Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

October 17, 2026

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » जावरा के ग्राम रोजाना में आपकी सरकार आपके द्वार शिविर आयोजित हुआ,शिविर में 850 आवेदन प्राप्त, 148 आवेदनों का निराकरण किया
All News

जावरा के ग्राम रोजाना में आपकी सरकार आपके द्वार शिविर आयोजित हुआ,शिविर में 850 आवेदन प्राप्त, 148 आवेदनों का निराकरण किया

SamagraBy SamagraJanuary 14, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 14 जनवरी 2020/ जिले की जनपद पंचायत जावरा के ग्राम रोजाना में आपकी सरकार आपके द्वार शिविर मंगलवार को आयोजित किया गया। शिविर में 850 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों को लेकर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने ग्रामीणजनों से उनकी समस्या एवं शिकायत पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को समय सीमा नियत करते हुए निराकरण के निर्देश जारी किए।
इस दौरान 148 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया, शेष आवेदनों के निराकरण के लिए समय सीमा तय की गई। कार्यक्रम में संचालक उज्जैन दुग्ध संघ श्री के.के. सिंह कालूखेड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री डी.पी. धाकड़, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामविलास धाकड़, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा तथा एसडीएम श्री राहुल धोटे, श्री जगदीश पाटीदार आदि उपस्थित थे।
शिविर में शासकीय विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाए गए थे जहां आवेदकों से आवेदन पंजीबद्ध किए गए। इसके बाद आवेदनों को ऑनलाइन पंजीबद्ध भी किया गया। शिविर में शासकीय योजनाओं के लाभ ग्रामीण हितग्राहियों को प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री डी.पी. धाकड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीणों किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु अत्यंत गंभीरता के साथ काम कर रही है। कम समय में ही राज्य शासन ने किसानों और कमजोर वर्गों के हित में संवेदनशीलता के साथ फैसले लिए हैं। राज्य शासन ने अपने वचनों को पूरा करने का काम तीव्रता के साथ किया है।  राज्य शासन ने किसानों के दुख-दर्द को समझा है, जय किसान फसल ऋण माफी योजना से किसानों के चेहरे पर खुशियां लौट आई हैं।
श्री के.के. सिंह कालूखेड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि शासकीय अमला सच्चे जनसेवक की भांति कार्य करें, ग्रामीणों की समस्याओं को समझें, समय सीमा में निराकृत करें। पटवारी, पंचायत सचिव तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आपकी सरकार आपके द्वार योजना इसीलिए लागू की है कि गांव के व्यक्ति को अपनी परेशानी दूर करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े, उसके गांव में ही उसकी परेशानी दूर करने के लिए शासकीय अमला मौजूद हो, इसीलिए आपकी सरकार आपके द्वार योजना द्वारा एक ही स्थान पर पूरा शासकीय अमला आकर समस्या का निराकरण करता है। कार्यक्रम को श्री रामविलास धाकड़, श्री श्यामसिंह देवड़ा ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
ग्राम बनवाड़ा में ग्रामीणों से रूबरू हुए अधिकारी
रोजाना में आपकी सरकार आपके द्वार शिविर के पूर्व जिला मुख्यालय से बस द्वारा पहुंचे अधिकारी ग्रामीणों से ग्राम बनवाडा में भी रूबरू हुए, उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप केरकेट्टा तथा एसडीएम श्री राहुल धोटे ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण की समय सीमा नियत करते हुए वहां मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव में कुएं पर जाली नहीं होने की शिकायत की, इस पर एसडीएम ने पटवारी को दो दिवस में जाली लगवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने गांव के निकट खदानों पर ब्लास्टिंग से मकानों में दरार आने एवं फसल खराब होने की शिकायत की, इसके लिए जिला खनिज अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। गांव के अनुसूचित जाति मोहल्ले में सी.सी. रोड की मांग पर सीईओ जिला पंचायत ने जनपद सीईओ को रोड बनवाने के निर्देश दिए। ग्राम की पेयजल समस्या के निराकरण के लिए बताया गया कि जल जीवन योजना के तहत गांव को लिया जा रहा है, आगामी 4 माह में उक्त योजना द्वारा घर-घर में नल द्वारा जल पहुंच जाएगा। गांव के स्कूल तथा आंगनवाड़ी पहुंचकर सीईओ श्री केरकेट्टा तथा एसडीएम धोटे ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया। मिडिल स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा टेस्ट में गणित तथा हिंदी विषयों में कमजोर नंबरों को देखकर अतिरिक्त कक्षाएं लेने के निर्देश शिक्षकों को दिए। आंगनवाड़ी पहुंचकर टेक होम राशन पैकेट देखें। गांव के विनोद पिता भवरलाल का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरतलाम: युवा दिवस के अवसर पर हुआ खेलकूद ओल्मपियाकास का आयोजन, 700 विद्यार्थियों ने लिया भाग
Next Article डॉक्टर्स, एनएचएम और डेंटिस्ट के 5 हजार खाली पदों पर शीघ्र शुरु होगी भर्ती प्रक्रिया,30 दिन में मिलेगा मेडिकल स्टोर का लाइसेंस
Samagra

Related Posts

October 14, 2026

रतलाम: जावरा थाना परिसर में पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला, पूर्व मंगेतर के साथ थाने पहुंची थी महिला, साथ चलने से इनकार करने पर पति ने खोया आपा

October 14, 2026

राष्ट्रीय मठ मंदिर संघ ने उठाई मांग-मंदिरों की जमीन से हटाओ अवैध कब्जे, मंदिरो की बने अलग -अलग सूची – प्रेसवार्ता कर कहा अतिक्रमण नहीं हटे तो संघ खुद आएगा मैदान मे

October 9, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम: पट्टे के एक सर्वे नंबर सुधरवाने और सीमांकन के लिए महीनों से राजस्व कार्यालयों के चक्कर काट रहा दिव्यांग… प्रशासनिक कार्यशैली के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से भी हुआ वंचित, राजस्व अमले की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

October 1, 2026

रतलाम को सूखाग्रस्त घोषित करने शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव..प्रभारी मंत्री विजय शाह की अध्यक्षता में जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक- अल्प बारिश, पेयजल,और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

October 17, 2026

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

October 17, 2026
Top Trending

रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला: अब कच्चे तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग,बजरंगगढ़ स्टेशन के पास टैंक के ऊपर उठीं लपटें, दुर्घटना सायरन बजा, रतलाम से रवाना की गई राहत ट्रेन, तीन दिन में रेल से जुड़ी तीसरी घटना

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर। रतलाम रेल मंडल में हादसों का सिलसिला थमने का नाम…

SYSITS रतलाम में पहली बार TCS का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव 23 अक्टूबर को…युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर करियर अवसरों की दिशा में एक सशक्त पहल

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस…

रतलाम: हत्या के दो मामले-रावटी में जीजा की लात से साले की मौत का मामला, पिपलौदा में महिला की मौत,प्रेम प्रसंग के बीच विवाद में हत्या की आशंका

By EditorOctober 17, 2026

रतलाम, 17अक्टूबर (खबरबाबा. कॉम)। जिले में अलग-अलग घटनाओं में हत्या के दो…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.