Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

September 1, 2026

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रतलाम में भी हुए आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित की गई
All News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रतलाम में भी हुए आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित की गई

SamagraBy SamagraMarch 9, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 9 मार्च 2020/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को रतलाम में भी कई आयोजन हुए । इस दौरान महिला बाल विकास विभाग तथा भारतीय डाक विभाग रतलाम संभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सम्मिलित होकर कहा कि आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं आगे आकर अपना विशिष्ट स्थान बना रही है, महिला पुरुष में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।
भारतीय डाक विभाग रतलाम संभाग कार्यालय द्वारा स्थानीय लायंस हाल में आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री डॉक्टर लीला जोशी, श्रीमती यास्मीन शेरानी, श्रीमती संगीता चारेल तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं जिम्मेदारियों के निर्वाह के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। महिलाओं के लिए कोई एक दिन नहीं, बल्कि पूरा वर्ष ही उनका  होता है। महिलाएं प्रण लें कि वे परिवार, समाज में अपनी भूमिका का भली-भांति निर्वाह करेंगी। कलेक्टर ने अपने संबोधन में भारतीय डाक विभाग रतलाम कार्यालय की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा बहुत अच्छे से अपने कर्तव्यों को अंजाम दिया जा रहा है। इनके संबंध में प्रायः कोई शिकायत भी प्राप्त नहीं होती है। स्थानीय पासपोर्ट कार्यालय भी अच्छा कार्य कर रहा है।
डॉक्टर लीला जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं अपने स्वास्थ्य का अवश्य ध्यान रखें। अपने परिवार, समाज तथा कर्तव्य स्थलों पर अपने दायित्वों का बखूबी निर्वाह करें। ऐसे कार्य करें कि मिसाल कायम हो। श्रीमती यास्मीन शेरानी ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और ताकत से आगे आ रही हैं। सकारात्मकता के साथ प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। श्रीमती संगीता चारेल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं विकास के क्षेत्र में प्रत्येक कार्य को करने में सक्षमता के साथ अपनी भूमिका का निर्वाह कर रही है। कार्यक्रम में अधीक्षक डाक विभाग श्री प्रदीप श्रीवास्तव ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ लीला जोशी का विशेष रुप से सम्मान किया गया
कार्यक्रम में डाक विभाग तथा महिला बाल विकास विभाग की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण डाइजेस्ट के संपादक श्री खुशालसिंह पुरोहित भी उपस्थित थे।

महिला बाल विकास विभाग द्वारा भी आयोजन किया गया

राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला महिला बाल विकास विभाग द्वारा भी आयोजन हुआ। स्थानीय समता सागर होटल में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, सुश्री अदिति दवेसर, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम लक्ष्मी गामड़, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिराली जैन, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती सुनीता यादव, सहायक संचालक सुश्री अंकिता पंड्या तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
कार्यक्रम में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिनके द्वारा कौशल उन्नयन में प्रशिक्षण लिया जा रहा है। साथ ही वह लड़कियां भी सम्मानित हुई जो पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती प्रशिक्षण में शामिल है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा इस अवसर पर प्रेरक उद्बोधन दिया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं सकारात्मकता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करती हैं। जीवन की आपाधापी में महिलाएं स्वयं को नकारात्मक बिल्कुल भी नहीं होने दे, जीवन में सर्वोत्तम करें। अपने को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम तथा कोई न कोई गतिविधि में अवश्य सम्मिलित हो।
पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी ने भी उद्बोधन दिया उन्होंने कहा कि देश के कानून में महिलाओं को बहुत अधिकार दिए गए हैं। इन अधिकारों कानूनों का सदुपयोग करते हुए भलाई के कार्य करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं के बगैर इस संसार की कल्पना नहीं की जा सकती है। कार्यक्रम में सुश्री अदिति दवे सर ने भी संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण की बात कही। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रेरणा तोगड़े ने किया। कार्यक्रम में सोना शर्मा, पूर्णिमा शर्मा भी उपस्थित थी।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: पीएम ने सात महिलाओं को सौंपा ट्विटर, जानें कौन हैं ये महिलाएं
Next Article उज्जैन को खेल नगरी के रूप में भी विकसित किया जायेगा, मंत्री श्री वर्मा द्वारा 3 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

September 1, 2026

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

August 31, 2026
Top Trending

रतलाम : टेलीग्राम पर ऑनलाइन वॉच सेलिंग का झांसा, रतलाम के मजदूर से 6.43 लाख की साइबर ठगी… हरिद्वार और कोटा से दो आरोपी गिरफ्तार

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन घड़ियां बेचकर मोटा मुनाफा…

रतलाम: विंध्यवासिनी कॉलोनी ई-स्कूटी अग्निकांड में झुलसी 16 वर्षीय बेटी की मौत,13 दिन तक जिंदगी से जंग के बाद तोड़ा दम…मां अब भी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती

By EditorSeptember 1, 2026

रतलाम, 1 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। विंध्यवासिनी कॉलोनी में 13 दिन पहले ई-स्कूटी में…

रतलाम: भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए श्याम टेलर और विप्लव जैन

By EditorAugust 31, 2026

रतलाम, 31 अगस्त (खबरबाबा.कॉम)। दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.