशन और एएसपी राकेश खाखा एवं सीएसपी अभिनव कुमार बारंगे के मार्गदर्शन में पुलिस को लगातार सफलता भी मिल रही है।

स्टेशन रोड थाना पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

स्टेशन रोड पुलिस ने एमडी ड्रग बेचने के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। 16 मार्च की मध्य रात्रि को स्टेशन रोड थाना पुलिस ने प्रताप नगर क्षेत्र बायपास रोड से मोईन पिता साबिर मंसूरी 26 साल निवासी मंदसौर और महेंद्र पिता दिनेश कुमार 25 साल निवासी मंदसौर को 25 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों से उक्त एमडी के बारे में पूछताछ करने पर उन्होंने रियाज पिता अतीक अहमद निवासी आनंद कॉलोनी रतलाम, आदिल पिता बाबू शाह निवासी हाट की चौकी, सोहेल पिता शाकिर निवासी उकाला रोड और फरीद पिता नासिर हुसैन निवासी उकाला रोड को एमडी बेचना बताया। इन चारों आरोपियों को भी पुलिस ने 6-6 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया।

एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया कि मोइन और महेंद्र से एमडी खरीदकर यह चारों आरोपी खुद भी इसका सेवन करते थे और अपने पैसे निकालने के लिए संभ्रांत घर के अमीर नौजवानों को नशे की लत का आदि बनाकर उन्हें ज्यादा रूपयों में यह एमडी बेचते थे। पुलिस आरोपियों से इस मामले में अभी और पूछताछ कर रही है।

आईए थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

एसपी राहुल लोढा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों की गिरफ्तार किया है।

मुखबिर से मिली पुलिस सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में बस का इंतजार करते हुए हिरासत में लिया। इन्होंने अपना नाम इमरान उर्फ भोला पिता अब्दुल निवासी बजंली और चिराग पिता महेंद्र निवासी निराला नगर बताया। तलाशी लेने पर इमरान के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर और चिराग के पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई।

दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने गांजे के साथ दो को किया गिरफ्तार

दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने भी मुखबिर सूचना के आधार पर हरथली फंटा से रमेश सिंधी निवासी टाटानगर को 1 किलो 70 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। रमेश द्वारा दी गई जानकारी पर पुलिस ने मुजिम उर्फ छोटू खान को भी इस मामले में गिरफ्तार किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: औद्योगिक क्षेत्र में सड़क और नाली निर्माण के लिए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने की राशि स्वीकृत
Next Article रतलाम: जानलेवा हमले के आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, दिनदहाड़े किया था हमला
Editor

Related Posts

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026

रतलाम:पुलिस की नाकाबंदी में 950 ग्राम अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, मोटर साइकिल पर हो‌ रही थी तस्करी, एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन को शुद्ध एवं…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

September 2, 2026

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026
Top Trending

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

रतलाम शिक्षा विभाग का एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी पर शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, लापरवाही पर दूसरी शिक्षिका निलंबित

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)।जिले में शिक्षकों की कार्यप्रणाली को लेकर प्राप्त शिकायतों…

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.