Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » शनि गोचर: कल 24 जनवरी को शनि का राशी परिवर्तन, 3 राशियों की किस्मत चमकाएगा महागोचर, जानिए किस राशी पर होगा क्या प्रभाव
All News

शनि गोचर: कल 24 जनवरी को शनि का राशी परिवर्तन, 3 राशियों की किस्मत चमकाएगा महागोचर, जानिए किस राशी पर होगा क्या प्रभाव

SamagraBy SamagraJanuary 23, 2020No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

ज्योतिष,23जनवरी2020/ इस साल माघ अमावस्या के दिन यानी 24 जनवरी को शनि महाराज अपनी पहली राशि मकर में प्रवेश करेंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन के साथ ही कई लोगों की ढैय्या और साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी तो कुछ लोग इसके प्रभाव में आ जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं है कि साढ़ेसाती उतरी और आपके बहुत अच्छे दिन शुरू हो गए। शनि महाराज को सभी ग्रहों में धीमी चाल से चलने वाला माना जाता है इसलिए इनका अच्छा और बुरा प्रभाव आने जाने में कुछ वक्त लगता है। ऐसे में 24 जनवरी 2020 की दोपहर 12 बजकर 4 मिनट पर जब शनि अपनी ही राशि मकर में जाएंगे तो कुछ लोग नाचेंगे, मुस्कुराएंगे और कुछ बेचैन नजर आ सकते हैं। तो चलिए सद्गुरु आनंदजी के माध्यम से जानते हैं कि सभी 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेषः
शनि के गृह परिवर्तन से मेष राशि के लोग खिलखिलाएंगे और चैन की बांसुरी बजाएंगे। ताम्रपाद का दसवां शनि नए रिश्तों के सहयोग से कामयाबी के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। कुल मिलाकर यह परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा।
वृष:
शनि का मकर में प्रवेश वृष राशि के लिए नए रिकॉर्ड बनाएगा। वृष राशि के जातकों का सूरज चढ़ेगा। इस राशि के लोग प्रसन्नचित्त नजर आएंगे। ये लोग राहत की सांस लेंगे। स्वर्ण चरण का नौवां शनि थोड़ी आर्थिक उलझन के बाद लाभ प्रदान करेगा।
मिथुन: 
शनि के इस गृह परिवर्तन से मिथुन राशि के लोग शनि की ढैय्या के असर में आएंगे। और कुछ परेशान नजर आ सकते हैं। रजत चरण का अष्टम शनि आर्थिक तनाव के साथ शारीरिक परेशानियों की पृष्ठभूमि तैयार कर सकता है। माता-पिता को कष्ट से तनाव बनने की आशंका है।
कर्क: 
बात अगर कर्क राशिवालों की है तो इनके लिए शनि जब अपनी राशि में मुस्कुराएगा तो कभी मुंह चिढ़ाएगा लेकिन कुछ भी हो, जिंदगी में रोचकता बनी रहेगी। रजत पाए का सप्तम शनि रिश्तों में दरार लानेे का काम कर सकता है लेकिन साथ ही मान सम्मान को नए आकाश पर भी पहुंचाएगा।
सिंह: 
मकर का शनि सिंह राशि के लोगों के हौसले को नई उड़ान देगा। रजत पाद का छठा शनि आनंददायक है। यह करियर को नया आकाश और मन में विश्वास देगा। इस दौरान जेब भारी रहेगी। जीवन में प्रसन्नता बनी रहेगी।
कन्या:
जब शनि अपनी ही राशि मकर में जाएंगे तो जोश में आएंगे और कन्या राशि के लोग शनि की ढैय्या से मुक्त हो जाएंगे। रजत पाद का पंचम शनि मिश्रित फल देता है। कोई अच्छी खबर दिल खुश कर जाएगी। शारीरिक परेशानियों से राहत मिलने की संभावना है।
तुला: 
मकर के शनि में तुला राशि के लोग चैन और बेचैनी दोनों का लुत्फ उठाएंगे। रजत पाद का तीसरा शनि तुला राशि वालों के लिए समृद्धिकारक होगा, जो लाभ भी पहुंचाएगा और जीवनसाथी-परिजनों से विवाद का भी संकेत देता है।
वृश्चिक: 
जब शनि अपनी ही राशि मकर में प्रवेश करेंगे, तो वृश्चिक राशि के लोगों पर इसका यह असर होगा कि ये लोग साढ़ेसाती से मुक्ति का जश्न मनाते नजर आएंगे। लौह पाद का तीसरा शनि करियर को नया आसमान और जीवन को नयी उड़ान देता है।
धनु:
तकरीबन पौने 5 वर्षों का कष्ट अब ढलान पर है। जब शनि अपनी ही राशि मकर में जाएंगे, तब इस राशि के लोग साढ़ेसाती के अंतिम चरण में प्रवेश करेंगे। स्वर्ण पाद का दूसरा शनि देश-विदेश की सैर कराने के साथ खर्च में बढ़ोतरी कराएगा।
मकर: 
शनि के मकर में प्रवेश के कारण मकर राशि वालों को स्वर्ण पाद का प्रथम शनि शारीरिक कष्ट दे सकता है इसके अलावा मकर राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन शिक्षा और अनुभवों से भविष्य के सम्मान की पृष्ठभूमि बनाने वाला साबित हो सकता है।
कुंभ:
शनि के इस परिवर्तन से कुंभ राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पड़ सकता है। रजत पाद का द्वादश शनि आर्थिक रूप से कुछ कमी देता हुआ प्रतीत होता है लेकिन इस दौरान किए गए सत्कर्मों से आनन्द भी प्रदान करेगा।
मीन: 
शनि के मकर में आने का मीन राशि पर कुछ ऐसा असर होगा कि इस राशि के जातक इस दौरान अपने जीवन को किसी उत्सव की तरह मनाते नजर आएंगे, जीवन के हर पल का आनंद लेते दिखेंगे। लौह पाद का एकादश शनि मीन राशिवालों को करियर में लाभ कराने के साथ देश-विदेश घुमाएगा।
(साभार-नवभारत टाइम्स)

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमध्यप्रदेश को भण्डारण हब बनाया जाएगा : मुख्यमंत्री
Next Article रतलाम:नगरीय निकायों के वार्ड आरक्षण कार्रवाई की गई,जानिए जावरा,नामली,ताल और बड़ावदा में वार्ड आरक्षण की पूरी जानकारी
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के ग्रामीणों की शिकायत…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

September 2, 2026

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

रतलाम में फिर चोरों की दस्तक: लेनॉर्ड सिटी में दीवार फांदकर घुसे 3 बदमाश, जागे रहवासियों ने मचाया शोर तो पत्थर बरसाकर भागे…पुलिस ने घेराबंदी कर एक बदमाश को दबोचा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। रतलाम शहर में चोरों ने फिर से…

रतलाम: बाहर से आने वाले दूध की रैपिड किट से मौके पर हुई जांच, सभी नमूने मानक स्तर के पाए गए..मात्र दो मिनट में दूध में यूरिया, डिटर्जेंट, स्टार्च, सुक्रोज सहित अन्य मिलावट की जांच संभव

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम 2 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच एवं आमजन…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.