रतलाम,5 जून (खबरबाबा. काम)।जिले के कांग्रेस नेताओं ने आज पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया कि लॉकडाउन के दौरान जब भी कांग्रेस नेताओं ने जन समस्याओं को उठाने का प्रयास किया ,प्रशासन ने द्वेषतापूर्ण कार्यवाही करते हुए कांग्रेस नेताओं के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करवा दिए। पूरे जिले में कांग्रेस विधायकों समेत अनेक जनप्रतिनिधियों पर इस तरह की पक्षपातपूर्ण कार्यवाही की गई है। यदि प्रशासन का रवैया नहीं बदला तो कांग्रेस को मजबूरन सड़कों पर उतरना पडेगा।
यह बात आलोट के कांग्रेस विधायक मनोज चावला ने दोबत्ती स्थित पुराने कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। पत्रकार वार्ता में शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया,जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा,केन्द्रीय जिला सहकारी बैैंक के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सोलंकी,कांग्रेस नेता पारस सकलेचा और विनोद मिश्रा मामा आदि उपस्थित थे। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए आलोट विधायक ने बताया कि कांग्रेस जनों पर प्रशासन द्वारा की जा रही पक्षपातपूर्ण कार्यवाही पर विरोध व्यक्त करने के लिए उन्होने कांग्रेस के एकप्रतिनिधि मण्डल के साथ कलेक्टर रुचिका चौहान और डीआईजी रुचिवर्धन मिश्रा से मुलाकात की।
विधायक श्री चावला ने कहा कि आलोट के भू माफिया के अवैध कार्यो की शिकायत उनके द्वारा की गई थी। प्रशासन ने उसकी जांच तो नहीं की,उलटे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर दिए गए। सहकारी बैैंक के पूर्व अध्यक्ष वीरन्द्र सिंह सोलंकी ने कहा कि गेंहू उपार्जन के बाद किसानों को राशि का भुगतान तो हुआ ही नहीं लेकिन उससे पहले ही सहकारी समितियों ने किसानों द्वारा लिए गए ऋण का राशि काट ली। इसी तरह फसल बीमा में भी कई गडबडियां हो रही है। इन मुद्दों को भी प्रशासन के सामने उठाया गया। प्रेसवार्ता को राजेश भरावा,महेन्द्र कटारिया, पारस सकलेचा ने भी संबोधित किया।
Trending
- जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बने विधानसभा की स्थानीय निकाय व पंचायती राज लेखा समिति के सभापति
- रतलाम: जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श- कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क
- रतलाम: जिले में 5,476 करोड़ की टोल वसूली- जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे के प्रश्न पर मिला जवाब
- रतलाम में नकली घी का बड़ा खुलासा, 1610 लीटर घी जब्त,यूपी की दो कंपनियों से मंगाकर देशी घी के नाम पर हो रही थी बिक्री
- रतलाम : सैलाना में केदारेश्वर घाट पर तेल से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
- 24 घंटे के अंदर इंदौर लोकायुक्त पुलिस की एक और कार्रवाई- 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जनपद पंचायत का लेखाधिकारी
- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अलर्ट-एसपी अमित कुमार द्वारा आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश… सैलाना पुलिस द्वारा 02 दिन में 23 गुंडों, हिस्ट्रीशीटर, बदमाशों की कराई गुंडा परेड
- रतलाम: टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत का मामला- प्रशासन ने जारी किया बयान,विसरा की रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा
